What are Symptoms of High Blood Sugar at Night : देशभर में डायबिटीज के मामलों की संख्या में आए दिन इजाफा होता है। आप इस बीमारी को पूरी तरह से खत्म नहीं कर सकते हैं, लेकिन ब्लड शुगर को कंट्रोल कर के शरीर में होने वाली कई समस्याओं से बच सकते हैं। बता दें कि ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने का कोई तय समय नहीं होता है, यह दिन भर में किसी भी समय बढ़ सकता है। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको ब्लड शुगर बढ़ने के कारण रात में दिखने वाले लक्षणों (What are Symptoms of High Blood Sugar at Night) के बारे में बताएंगे। इन लक्षणों की जानकारी हमें डॉ. ऋचा चतुर्वेदी, वरिष्ठ सलाहकार, एंडोक्रिनोलॉजी, इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल (Dr Richa Chaturvedi, Senior Consultant, Endocrinology, Indraprastha Apollo Hospitals) ने दी है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
ब्लड शुगर क्या है?- What is Blood Sugar
कई लोगों के मन में यह सवाल आ सकता है कि ब्लड शुगर आखिर होता क्या है? अगर सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं, तो ब्लड शुगर या रक्त शर्करा खून में मौजूद ग्लूकोज की मात्रा को कहते हैं। यह ग्लूकोज एक तरह की चीनी है, जो खाने-पीने की चीजों से शरीर को मिलती है। इससे शरीर को ऊर्जा यानी एनर्जी मिलती है। बता दें कि ब्लड शुगर लेवल असंतुलित होने पर डायबिटीज जैसी बीमारियां बढ़ सकती हैं। आइए अब रात में ब्लड शुगर बढ़ने के कारण दिखने वाले लक्षणों के बारे में जानते हैं।
रात में हाई ब्लड शुगर के ये लक्षण दिखते हैं- Symptoms of High Blood Sugar at Night
बार-बार टॉयलेट जाना
बता दें कि रात के समय हाई ब्लड शुगर के कारण पेशाब करने के लिए बार-बार उठना पड़ सकता है। इस स्थिति को नोक्टुरिया कहा जाता हैं। डायबिटीज में ब्लड शुगर के बढ़ने की वजह से किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसे में व्यक्ति को बार-बार टॉयलेट आ सकता है।
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीज अपनाएं ये 5 हेल्दी फूड हैबिट्स, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
प्यास का बढ़ना
ब्लड शुगर बढ़ने पर व्यक्ति को पानी पीने के बाद भी ज्यादा प्यास लगती है। रात में बार-बार प्यास लगने के कारण शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको रात के समय बार-बार प्यास लग सकती है।
ड्राई माउथ की समस्या
बता दें कि रात के समय ब्लड शुगर हाई होने पर व्यक्ति को मुंह या गले में लगातार सूखापन महसूस हो सकता है। बता दें कि मुंह सूखने की इस स्थिति को जेरोस्टोमिया कहते हैं। यह डायबिटीज के सबसे आम लक्षणों में से एक है।
आंखों से धुंधला दिखना
रात में हाई ब्लड शुगर के कारण व्यक्ति को आंखों के धुंधलेपन की समस्या का समाना करना पड़ सकता है। आमतौर पर रात में चीजें पहले ही क्लियर नजर नहीं आती है। हालांकि, अगर ब्लड शुगर बढ़ता है, तो आंखों का धुंधलापन भी बढ़ जाता है।
ब्लड शुगर बढ़ने के अन्य लक्षण- Other Symptoms of Increased Blood Sugar
रात के समय ब्लड शुगर बढ़ने के कई अन्य लक्षण भी नजर आ सकते हैं। जैसे कि जागने के बाद फिर से सोने में कठिनाई, बेचैनी, खराब नींद की क्वालिटी के कारण सुबह में थकान होना आदि। अगर आपको अपने अंदर ये सभी लक्षण नजर आ रहे हैं, तो यह ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के कारण हो सकते हैं। ऐसे में आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं ये 5 एक्सरसाइज, रूटीन में जरूर करें शामिल
शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने से कई समस्याएं हो सकती हैं। बता दें कि डायबिटीज के कारण व्यक्ति को आंखों की रोशनी कम होना, हार्ट से जुड़ी समस्याएं, किडनी की समस्या, ज्यादा पेशाब आना, थकान, पैरों में झुनझुनी और सुन्नता की समस्या, वजन कम होना, जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आपको हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने की कोशिश करनी चाहिए।