Expert

क्या थायरॉइड किडनी से जुड़ी समस्याओं का भी कारण बनता है? जानें डॉक्टर से

अगर आप थायरॉइड से पीड़ित हैं तो इसका इलाज जल्दी शुरू करना बेहद जरूरी है। ताकि, इससे शरीर में अन्य समस्याएं न हो सकें। थायरॉइड होने पर कुछ मामलों में आपके किडनी फंक्शन्स पर भी प्रभाव पड़ सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या थायरॉइड किडनी से जुड़ी समस्याओं का भी कारण बनता है? जानें डॉक्टर से


Can thyroid cause kidney problems: आजकल खराब लाइफस्टाइल के चलते लोगों में थायरॉइड और किडनी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। थायरॉइड होने पर मरीज को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। थायरॉइड होने पर आपको थकान, कमजोरी और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि थायरॉइड किडनी से जुड़ी समस्याओं का कारण बनता है। लेकिन, क्या वाकई ऐसा होता है? इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम इस विषय पर विस्तार से जानेंगे।

यही नहीं, थायरॉइड होने पर कुछ लोगों का वजन बढ़ता है तो कुछ मामलों में आपका वजन कम भी हो सकता है। लेकिन, कई बार थायरॉइड किडनी से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए इससे बचने के लिए आपको अपने थायरॉइड को कंट्रोल करना चाहिए। कुछ मामलों में इससे किडनी के फंक्शन्स पर भी प्रभाव पड़ सकता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने यशोदा ह़ॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट एपी सिंह से बातचीत की। (Kya Thyroid Hone Par Kidney ki Samasya Hoti Hai) - 

क्या थायरॉइड किडनी से जुड़ी समस्याओं का भी कारण बनता है?

डॉक्टर के मुताबिक अगर आप थायरॉइड से पीड़ित हैं तो इसका इलाज जल्दी शुरू करना बेहद जरूरी है। ताकि, इससे शरीर में अन्य समस्याएं न हो सकें। थायरॉइड होने पर कुछ मामलों में आपके किडनी फंक्शन्स पर भी प्रभाव पड़ सकता है। थायरॉइड बढ़ने पर कुछ मामलों में किडनी शरीर से विषाक तत्वों को साफ कर (How to Clean Body) पाने में सक्षम नहीं रहती है। दरअसल, थायरॉइडिज्म होने पर शरीर में फ्लूड रिटेंशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में किडनी पर ज्यादा जोर पड़ता है, जिससे किडनी से विषाक तत्व ठीक तरह से नहीं निकल पाते हैं। 

Can thyroid cause kidney problems-inside

किडनी फंक्शन्स पर पड़ता है प्रभाव

अगर आप थायरॉइड के मरीज हैं तो ऐसे में सबसे ज्यादा असर किडनी फंक्शन्स पर पड़ता है। किडनी फंक्शन्स पर असर पड़ने या किडनी की कार्यक्षमता कम होने पर किडनी सुचारू रूप से काम करने पर कई बार असमर्थ हो जाती है। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का स्तर बैलेंस नहीं रहता है, जिससे किडनी फंक्शन्स पर असर पड़ता है।

थायरॉइड को अगर लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाए तो इससे रीनल ब्लड फ्लो हो सकता है, जिससे किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इसके साथ ही हाइपरथायरॉइडिज्म होने पर आपको यूरीन में से प्रोटीन लीक होने की भी समस्या हो सकती है। कुछ मामलों में इससे किडनी डैमेज होने का भी खतरा रहता है। 

थायरॉइड शरीर के किन हिस्सों को प्रभावित करता है?

  1. थायरॉइड होने पर आपकी शरीर पर कई तरीकों से असर पड़ सकता है।
  2. इससे आपका ब्लड प्रेशर बढ़ने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, जिससे हार्ट की समस्याएं हो सकती हैं।
  3. ऐसे में आपको शारीरिक ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है साथ ही चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।
  4. इससे कुछ मामलों में बोन डेंसिटी पर भी प्रभाव पड़ता है साथ ही हड्डियां कमजोर भी हो सकती हैं।
  5. थायरॉइड हार्मोन कई बार त्वचा और बालों पर भी असर डालता है।
  6. इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कुछ मामलों में कमजोर पड़ सकती है। 

किडनी को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

  1. किडनी को हेल्दी रखने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए।
  2. इसके लिए आपको दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
  3. इसके लिए आपको फल, सब्जियों और प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाने चाहिए।
  4. किडनी को हेल्दी रखने के लिए आपको नमक का सेवन कम करना चाहिए।
  5. इसके लिए आपको शराब पीने और धूम्रपान करने से परहेज करना चाहिए।
  6. ऐसे में आपको अपने रक्तचाप को नियंत्रित रखना चाहिए।

FAQ

  • क्या थायराइड से किडनी खराब होती है?

    थायरॉइड होने पर किडनी खराब नहीं होती है, लेकिन इससे किडनी पर कई तरीकों से प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में किडनी फंक्शन्स पर भी असर पड़ सकता है। 
  • थायराइड होने से शरीर में क्या-क्या प्रॉब्लम होती है?

    थायराइड होने पर शरीर पर कई तरीकों से असर पड़ सकता है। इससे कई बार थायरॉइड ग्लैंड का आकार बढ़ सकता है साथ ही आपका वजन भी कम हो सकता है। 
  • थायरॉइड में कहां-कहां दर्द होता है?

    थायरॉइड होने पर आपको गर्दन के पीछे के हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है। कुछ मामलों में आपको गर्दन के आस-पास के हिस्से में भी दर्द महसूस हो सकता है। 

 

 

 

Read Next

बार-बार गुस्सा आना हो सकता है डायबिटीज का संकेत, डॉक्टर से जानें

Disclaimer

TAGS