Doctor Verified

क्या सर्जरी के बाद ब्लड प्रेशर कम होना सामान्य होता है? जानें डॉक्टर से

Is Low Blood Pressure Normal After Surgery in Hindi: सर्जरी होने के बाद शरीर में कई असमानताएं हो सकती हैं। हालांकि, सर्जरी के बाद हमेशा ब्लड प्रेशर लो हो ऐसा जरूरी नहीं है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सर्जरी के बाद ब्लड प्रेशर कम होना सामान्य होता है? जानें डॉक्टर से


Is Low Blood Pressure Normal After Surgery in Hindi: किसी भी स्वास्थ्य समस्या के होने पर डॉक्टर सबसे पहले उसे ठीक करने के लिए दवाओं से शुरूआत करते हैं। लेकिन, जब दवाएं काम नहीं करती हैं तो ऐसे में थेरेपी और काउंसलिंग जैसी तकनीकों के साथ जाने की सलाह देते हैं। लेकिन, समस्या कई बार इनसे भी ठीक नहीं होती है, जिसके बाद डॉक्टर सर्जरी कराने की सलाह देते हैं। किसी भी बीमारी की सर्जरी के बाद शरीर में कुछ असमानताएं आना या बदलाव महसूस होना एक सामान्य स्थिति है।

सर्जरी होने के बाद कुछ लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या महसूस होती है। अगर आपको भी सर्जरी के बाद लो ब्लड प्रेशर की समस्या है तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको बताएंगे कि क्या वाकई सर्जरी होने के बाद ब्लड प्रेशर कम होना सामान्य होता है या नहीं? हालांकि, कई बार सर्जरी के बाद ब्लड प्रेशर कम होना किसी समस्या का संकेत भी हो सकता है।

क्या सर्जरी के बाद ब्लड प्रेशर कम होना सामान्य होता है?

शारदा अस्पताल में वरिष्ठ सलाहकार-इंटरनल मेडिसिन डॉ. श्रेय श्रीवास्तव के मुताबिक सर्जरी होने के बाद शरीर में कई असमानताएं हो सकती हैं। हालांकि, सर्जरी के बाद हमेशा ब्लड प्रेशर लो हो ऐसा जरूरी नहीं है। इसके साथ ही ऐसा जरूरी नहीं कि हर बार आप इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दें। कई बार यह किसी और गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इसलिए अगर आपको भी ऐसी समस्या हो रही है तो इस स्थिति में बिना देरी किए डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। हालांकि, सर्जरी के दौरान शरीर में ब्लड लॉस होता है, जिसके चलते कुछ लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है। 

lowbpaftersurgery-inside

सर्जरी के बाद ब्लड प्रेशर कम होने के कारण

  1. सर्जरी के बाद ब्लड प्रेशर कम होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
  2. ब्लड लॉस होने के चलते भी कई बार ब्लड प्रेशर लो हो सकता है।
  3. सर्जरी के बाद ब्लड प्रेशर कम होना कई बार शरीर में पानी की कमी के कारण भी हो सकता है।
  4. शरीर में इंफेक्शन या सूजन होने पर भी सर्जरी के बाद ब्लड प्रेशर कम होने की समस्या हो सकती है।
  5. कई बार ज्यादा दवाएं खाने के चलते भी आपका ब्लड प्रेशर कम हो सकता है।
  6. कई बार अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के चलते भी ब्लड प्रेशर लो हो सकता है।

इसे भी पढ़ें - सर्जरी के बाद जल्दी रिकवरी कैसे करें? डॉक्टर की सलाह 

सर्जरी के बाद ब्लड प्रेशर नॉर्मल कैसे रखें  

  1. सर्जरी के बाद ब्लड प्रेशर नॉर्मल रखने के लिए आपको लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए।
  2. ब्लड प्रेशर नॉर्मल रखने के लिए खान-पान को हेल्दी रखें और फल, सब्जियों और साबुत अनाज का सेवन करें।
  3. इसके लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज और मेडिटेशन करने की जरूरत है।
  4. ऐसे में आपको शराब पीने और धूम्रपान करने से परहेज करना चाहिए।
  5. ऐसे में स्ट्रेस कम करें और दिनभर में कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। 

Read Next

लंबे समय तक बैठे रहने से बोन हेल्थ पर क्या असर पड़ता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer