Apple Cider Vinegar Benefits For Irregular Periods: पीरियड्स तो महिलाओं को हर महीने आते हैं! हम अक्सर लोगों को ऐसा बोलते हुए सुनते हैं। यह सही है कि एक महिला को 24 से 38 दिनों के बीच में पीरियड्स होते हैं। यह दर्शाता है कि उनका मेंस्ट्रुअल साइकिल स्वस्थ है। लेकिन आजकल ज्यादातर महिलाओं के साथ यह समस्या देखने को मिलती है कि उन्हें समय पर पीरियड्स नहीं होते हैं। कुछ को 2-3 महीने पीरियड्स नहीं होते हैं, तो किसी-किसी को 5-6 महीने तक भी पीरियड्स नहीं होते। जबकि यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इसके अलावा, जिन लोगों को पीरियड्स देर से होते हैं, उन्हें इस दौरान गंभीर ऐंठन और दर्द, असामान्य ब्लड फ्लो और मूड स्विंग जैसी समस्याओं से भी जूझना पड़ता है। अगर लंबे समय तक अनियमित पीरियड्स की समस्या बनी रहती है, तो यह कई गंभीर बीमारियों का रूप भी ले सकती है। इसके कारण महिलाओं की ओवरी में सिस्ट और मां बांझपन जैसी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं।
अच्छी बात यह है कि घर पर कुछ सरल नुस्खों और फूड्स को अपनी जीवनशैली को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर पीरियड्स को रेगुलर करने में मदद मिल सकती है। पीरियड्स को रेगुलर करने के लिए ऐसा ही एक प्रभावी घरेलू नुस्खा है सेब के सिरके का सेवन। फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार के अनुसार "महिलाओं के लिए सेब के सिरके का सेवन बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। यह हार्मोन्स के संतुलन को बढ़ावा देता है और अनियमित पीरियड्स की समस्या से छुटकारा दिलाता है।" इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
आइए पहले समझते हैं अनियमित पीरियड्स के कुछ आम कारण- Irregular periods causes in hindi
न्यूट्रिशनिस्ट विनीत की मानें, तो "हेल्थ लाइन के अनुसार पीरियड्स के अनियमित होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर किसी महिला को लंबे समय तक पीरियड्स होते हैं या इस दौरान ब्लड बहुत अधिक आता है, तो इस स्थिति को मेनोरेजिया कहा जाता है, जो कई कारणों से हो सकती है जैसे,
- दवाओं का सेवन: कुछ एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाओं के अधिक सेवन से मेंस्ट्रुअल साइकिल प्रभावित हो सकती है
- हार्मोन परिवर्तन. शरीर में हार्मोन्स में गड़बड़ इसके प्रमुख कारणों में से एक है।
- वंशानुगत: कुछ महिलाओं में यह जेनेटिक हो सकता है, यानी कि यह स्थिति उसे पेरेंट्स से विरासत में मिली है।
- कुछ मेडिकल कंडीशन: पैल्विक में सूजन और एंडोमेट्रियोसिस आदि जैसी स्थितियां भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: मेटाबॉलिज्म से जुड़े इन 5 मिथकों पर कहीं आप भी तो नहीं करते भरोसा? एक्सपर्ट से जानें इनकी सच्चाई
पीरियड्स को रेगुलर करने के लिए सेब का सिरका पीने के फायदे- Apple Cider Vinegar Benefits For Irregular Periods In Hindi
हेल्थलाइन के अनुसार " अध्ययन में पाया गया है कि रोज 15ml सेब का सिरका पीने से पीसीओएस वाली महिलाओं में पीरियड्स को रेगुलर करने में मदद मिलती है। हालांकि इस पर अभी अधिक शोध की आवश्यकता है। इसके अलावा, एप्पल साइडर विनेगर स्वाद में कड़वा होता है। यह शरीर में हार्मोन्स के संतुलन में मदद करता है और इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है। हालांकि, स्वाद में कड़वा होने की वजह से कुछ महिलाओं के लिए इसके सेवन में असहजता महसूस हो सकती है। ऐसे में वे महिलाएं एक कप पानी में सेब का सिरका और शहद में मिलाकर इसका सेवन कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या वजन घटाने के लिए रोटी और चावल की बजाए रात में सिर्फ दाल खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय
अगर आप भी अनियमित पीरियड्स की समस्या से जूझ रही हैं, तो सेब का सिरका पीने से आपको पीरियड्स को रेगुलर करने में मदद मिल सकती है। लेकिन इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। क्योंकि यह आपके उपचार में बाधा भी बन सकता है। यह कुछ दवाओं के साथ प्रतिक्रिया कर सकता है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करें।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version