
Home Remedies For Upset Stomach During Monsoon: मानसून का मौसम चिलचिलाती गर्मी से राहत देने के साथ अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर भी आता हैं। मानसून में बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। मौसम में उमस और बारिश बैक्टीरिया को पनपने में मदद करता है। ऐसे में इस कारण कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इस मौसम में गलत खानपान, पानी और वातावरण में नमी, फंगस और साफ-सफाई का ध्यान न रखने की वजह से पेट खराब होने की समस्या हो सकती हैं। इस मौसम में खाना पचने में भी समय लगता है। इस कारण पाचन तंत्र प्रभावित होता है। अक्सर लोग पेट खराब की समस्या को दूर करने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन कई बार दवाइयों के सेवन से जल्दी आराम नहीं मिलता है। इस कारण दवाइयों के सेवन के साथ घरेलू उपायों की मदद भी ली जा सकती हैं। यह घरेलू उपाय पेट खराब होने की समस्या को दूर करने के साथ पाचन तंत्र को दुरुस्त करेंगे। इन उपायों के बारे में जानने के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।
केला
मानसून में पेट खराब होने की समस्या को दूर करने के लिए केला भी खाया जा सकता है। केला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, फोलेट और फाइबर पेट खराब होने की समस्या से राहत देते हैं। इसमें मौजूद पैक्टिन पेट को दुरुस्त करता है और मल को टाइट करता है। दिन में 1 से 2 केले का सेवन किया जा सकता है।
सेब का सिरका
सेब का सिरका पेट के लिए फायदेमंद होता है। यह मानसून में होने वाले बैक्टीरियल इंफेक्शन को दूर करने के साथ पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। इसका सेवन करने के लिए 1 ढक्कन सेब के सिरके को 1 कप पानी में मिक्स करके पी जाएं। इसमें मौजूद अम्लीय गुण पेट की खराबी को ठीक करते हैं।
तरल पदार्थ
मानसून में पेट खराब होने पर तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करना चाहिए क्योंकि यह पचने में आसान होते हैं और शरीर को हाइड्रेट भी रखते हैं। कई बार पेट खराब होने की वजह से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। ऐसे में डाइट में नारियल पानी, दही और ओआरएस को शामिल करें।
इसे भी पढ़ें- Nausea Home Remedies: मतली महसूस होने पर आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत
पुदीना
पुदीना की मदद से भी मानसून में होने वाली पेट खराब की समस्या को ठीक किया जा सकता है। पुदीना में मौजूद तत्व खाना पचाने के साथ अपच, खट्टी डकार और सीने पर जलन जैसी समस्याओं को भी दूर करता हैं। इसका सेवन करने के लिए 4 से 5 पुदीना एक चुटकी नमक के साथ चबाकर खाएं।
हल्दी
हल्दी एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। इसके सेवन से पेट के बैक्टीरिया कम होने के साथ पेट हेल्दी रहता है। इसका सेवन करने के लिए इसका काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इसमें मौजूद करक्यूमिन तत्व पेट खराब की समस्या को दूर करने के साथ बैचेनी से भी राहत दिलाता है।
मानसून में पेट खराब होने पर इन उपायों को किया जा सकता हैं। हालांकि, इन उपायों को करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version