Doctor Verified

धुंधला दिखने का कारण हो सकता है शरीर में बढ़ा ब्लड शुगर, कैसे पहचानें डायबिटीज है या नहीं?

हाई ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से न सिर्फ आपको शारीरिक समस्याएं होती है, बल्कि ये आपके आंखों को भी प्रभावित करता है। आइए जानते हैं हाई ब्लड शुगर का आंखों पर असर-
  • SHARE
  • FOLLOW
धुंधला दिखने का कारण हो सकता है शरीर में बढ़ा ब्लड शुगर, कैसे पहचानें डायबिटीज है या नहीं?


Signs Of Diabetes in Eyes in Hindi: आज के समय में डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जो आपके शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकती है। डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है। अगर रेगुलर आपका ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है तो ये आपके शरीर को कई तरह से प्रभावित करता है। कई बार आंखों से कम दिखाई देने की समस्या को अक्सर आंखों की कमजोरी का कारण मानत हैं। लेकिन, क्या आपको पता है डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल हाई होने के कारण इसका सीधा असर आपकी आंखों पर भी पड़ सकता है। आइए एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज से जानते हैं कि डायबिटीज में हाई ब्लड शुगर होने पर आंखों में क्या लक्षण नजर आते हैं?

आंखों में हाई ब्लड शुगर लेवल के लक्षण - High Blood Sugar Level Symptoms in Eyes in Hindi

डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज के अनुसार, डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल हाई होने पर न सिर्फ आपको बार-बार पेशाब आना, घाव भरने में देरी होना, थकान महसूस होना या बार-बार प्यास लगने की समस्या होती है, बल्कि ये आपकी आंखों को भी प्रभावित करता है। आइए जानते हैं शुगर से अंखों पर क्या प्रभाव पड़ता है।

1. फ्लोटर्स की समस्या

आंखों में रेटिना के डैमेज होने पर ब्लड वेसल्स से ब्लड या लिक्विड अलग होकर आंख के जेली जैसे भाग में पहुंचता है, तो यह छोटे धब्बों या तैरते धागों के रूप में दिखाई दे सकता है, जिसे फ्लोटर्स के रूप में जाना जाता है। यह समस्या शरीर में हाई ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के कारण हो सकती है, जो शुरूआत में हल्के नजर आ सकते हैं, लेकिन, सही समय पर इलाज न किया जाए तो यह बहुत ज्यादा बढ़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: हार्मोनल असंतुलन और हाई ब्लड शुगर जैसी परेशानियां को बढ़ाती है सालम मिश्री, जानें इसे खाने के 5 नुकसान

2. धुंधला दिखाई देना

शरीर में हाई ब्लड शुगर लेवल होने से आंखों के लेंस में सूजन आ सकती है, जिससे आपको धुंधला दिखाई दे सकता है। यह समस्या अक्सर डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के कारण होता है।

3. दिखने में बदलाव होना

डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव होने पर अक्सर आंखों के लेंस के आकार और लचीलेपन पर असर पड़ सकता है, जिससे आपको दिखने में समस्या हो सकती है, जैसे कभी साफ न दिखना और कभी धुंधला दिखाई देना।

Symptoms-of-high-blood-sugar-on-the-eyes-inside

4. आंखों के सामने अंधेरा छान 

आंखों के सामने अंधेरा छाना, डायबिटिक रेटिनोपैथी में रेटिना के ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचने पर होने वाली एक समस्या है। इस समस्या के कारण पीड़ित की आंखों के कुछ हिस्सों से दिखना पूरी तरह बंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: हाथों-पैरों में ये परेशानियां हो सकती हैं हाई ब्लड शुगर या डायबिटीज का संकेत, न करें नजरअंदाज

5. अचानक दिखना बंद होना

अगर डायबिटीज मरीज के शरीर में हाई ब्लड शुगर की समस्या लगातार बनी रहती है, और इसका इलाज नहीं किया जाता है तो ये आंखों में ब्लड डिस्चार्ज, टिशू में घाव या रेटिना डिटैचमेंट जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है, जिससे आपको अचानक दिखना बंद हो सकता है।

निष्कर्ष

हाई ब्लड शुगर या डायबिटीज के कारण आंखों में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, अगर आप इस तरह के लक्षण महसूस करते हैं तो बिना नजरअंदाज किए तुरंत आंखों के डॉक्टर से कंसल्ट करें। ध्यान रहे कि डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरी है कि वे साल में 2 बार यानी 6-6 महीने पर नियमित रूप से अपने आंखों की जांच करवाएं, ताकि किसी भी तरह की गंभीर समस्या होने से पहले रोका जा सके।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • शुगर बढ़ने पर क्या महसूस होता है?

    जब शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ा है तो पीड़िक को थकान महसूस होना, बार-बार प्यास लगना, बार-बार पेशाब लगना, धुंधला दिखाई देना और घाव भने में देरी होने जैसी समस्याएं होती हैं।
  • शुगर बढ़ने का मुख्य कारण क्या है?

    डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें इंसुलिन की कमी या इंसुलिन सेंसिटिविटी भी शामिल है।
  • शुगर को कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?

    ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिए जरूरी है कि आप अफनी डाइट में फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट शामिल करें। इसके साथ ही, साबुत अना, फल, और सब्जियां भी ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

 

 

 

Read Next

क्‍या डायब‍िटीज बढ़ने से हाथों में दर्द होता है? डॉक्‍टर से समझें दोनों का संबंध

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS