पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग से हैं परेशान? इसे रोकने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

Heavy Bleeding Home Remedies: पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग की समस्या से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग से हैं परेशान? इसे रोकने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय


Heavy Bleeding Home Remedies In Hindi: पीरियड्स का समय हर महिला के लिए मुश्किल भरा होता है। इस दौरान महिलाओं को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स के समय मूड स्विंग, पेट में दर्द, ऐंठन और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं होना आम है। इसके अलावा, कई महिलाओं को पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग की भी शिकायत रहती है। आमतौर पर, पीरियड्स के दौरान दिन में 3 से 4 पैड बदलना सामान्य है। लेकिन हैवी ब्लीडिंग के कारण महिलाओं को दिनभर में 7 से 8 पैड बदलने पड़ जाते हैं। कई बार तो ब्लीडिंग इतनी ज्यादा होने लगती है कि महिलाओं को हर 1-2 घंटे में ही पैड बदलने की जरूरत महसूस होने लगती है। इसकी वजह से उन्हें कमजोरी और थकान भी होने लगती है। अगर आप भी पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग से परेशान हैं, तो इससे राहत पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको हैवी ब्लीडिंग से राहत पाने के कुछ आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं -

पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग रोकने के लिए घरेलू उपाय - Home Remedies For Heavy Bleeding In Periods In Hindi

दालचीनी 

दालचीनी का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोई में मसाले के तौर पर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दालचीनी हैवी ब्लीडिंग से छुटकारा दिलाने में भी प्रभावी साबित हो सकती है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक टुकड़ा दालचीनी का डालकर उबालें। जब यह उबल जाए, तो इसमें शहद मिलाकर इसका सेवन करें। दिन में 1 से 2 बार इसका सेवन करने से हैवी ब्लीडिंग की समस्या से राहत मिल सकती है।

अदरक 

अदरक भी हैवी ब्लीडिंग को रोकने में काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में 1 इंच अदरक का टुकड़ा डालकर उबाल लें। फिर इसे छान लें और इसमें शहद मिलाकर पिएं। इसका सेवन करने से आपको पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द और ब्लोटिंग की समस्या से भी राहत मिलेगी।

Heavy-Bleeding-Home-Remedies-I

धनिया 

पीरियड में हैवी ब्लीडिंग को रोकने के लिए आप धनिया के बीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आधा लीटर पानी में लगभग 2 चम्मच धनिया के बीज डालकर उबालें। फिर इसे छान लें और इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर चाय की तरह पिएं। दिन में एक से दो बार इसका सेवन करने से आपको जल्द राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में वाटर रिटेंशन (शरीर में पानी जमा होना) होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दूर होगी समस्या

मैग्नीशियम रिच फूड्स 

पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग का एक मुख्य कारण शरीर में मैग्नीशियम की कमी भी होता है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप अपने आहार में तिल के बीज, तरबूज के बीज, कोको, कद्दू और स्क्वैश जैसे मैग्निशियम युक्त फूड्स को शामिल करें।

अशोक की छाल 

हैवी ब्लीडिंग की समस्या से राहत पाने के लिए आप अशोक की छाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप लगभग 50 ग्राम अशोक की छाल को 2 कप पानी में उबाल लें। इसे तब तक उबालें, जब तक कि पानी आधा न रह जाए। फिर थोड़ा ठंडा होने पर इसका सेवन करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको जल्द लाभ मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: अनियमित पीरियड्स को रेगुलर करने में मदद करेगा सेब का सिरका, जानें सेवन का तरीका

अगर आप पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग की समस्या से परेशान हैं, तो इन घरेलू उपायों को आजमा सकती हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या कम नहीं हो रही है, तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

मानसून में पेट खराब होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जिनसे मिलेगी राहत

Disclaimer