Expert

प‍िराम‍िड मेड‍िटेशन से दूर होती हैं हाई बीपी, अन‍िद्रा जैसी कई समस्‍याएं, एक्‍सपर्ट से जानें करने का तरीका

Pyramid Meditation Benefits: जब ध्यान पिरामिड स्ट्रक्चर में बैठकर किया जाता है, तो उसे प‍िराम‍िड मेड‍िटेशन कहते हैं। जानते हैं इसके फायदे।

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: Apr 19, 2023 07:47 IST
प‍िराम‍िड मेड‍िटेशन से दूर होती हैं हाई बीपी, अन‍िद्रा जैसी कई समस्‍याएं, एक्‍सपर्ट से जानें करने का तरीका

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Pyramid Meditation Health Benefits: प‍िराम‍िड मेड‍िटेशन, वैसे तो हजारों साल पहले से क‍िया जाता रहा है, लेक‍िन आज के समय में यह लोकप्रियता हासिल कर रहा है। कारण है इससे जुड़े फायदे। फ‍िज‍िकल और मेंटल हेल्‍थ को बेहतर बनाने के ल‍िए, इसका रोज अभ्‍यास कर सकते हैं। आपकी जानकारी के ल‍िए बता दें क‍ि भारत के बेंगलुरु में दुनिया का सबसे बड़ा ध्यान पिरामिड है। प‍िराम‍िड मेड‍िटेशन करने से, शरीर में ऊर्जा बढ़ती है। आप सोच रहे होंगे, प‍िराम‍िड मेड‍िटेशन में, प‍िराम‍िड का क्‍या कनेक्‍शन होता है। दरअसल यह मेड‍िटेशन, बाक‍ी से थोड़ा अलग है। इस मेड‍िटेशन में ध्‍यान की मुद्रा वैसी ही होती है, जैसी बा‍क‍ी मेड‍िटेशन में होती है। लेक‍िन फर्क इतना है क‍ि आपको इस मेड‍िटेशन को करने के ल‍िए, एक प‍िराम‍िड संरचना के बीच में बैठना होता है। ये स्‍ट्रक्‍चर, धरती के मैग्नेटिक फील्ड और कॉस्मिक एनर्जी के अच्‍छे ट्रांसमीटर माने जाते हैं। आगे लेख में जानेंगे, प‍िराम‍िड मेड‍िटेशन को करने के फायदे और इसे करने का तरीका। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने तबाता फ‍िटनेस की प्रबंधक, न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट और फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट पायल अस्‍थाना से बात की।             

प‍िराम‍िड मेड‍िटेशन करने के फायदे- Pyramid Meditation Benefits  

  • स‍िर दर्द के इलाज में, प‍िराम‍िड मेड‍िटेशन फायदेमंद होता है।  
  • अन‍िद्रा की समस्‍या से छुटकारा पाने के ल‍िए, प‍िराम‍िड मेड‍िटेशन की मदद ले सकते हैं। 
  • हाई बीपी की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए इस ध्‍यान को अपने रूटीन में शाम‍िल कर सकते हैं। 
  • तनाव कम करने और शरीर की एनर्जी बढ़ाने के ल‍िए, प‍िराम‍िड मेड‍िटेशन का अभ्‍यास करें।  
  • गठ‍िया का दर्द, पीठ का दर्द, मांसपेश‍ियों और हड्ड‍ियों में महसूस होने वाली स्‍ट‍ि‍फनेस को दूर करने के ल‍िए, यह मेड‍िटेशन फायदेमंद माना जाता है।
  • एक्‍ने, झाइयां और त्‍वचा से संबंध‍ित अन्‍य समस्‍याओं को दूर करने के ल‍िए, इस मेड‍िटेशन की मदद ले सकते हैं।     

इसे भी पढ़ें- रात को सोने से पहले करेंगे मेड‍िटेशन, तो शरीर को म‍िलेंगे कई लाभ 

प‍िराम‍िड मेड‍िटेशन करने का तरीका- Pyramid Meditation Steps  

pyramid meditation benefits

  • प‍िराम‍िड मेड‍िटेशन करने के ल‍िए, एक प‍िराम‍िड स्‍ट्रक्‍चर की जरूरत होगी। 
  • इसे आप लकड़ि‍यों की मदद से भी बना सकते हैं। 
  • ध्‍यान करने के ल‍िए, प‍िराम‍िड के बीच में आरामदायक मुद्रा में बैठ जाएं। 
  • ध्‍यान करते समय, लंबी और गहरी सांस लेते रहें। 
  • मन को शांत रखें और सकारात्‍मक ऊर्जा को महसूस करें। 

प‍िराम‍िड मेड‍िटेशन करते समय इन बातों का ख्‍याल रखें 

  • ध्‍यान करने के ल‍िए, शोर वाली जगह पर बैठने से बचें। शांत माहौल वाली जगह चुनें। ध्‍यान करने के ल‍िए मन को शांत रखना जरूरी है।
  • सकारात्‍मक ऊर्जा के ल‍िए साफ कपड़े पहनें और आसपास के वातावरण को भी साफ रखें।
  • ध्‍यान करने की जगह से, गैजेट्स, चमड़े और धातु की वस्तुओं को हटा दें।
  • पिरामिड, ध्यान करने वाले व्यक्ति से लगभग 3 गुना बड़ा होना चाहिए।

प‍िराम‍िड मेड‍िटेशन को सीखने के ल‍िए अपने न‍िकट बने मेड‍िटेशन सेंटर से संपर्क करें। उम्‍मीद करते हैं, आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। लेख को शेयर करना न भूलें।

Disclaimer