How diabetes affect urine doctor tells in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए यूरिन का बेहतर रहना भी जरूरी होता है। कई बार लोगों को यूरिन यानि पेशाब से जुड़ी समस्या रहती है, जो कुछ मामलों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की ओर इशारा हो सकता है। कुछ मामलों में बार-बार पेशाब करना भी किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों में भी कई बार यूरिन से जुड़ी समस्या देखी जाती है। डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, जिसके चलते मूत्र से जुड़ी समस्या हो सकती है।
डायबिटीज के कुछ मरीजों में कई यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) का भी सामना करना पड़ सकता है। देखा जाए तो ब्लड शुगर बढ़ने पर किडनी इसे बाहर निकालने की कोशिश करती है, जिससे बार-बार पेशाब आ सकती है। डायबिटीज और यूरिन का आपस में सीधा संबंध होता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने Dr. Sapna Yadav, Sr. Consultant - Pulmonology, Sarvodaya Hospital, Gr Noida West से बातचीत की। (Diabetes Hone Par Urine Par Kya Asar Padta Hai) -
यूरिन को कैसे प्रभावित करती है डायबिटीज?
डॉक्टर के मुताबिक डायबिटीज यूरिन को प्रभावित कर सकती है। डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से पेशाब से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर आपको पेशाब में कई तरीकों के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और यूरिन से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो ऐसे में डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। हालांकि, कुछ मामलों में डिहाइड्रेशन के कारण भी आपको पेशाब से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
डायबिटीज होने पर यूरिन पर क्या असर पड़ता है?
- डायबिटीज के मरीजों में यूरिन पर कई तरीकों से प्रभाव पड़ सकता है।
- ऐसे में आपकी यूरिन में से झाग (Cloudy Urine Causes in Hindi) आ सकता है साथ ही ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर कई बार आपको पेशाब में बदबू आने का भी सामना करना पड़ सकता है।
- डायबिटीज में कई बार यूरिन गाढ़ा और पीला दिखाई दे सकता है।
- डायबिटीज के मरीजों में कई बार ब्लैडर डिस्फंक्श की भी समस्या होती है, जिससे आपको बार-बार पेशाब करने जाना पड़ सकता है।
- डायबिटीज के कुछ मरीजों में अक्सर UTI की समस्या देखी जाती है, जिसके चलते मरीज की पेशाब में इंफेक्शन हो सकता है।
डायबिटीज में बार-बार आ सकती है पेशाब
डायबिटीज में बार-बार पेशाब आ सकती है और डायबिटीज के मरीजों में यह एक आम स्थिति है। आमतौर पर डायबिटीज के मरीजों में बार-बार पेशाब आने का कारण बढ़ा हुआ ग्लूकोज और ब्लड शुगर लेवल होता है। दरअसल, डायबिटीज होने पर शरीर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर पाने में सक्षम नहीं रहता है, जिसके कारण किडनी पर भी प्रभाव पड़ता है और किडनी की कार्यक्षमता कम होने लगती है। ऐसी स्थिति में किडनी ग्लूकोज को ठीक तरीके से अवशोषित करने में असमर्थ होती है। यही कारण है कि डायबिटीज में मरीज को बार-बार पेशाब करने जाना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें - क्या डायबिटीज के कारण रात के समय बार-बार पेशाब आ सकता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण
बार-बार पेशाब आने पर क्या करें?
- अगर आपको बार-बार पेशाब करने जाना पड़ रहा है तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लें।
- बार-बार पेशाब आने पर आपको ज्यादा मसालेदार खाना खाने के साथ ही कैफीन लेने से बचना चाहिए।
- ऐसे में आपको शराब नहीं पीनी चाहिए क्योंकि कई बार शराब पीने से भी ऐसा हो सकता है।
- बार-बार आने वाली पेशाब को कम करने के लिए आपको पेल्विक फ्लोर की एक्सरसाइज करनी चाहिए।
- इसके लिए आपको अपने वजन पर ध्यान देना चाहिए। बढ़ा हुआ वजन आपके मूत्राशल पर दबाव डाल सकता है।
FAQ
पेशाब में शुगर ज्यादा होने से क्या होता है?
अगर आपकी पेशाब में शुगर की मात्रा ज्यादा है तो इससे आपको पेशाब करने के दौरान कई तरह की कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको बार-बार पेशाब जाना पड़ सकता है।क्या यूरिन में शुगर किडनी को नुकसान पहुंचाता है?
जब आपकी शरीर में ब्लड शुगर का स्तर 180 mg/dl से अधिक हो जाता है, तो इससे किडनी पर दबाव पड़ने लगता है। ऐसे में आपकी किडनी की कार्यक्षमता भी कम हो सकती है।बार-बार पेशाब आना किसका संकेत है?
बार-बार पेशाब आना आमतौर पर पेशाब में इंफेक्शन और प्रोस्टेट होने का संकेत हो सकती है। लेकिन, कुछ मामलों में शुगर बढ़ने का कारण ज्यादा पानी पीना भी हो सकता है।