Doctor Verified

महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Symptoms Of High Blood Pressure In Women: महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए अल्कोहल और नमक का सेवन कम करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज


Symptoms Of High Blood Pressure In Women: आज की अव्यवस्थित जीवनशैली के कारण कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर कम ध्यान देती है। ऐसे में शरीर में दिखने वाले हल्के लक्षणों को महिला आम समझकर अवॉयड कर देती है। जिस कारण आगे चलकर ये लक्षण बड़ी परेशानी का रूप ले सकते हैं। पोषक तत्वों की कमी, खराब लाइफस्टाइल, तनाव और मैनोपॉज के बाद महिलाओं में हाई ब्लड होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती हैं। हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण कई बार काफी आम नजर आते है, जिससे महिला लंबे समय तक अवॉयड करती है, जिससे ये लक्षण बढ़ जाते हैं। हाई ब्लड प्रेशर रहने से कई तरह की समस्याएं जैसे हार्ट स्ट्रोक, हार्ट अटैक और गुर्दे की समस्या हो सकती हैं। महिलाएं हाई ब्लड प्रेशर को हेल्दी डाइट, नियमित एक्सरसाइज और तनाव कम लेकर इस समस्या को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों के बारे में।

चक्कर आना

हाई ब्लड प्रेशर होने पर महिलाओं में चक्कर आने की समस्या काफी बढ़ जाती है। ये चक्कर कभी भी जैसे खाना बनाते समय, घर का कोई काम करते समय महसूस होते हैं। ये चक्कर हल्के और तेज हो सकते हैं। कई बार चक्कर के साथ सिर घूमने जैसे लक्षण भी हाई ब्लड प्रेशर के संकेत है।

स्किन फ्लशिंग (त्वचा का रंग बदलना)

महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर होने पर स्किन फ्लशिंग की समस्या भी देखने को मिलती है। हाई ब्लड प्रेशर होने से ब्लड फ्लो बढ़ जाता है, जिस कारण चेहरे पर पैच नजर आ सकते हैं। कई बार इस कारण गर्दन या निचले हिस्से में गर्माहट भी महसूस हो सकती हैं।

headche

आंखों में लाल निशान

हाई ब्लड प्रेशर रहने से आंखों में लाल निशान दिखाई दें सकते हैं। इसका कारण आंखों में मौजूद रेटिना फैल जाती है, जिस कारण आंखों में लाल निशान नजर आते हैं। कई बार इस कारण रेटिना में सूजन आने के साथ उसके डैमेज होने का खतरा भी बढ़ जाता है। 

इसे भी पढ़ें-मेनोपॉज से पहले शरीर में नजर आते हैं ये 5 लक्षण, महिलाएं न करें नजरअंदाज 

तेज सिरदर्द

महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर होने पर सिर में तेज सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। ये सिरदर्द इतना तेज होता हैं कि कई बार इसके कारण मितली और उल्टी की समस्या भी हो सकती हैं। ये दर्द बढ़ता ही रहता है। ऐसे में इस तरह के लक्षण नजर आने पर डॉक्टर को दिखाएं।

नाक से खून बहना

महिलाओं में बीपी बढ़ने पर नाक से खून बहने जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं। नाक से खून आने पर डॉक्टर को तुरंत दिखाना चाहिए। नाक से खून इसलिए आता हैं क्योंकि जब ब्लड प्रेशर ज्यादा होता है, तो नाक की नसों पर दबाव पड़ता है और उन पर जोर पड़ता है और नाक से खून आने लगता है। 

महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर बढ़ने पर इस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। हालांकि, एक या एक से अधिक लक्षण नजर आने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

20s में अनियमित पीरियड्स होने के हो सकते हैं ये 5 कारण, न करें अनदेखी

Disclaimer