आजकल भारत के लगभग हर घर में एक व्यक्ति ऐसा होता ही है, जिसे डायबिटीज की शिकायत होती है। बिगड़े हुए लाइफस्टाइल और खराब डाइट के चलते इंसान को डायबिटीज जैसी बीमारी होने का खतरा कई गुना बढ़ गया है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि अभी तक डायबिटीज का कोई स्थाई इलाज नहीं मिल सका है। ऐसे में डायबिटीज को सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप भी इस बीमारी का शिकार हैं, तो आपको इसके बारे में 3 जरूरी बातों का पता होना चाहिए। डायबिटीज से जुड़ी इन बातों के बारे में संतुष्टि हॉलिस्टिक हेल्थ केयर और हीलिंग हॉस्पिटल की डाइटिशियन लवलीन कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने डायबिटीज से बचने और इसे कंट्रोल करने में मददगार इन 3 बातों के बारे में बताया है।
डायबिटीज के मरीजों को ये बातें पता होनी चाहिए
शरीर में पोषक-तत्वों की कमी
कई लोगों के शरीर में विटामिन-बी12, डी, आयरन, जिंक और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक-तत्वों की कमी होती है। इन न्यूट्रिएंट्स की कमी के पीछे की वजह डायबिटीज हो सकती है। अगर आपकी बॉडी में कोई भी तत्व कम है, तो डाइट में जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
- विटामिन-बी12 शरीर में होमोसिस्टीन को कम करने में मदद करता है। यह एक अमीनो एसिड है, जो शरीर में सूजन को बढ़ाने का काम करता है। शरीर में सूजन होने पर डायबिटीज की समस्या होने के चांस बढ़ जाते हैं।
- विटामिन-डी शरीर में मौजूद ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। इससे भी सूजन को कम किया जा सकता है।
- मैग्नीशियम शरीर में ग्लूकोज को सेल तक पहुंचाने का काम करता है। इस प्रोसेस में कमी आने पर भी डायबिटीज की समस्या हो सकती है।
- जिंक और आयरन की मदद से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट किया जा सकता है। अगर शरीर में इन जरूरी पोषक-तत्वों की कमी है, तो डायबिटीज समेत कई अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज के रोगियों को डाइट में शामिल करने चाहिए मूली के पत्ते, शुगर रहेगी कंट्रोल
फिजिकल एक्टिविटी में कमी
लोग सिटिंग जॉब के कारण लगातार 8 से 9 घंटे बैठे रहते हैं। इस स्थिति में भी डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको खाना खाने के बाद 5 मिनट की वॉक जरूर करनी चाहिए। इसके अलावा, आप सुबह उठकर कम से कम एक घंटे एक्सरसाइज या योग कर सकते हैं। सिटिंग जॉब में बैठे रहने का काम होता है, लेकिन आपको 40 मिनट से ज्यादा देर तक बैठकर काम नहीं करना चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान न करें ये 5 तरह की फिजिकल एक्टिविटी, बढ़ सकती है समस्या
डाइट पर ध्यान देना है जरूरी
अगर आप डायबिटीज की समस्या से बचना चाहते हैं, तो पोर्शन कंट्रोल पर ध्यान देना चाहिए। इस स्थिति में आप ग्लूटेन फ्री रोटियों को दिन में 3 बार खा सकते हैं। इससे आप ओवर ईटिंग की समस्या से बच जाएंगे और डायबिटीज को भी कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। डायबिटीज से बचने के लिए आपको मिलेटस की तरफ स्विच करना चाहिए।
View this post on Instagram
आपको ऊपर बताई इन बातों का ख्याल रखना चाहिए। ये डायबिटीज के रिस्क फैक्टर्स को कम करने में मदद कर सकती हैं। इससे आप खुद को डायबिटीज के अलावा कई अन्य क्रोनिक बीमारियों से बचा सकते हैं। वहीं, लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।