Causes of Low Blood Pressure During Periods in Hindi: पीरियड्स के दौरान महिलाओं की शरीर में कई प्रकार के बदलाव देखे जाते हैं। पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाओं को हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या होती है, जिसके चलते उन्हें शारीरिक कमजोरी और चिड़चिड़ापन महसूस होता है। इस दौरान महिलाओं को हेवी ब्लीडिंग का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते शरीर में खून की कमी हो सकती है और कुछ मामलों में यह स्थिती एनीमिया का भी कारण बन सकती है। इस दौरान कुछ महिलाएं लो ब्लड प्रेशर की भी शिकायत करती हैं।
हालांकि, हेवी ब्लीडिंग के दौरान कई बार महिलाओं को लो ब्लड प्रेशर का सामना करना पड़ सकता है। इसके चलते महिलाओं को चक्कर आना, सिरदर्द या सुस्ती और थकान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको भी इस तरह की समस्या है तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से हम आपको पीरियड्स के दौरान लो होने वाले ब्लड प्रेशर के कारणों के बारे में बताएंगे। (Why is My Blood Pressure Low During my Periods in Hindi) -
पीरियड्स के दौरान क्यों कम होता है ब्लड प्रेशर?
1. हेवी ब्लीडिंग
वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता के मुताबिक पीरियड्स में कई बार महिलाओं को हेवी ब्लीडिंग होती है। इस दौरान शरीर से काफी खून निकलता है। ऐसे में न केवल ब्लड बल्कि, ब्लड वॉल्यूम भी कम होता है, जिसका नतीजा आपका ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। ऐसी स्थिति में शरीर में खून की कमी भी हो सकती है।
2. ज्यादा दवाएं खाना
पीरियड्स के दौरान कई बार महिलाएं दर्द से बचने के लिए बिना डॉक्टर की सलाह से ही दवाएं खा लेती हैं। इन दवाओं के कारण कई बार आपको और ज्यादा चिड़चिड़ापन होने के साथ-साथ लो ब्लड प्रेशर की भी समस्या हो सकती है। इसलिए पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए डॉक्टर की सलाह के बिना दवाएं न खाएं।
3. डिहाइड्रेशन
आमतौर पर महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिसका असर आपके ब्लड प्रेशर पर पड़ सकता है। इस दौरान आपका ब्लड लॉस होने के साथ ही शरीर को पर्याप्त फ्लूड नहीं मिल पाता है, जिससे ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। इस स्थिति में कई बार वाटर रिटेंशन की भी समस्या हो सकती है।
4. हार्मोनल इंबैलेंस
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या होती है। इस स्थिति में आपके प्रोजेस्टेरॉन और एस्ट्रोजन हार्मोन पर प्रभाव पड़ता है। इसके चलते महिलाओं को लो ब्लड प्रेशर का भी सामना करना पड़ सकता है। हार्मोनल इंबैलेंस के चलते थायरॉइड फंक्शन्स पर भी असर पड़ता है, जिससे ब्लड प्रेशर घट सकता है।
इसे भी पढ़ें - पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग से हैं परेशान? इसे रोकने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय
5. एनीमिया
पीरियड्स के दौरान महिलाओं की शरीर से कई बार ज्यादा ब्लड लॉस हो जाता है, जिसके चलते उन्हें एनीमिया का भी सामना करना पड़ सकता है। एनीमिया की स्थिति में शरीर में पर्याप्त रेड ब्लड सेल्स नहीं होती हैं, जो ऑक्सीजन को सप्लाई कर सकें। इसलिए ऐसे में एनीमिया लो ब्लड प्रेशर का भी कारण बनता है।