Symptoms Of Menopause In Women: पीरियड्स महिलाओं के जीवन का हिस्सा होते हैं। करीब 12-13 साल की उम्र से शुरू होने वाले पीरियड्स 40 से 45 साल की उम्र तक रहते हैं। ये उम्र हर महिला में अलग भी हो सकती हैं। लेकिन 45 की उम्र के बाद अगर 1 साल तक आपको पीरियड्स नहीं होते हैं, तो ये मेनोपाज (रजोनिवृत्ति) का संकेत हो सकता है लेकिन ध्यान रखें अगर आप प्रेग्नेंट या बीमार नहीं हैं तभी ये लक्षण मेनोपॉज के होते हैं। मेनोपॉज होने पर महिलाओं के शरीर में कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव होते हैं। बहुत महिलाओं में ये काफी हल्के होने के साथ किसी महिला में ये काफी गंभीर भी हो सकते हैं। हेल्दी डाइट, अच्छी लाइफस्टाइल, एक्सरसाइज और इमोशनल सपोर्ट के जरिए महिलाएं मेनोपॉज के लक्षण कुछ कम कर सकती हैं। महिलाओं को मेनोपॉज होने से पहले शरीर में कुछ लक्षण नजर आते हैं। इन लक्षण को बारे में जानने के लिए हमने बात की पूर्णियां के सौरभ क्लीनिक की गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर मंजू कुमारी से।
अनियमित पीरियड्स
मेनोपॉज शुरू होने से पहले ही महिलाओं को कई बार अनियमित पीरियड्स की समस्या से गुजरना पडता हैं। इसमें ब्लीडिंग काफी हल्की होने के साथ काफी कम समय के लिए होती है। कई बार इस से दो महीने के गैप के बाद भी पीरियड्स होते हैं, इसे मेनोपॉज के लक्षण माना जा सकता है। लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि मेनोपॉज पूरी तरह होने के बाद हल्की ब्लीडिंग होने पर भी डॉक्टर को दिखाएं।
टॉप स्टोरीज़
वजाइना में सूखापन
मेनोपॉज होने से पहले महिलाओं की वजाइना में काफी सूखापन आ सकता है। इस कारण कई बार सेक्स करने के दौरान महिलाओं को परेशानी भी हो सकती हैं। वजाइना में सूखापन होने के साथ उसके आसपास की स्किन भी काफी ड्राई हो जाती हैं, ऐसे में वजनाइना के आसपास स्किन को ड्राईनेस से बचाने के लिए अच्छी क्वालिटी का मॉइस्चराइजर का उपयोग करें।
मूड स्विंग्स
मेनोपॉज में हार्मोनल बदलाव के कारण महिलाओं में मूड स्विंग्स की परेशानी भी हो सकती हैं। वहीं ये स्थिति तब और गंभीर हो सकती हैं, जब तनाव और एंग्जायटी की समस्या पहले से हो। ऐसे में डॉक्टर से मिलने के साथ अपने आसपास ऐसे लोगों को रखें, जो आपके मूड को बेहतर करने के साथ आपको बातों को सुनें।
इसे भी पढ़ें- ये 5 लक्षण नजर आए, तो समझ जाएं आपको हो रहे हैं हेल्दी पीरियड्स
नींद की समस्या
रात में जागना या सोने में परेशानी होना कई कारणों से हो सकता है, लेकिन अगर आपको आमतौर पर सोने में समस्या नहीं होती है, तो यह एक मेनोपॉज का संकेत हो सकता है। लंबे समय तक नींद न आने की समस्या के कारण चिड़चिड़ापन होने के साथ सिरदर्द की समस्या भी हो सकती हैं। ऐसे में डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।
हॉट फ्लैशेस
मेनोपॉज होने से पहले महिलाओं में हॉट फ्लैशेस के लक्षण भी नजर आ सकते हैं। इसमें रात को ज्यादा पसीना आना, अचानक गर्मी लगना, सर्दी लगना, दिल तेज धड़कना और त्वचा लाल होने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। 1 मिनट या 5 मिनट तक चल सकते हैं। वे हल्के या गंभीर हो सकते हैं। ये समस्या ज्यादा होने पर डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें।
मेनोपॉज से पहले या होने पर ये लक्षण नजर आ सकते हैं। हालांकि, हर महिला में ये लक्षण अलग हो सकते हैं। ऐसे में लक्षण नजर आने पर एक बार डॉक्टर से अवश्य मिलें।
All Images Credit- Freepik