Doctor Verified

आई फ्लू ठीक होने के बाद रखें इन बातों का ध्यान, वरना आंखों को पहुंच सकता है नुकसान

Eye Flu Treatment Care Tips: आई फ्लू से ठीक होने के बाद कई बार लोग लापरवाही बरतने लगते हैं, ऐसा करने से आंखों को नुकसान का खतरा बढ़ जाता है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
आई फ्लू ठीक होने के बाद रखें इन बातों का ध्यान, वरना आंखों को पहुंच सकता है नुकसान


Eye Flu Treatment Care Tips: बारिश के मौसम में आंखों से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में फंगस इन्फेक्शन तेजी से फैलता है और इसकी वजह से आपकी आंखें भी इसकी चपेट में आ जाती हैं। इन दिनों आई फ्लू देश के कई राज्यों में तेजी से फैल रहा है। आई फ्लू या आंखों में इन्फेक्शन की समस्या को पिंक आई और कंजक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) भी कहा जाता है। यह बीमारी मुख्य रूप से इन्फेक्शन की वजह से होती है। इस बीमारी में मरीज को आंखों में दर्द, लालिमा और सूजन जैसी परेशानियां होती हैं। आई फ्लू की समस्या में कुछ लोग ओवर द काउंटर दवाओं का सेवन करने लगते हैं। आमतौर पर आई फ्लू को ठीक होने में 4 से 5 दिन लगते हैं, लेकिन इसके बाद भी अगर लक्षण बने रहते हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। आई फ्लू से ठीक होने के बाद कई बार लोग लापरवाही बरतने लगते हैं। ऐसा करने से आंखों को नुकसान पहुंचने का खतरा और बढ़ जाता है। आइये इस लेख में जानते हैं आई फ्लू से ठीक होने के बाद आंखों की देखभाल कैसे करें?

आई फ्लू ठीक होने के बाद बरतें ये सावधानियां- Eye Flu Treatment Care Tips in Hindi 

आमतौर पर आई फ्लू से ठीक होने में मरीज को 4 से 5 दिन लगते हैं। संक्रमण के तीन-चार दिन बाद मरीज के लक्षण भी कम होने लगते हैं। आई फ्लू से संक्रमित होने के बाद डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। इस बीमारी में ओवर द काउंटर दवाओं का सेवन करना बहुत नुकसानदायक माना जाता है। आई फ्लू से ठीक होने के बाद कई मरीज कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिसकी वजह से उनकी आंखों को कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सीतापुर आंख अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेंद्र सिंह कहते हैं कि, बरसात में फंगल इन्फेक्शन समेत हवा में प्रदूषण, वातावरण में नमी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसकी वजह से मरीजों को आंख से जुड़ी परेशानियां होती हैं। आमतौर पर आई फ्लू या पिंक आई की समस्या 3 से 4 दिनों में ठीक हो जाती है। लेकिन सही समय पर इलाज न मिलने की वजह से यह परेशानी लंबे समय तक बनी रह सकती है। 

Eye Flu Treatment Care Tips

इसे भी पढ़ें: आई फ्लू को ठीक होने में कितना समय लगता है? डॉक्टर से जानें सावधानियां

आई फ्लू ठीक होने के बाद मरीजों को इन सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए-

  • संक्रमित व्यक्ति किसी और के संपर्क में भी आने से बचना चाहिए
  • आई फ्लू ठीक होने के बाद भी संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में न आएं 
  • आंखों में जलन और दर्द होने पर डॉक्टर की सलाह लें
  • ओवर द काउंटर दवाओं के सेवन से बचें
  • आई फ्लू से ठीक होने के बाद सूजन को नजरअंदाज न करें
  • आंख से पानी आने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं

आई फ्लू के लक्षण- Eye Flu Symptoms in Hindi

आई फ्लू को कंजंक्टिवाइटिस या पिंक आई के नाम से भी जाना जाता है। आई फ्लू होने पर आंखों में ये लक्षण दिखाई देते हैं-

  • आंखों में कीचड़ ज्यादा आना
  • सुबह उठने पर आंखों का चिपकना
  • आंखों में सूजन
  • आंख दर्द की समस्या
  • आंख से पानी आना और खुजली
  • आंखों का लाल होना

इसे भी पढ़ें: Eye Flu: आई फ्लू क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, बचाव और इलाज

आंखों में संक्रमण या आई फ्लू का खतरा बारिश के मौसम में ज्यादा रहता है। इस मौसम में हवा में फंगस इन्फेक्शन फैलाने वाले जीवाणु बढ़ जाते हैं। आई इन्फेक्शन आमतौर पर एक आंख से शुरू होता है और दूसरी आंख में फैल जाता है। इसके लक्षण दिखने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

क्या छोटी सी बात भी आपको बेचैन और परेशान कर देती है? जानें ऐसा क्यों होता है और इससे कैसे निपटें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version