तनाव से राहत पाने में मददगार हैं मेडिटेशन के ये 6 तरीके

Types Of Meditation For Anxiety: तनाव भरी जिंदगी से राहत पाने के लिए मेडिटेशन एक बेहतर समाधान है। आइए इस लेख में जाने मेडिटेशन करने के 6 खास तरीके।

 
Isha Gupta
Written by: Isha GuptaUpdated at: May 02, 2023 09:33 IST
तनाव से राहत पाने में मददगार हैं मेडिटेशन के ये 6 तरीके

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

व्यस्त जीवनशैली और तनाव के कारण हमें अक्सर खुद पर ध्यान देने का समय ही नहीं मिल पाता। यही चीजें धीरे-धीरे हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालने लगती हैं। कई बार तनाव और चिंता हम पर इतने हावी हो जाते हैं कि हमें छोटी-छोटी समस्याएं भी बड़ी लगने लगती हैं। इसलिए अपने विचारों पर काबू पाना जरूरी है। मेडिटेशन इसमें असरदार साबित हो सकता है। यह  न सिर्फ तनाव कम करने में मदद करेगा, बल्कि व्यर्थ के विचारों  पर काबू पाने की प्रक्रिया  भी आसान बनाएगा। इस विषय पर गौर करते हुए आज हम मेडिटेशन के ऐसे 6 तरीके बताएंगे, जिससे आपको गहन शांति का आभास करने में मदद मिल सकती है।

types of meditation

गहन शांति के लिए असरदार हैं मेडिटेशन के ये खास तरीके - (Different Types of Meditation)

स्पिरिचुअल मेडिटेशन (Spiritual meditation)

स्पिरिचुअल मेडिटेशन उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें अपनी स्पिरिचुअल ग्रोथ पर ध्यान देना है। यह तरीका आपको गहन शांति का बोध कराकर खुद को समझने में मदद कर सकता है। स्पिरिचुअल मेडिटेशन के लिए आपको किसी आरामदायक स्थान का चुनाव करना है। इसके बाद खुद को रिलैक्स करते हुए धीरे-धीरे गहन ध्यान में जाना है। मेडिटेशन का यह तरीका आपको चिंता और तनाव से राहत देकर शांति का आभास करने में मदद कर सकता है।

माइंडफुलनेस मेडिटेशन ( Mindfulness Meditation)

अपने विचारों पर काबू पाने के लिए माइंडफुलनेस मेडिटेशन सबसे बेहतर तरीका है। इसे  सीखने के लिए किसी ट्रेनर की आवश्यकता भी नहीं होती। माइंडफुलनेस मेडिटेशन के लिए आपको केवल अपने विचारों  पर गौर करना होता है। यह तरीका जागरूक होने और फोकस बढ़ाने के लिए असरदार साबित हो सकता है। इसमें बस आपको खुद को शांत करके फ्लो के साथ जाना होता है।

इसे भी पढ़े- आज और कल की चिंता में अक्सर रहते हैं परेशान तो सीखें माइंडफुल मेडिटेशन, दूर होगी टेंशन और दिमाग रहेगा स्थिर

मंत्रा मेडिटेशन (Mantra Meditation)

मंत्रा मेडिटेशन सबसे आसान तरीकों  में से एक माना जाता है। इसमें आपको किसी शब्द या मंत्र को दोहराते हुए ध्यान करना होता है। इसका प्रयास किसी शांत जगह बैठकर तेजी से मंत्रों  के उच्चारण करके किया जा सकता है। यह गहन शांति का आभास कराने के साथ इंद्रियों को वश में रखने में फायदेमंद हो सकता है।  

मूवमेंट मेडिटेशन (Movement Meditation)

मूवमेंट मेडिटेशन न सिर्फ आपको सुकून  और शांति का आभास कराता है, बल्कि इसके जरिए आपको शारीरिक रूप से भी शांति महसूस होती है। मेडिटेशन के इस तरीके में हल्के-फुल्के मूवमेंट जैसे कि वॉक करना, गार्डनिंग करना आदि शामिल है। जिन लोगों को बैठने या काम में ध्यान लगाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, उनके लिए यह मेडिटेशन का असरदार तरीका हो सकता है। 

विजुअलाइजेशन मेडिटेशन (Visualisation Meditation)

तनाव कम करने के साथ मूड बेहतर बनाने के लिए विजुअलाइजेशन मेडिटेशन एक बेहतर तरीका है। इसमें आपको उन चीजों को विजुअलाइज करना होता है, जिनके बारे में सोचने पर आपको खुशी होती है। मेडिटेशन के इस तरीके से आपको तुरंत रिलैक्स होने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही, यह आपको गहन शांति महसूस करने में भी मदद कर सकता है। 

इसे भी पढ़े- मेडिटेशन के बारे में अक्सर लोगों के मन में होते हैं ये 6 भ्रम, जानें क्या है इनकी सच्चाई

फोकस मेडिटेशन (Focus Meditation)

फोकस मेडिटेशन को फोकस्ड अटेंशन मेडिटेशन के नाम से भी जाना जाता है। इसमें आपको अपनी इंद्रियों के जरिए किसी चीज पर ध्यान लगाना होता है। इस टेक्निक  में आपको ध्यान लगाने के लिए किसी सहायक वस्तु जैसे कि माला जपना या वस्तु पर ध्यान लगाने की जरूरत होती है। इससे फोकस बढ़ाने के साथ खुद को रिलैक्स रखने में मदद मिल सकती है।  

Disclaimer