नैचुरली किडनी फंक्शन बेहतर कैसे बनाएं? डॉक्टर से जानें 7 सरल टिप्स

How To Improve Kidney Function In Hindi: किडनी को स्वस्थ रखने और बेहतर फंक्शन के लिए डॉक्टर की सुझाए ये 7 टिप्स फॉलो करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
नैचुरली किडनी फंक्शन बेहतर कैसे बनाएं? डॉक्टर से जानें 7 सरल टिप्स


How To Improve Kidney Function In Hindi: आजकल लोगों में किडनी से जु़ड़ी समस्याएं काफी देखने को मिल रही हैं। किडनी फंक्शन ठीक से न करना किडनी स्टोन, किडनी में ब्लॉकेज और सूजन, किडनी फेलियर या क्रोनिक किडनी रोग जैसी स्थितियां इन दिनों हर तीसरे व्यक्ति में बहुत आम हो गई हैं। इसका एक बड़ा कारण हमारी खराब जीवनशैली है। लेकिन यह समझना महत्वपूर्ण है हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए किडनी का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। किडनी के हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य हैं। यह शरीर से टॉक्सिन्स और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालती है, जो शरीर में कई गंभीर रोगों के खतरे को बढ़ाते हैं। इसके अलावा, शरीर में हार्मोन्स के संतुलन, ब्लड प्रेशर और शुगर आदि को कंट्रोल रखने के लिए किडनी का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपनी किडनी स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।

अच्छी बात यह अगर आप अपनी जीवनशैली में कुछ बुनियादी बदलाव कर लें, तो इससे न सिर्फ आपको न सिर्फ किडनी स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी, बल्कि इससे किडनी की कार्यक्षमता में भी सुधार होगा और किडनी बेहतर तरीके से काम करेगी। किडनी फंक्शन को नैचुरल तरीके से स्वस्थ रखने के लिए आप क्या कर सकते हैं और क्या नहीं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए सनर इंटरनेशनल हॉस्पिटल्स के डॉक्टर सुमित शर्मा (डायरेक्टर एंड एचओडी- यूरोलॉजी, यूरो-ऑन्कोलॉजी, एंड्रोलॉजी, यूरो-रोबोटिक्स) से बात की। इस लेख में हम आपके साथ नैचुरली किडनी फंक्शन बेहतर बनाने के लिए 7 टिप्स शेयर कर रहे हैं।

नैचुरली किडनी फंक्शन को बेहतर बनाने के उपाय- How To Improve Kidney Function Naturally in hindi

1. वजन को नियंत्रित रखें

शरीर का अधिक वजन किडनी स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। यह किडनी फंक्शन को प्रभावित करता है। इसलिए स्वस्थ आहार और एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करके वजन कंट्रोल रखें।

How To Improve Kidney Function Naturally in hindi

2. बीपी व शुगर लेवल चेक करते रहें

अनियमित बीपी व शुगर का बिगड़ा स्तर किडनी के संचालन के लिए सही नहीं है। इसलिए नियमित बीपी चेक करवाएं। अगर आपको पहले से डायबिटीज की समस्या है, तो आपको अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: क्या किडनी के मरीज टमाटर खा सकते हैं? डॉक्टर से जानें जवाब

3. पर्याप्त पानी जरूर पिएं

बेहतर किडनी फंक्शन के लिए पानी और तरल पदार्थों का पर्याप्त सेवन बहुत जरूरी है। इससे किडनी को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। पानी किडनी स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है।

4. पेशाब को रोके नहीं

जब भी आपको पेशाब आए, तो इसे अधिक समय तक रोकने की कोशिश न करें। इससे किडनी पर दबाव पड़ता है। लंबे समय में यह आपकी किडनी फंक्शन को प्रभावित करता है।

इसे भी पढ़ें: किडनी फेल होने पर शरीर में क्या-क्या होता है? डॉक्टर से जानें सेहत पर इसके प्रभाव

5. नियमित एक्सरसाइज

एक्सरसाइज करने से रक्त वाहिकाओं का संचालन दुरुस्त करने में मदद मिलती है। साथ ही, यह मोटापा कंट्रोल करने में मदद करता है। नियमित सिर्फ 30 मिनट एक्सरसाइज किडनी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।

6. नमक सीमित मात्रा में खाएं

अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है। इसका सीधा प्रभाव किडनी पर पड़ता है और ब्लड प्रेशर हाई होने का खतरा भी होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या पथरी होने की वजह से किडनी फेल हो सकती है? डॉक्टर से जानें

7. स्मोकिंग से दूरी बनाएं

धूम्रपान करने की आदत सिर्फ किडनी के लिए ही नहीं, शरीर के कई अन्य अंगों के लिए भी बहुत नुकसानदायक होती है। यह कैंसर जैसे रोगों के प्रमुख कारकों में शामिल है।  स्मोकिंग की वजह से रक्त वाहिकाओं में सूजन आ सकती है। यह किडनी की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। लंबे समय में इसकी वजह से किडनी डैमेज हो सकती है।

इन सरल टिप्स को फॉलो करने से किडनी को स्वस्थ रखने में बहुत मदद मिल सकती है। इसलिए आज से ही इन अच्छी आदतों को अपने दैनिक रूटीन का हिस्सा बनाएं।

All Image Source: Freepik

Read Next

आई फ्लू ठीक होने के बाद रखें इन बातों का ध्यान, वरना आंखों को पहुंच सकता है नुकसान

Disclaimer