How Much Sugar Is Too Much In a Day: क्या आप भी मीठा खाना पसंद करते हैं? क्या आप अपना शुगर इंटेक मेंटेन करके रखते हैं? अगर नहीं, तो इससे आपको कई बीमारियों का खतरा हो सकता है। शुगर इंटेक ज्यादा होने से वजन तेजी से बढ़ता है। इसके कारण इंसुलिन इंबैलेंस हो सकता है जिससे ब्लड शुगर लेवल बिगड़ सकता है। ऐसे में आपको कई गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है। जिन लोगों को मीठा खाने की आदत होती है, उनके लिए शुगर इंटेक पर कंट्रोल रख पाना मुश्किल होता है। कई बार हमें पता नहीं होता कि हम ज्यादा शुगर इंटेक कर रहे हैं। ऐसे में शरीर में कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने इंस्टाग्राम पर इन लक्षणों के बारे में बताते हुए जानकारी दी है। आइये इस लेख में जानें इनके बारे में।
ये लक्षण बताते हैं जरूरत से ज्यादा चीनी खा रहे हैं आप- Signs You Are Consuming Excessive Sugar In Diet
जीभ पर सफेद परत होना- White Coating on Tongue
हाइजीन मेंटेन न रखने के कारण जीभ पर सफेद परत जमना आम बात है। लेकिन वहीं, हाई शुगर इंटेक होने का संकेत भी होती है। शुगर इंटेक ज्यादा होने से जीभ पर डेड बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं जो जीभ पर सफेद परत बना लेते हैं। इसके अलावा शरीर में सूजन बढ़ना भी हाई शुगर इंटेक होने का संकेत है।
थकावट और लो मूड होना- Fatigue and Low Mood
क्या आप भी हर वक्त सुस्ती और थकावट महसूस करते हैं? ऐसे में हाई शुगर इंटेक भी इसकी वजह हो सकता है। चीनी के ज्यादा सेवन के कारण ब्लड शुगर लेवल में स्पाइक हो जाता है। अचानक हुए शुगर क्रेश के कारण आपका एनर्जी लेवल लो हो सकता है। इसके कारण, आपको दिनभर थकावट और कमजोरी महसूस हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज मरीजों को नहीं खाने चाहिए ये 3 ड्राई फ्रूट्स, तेजी से बढ़ाते हैं ब्लड शुगर
मीठे की ज्यादा क्रेविंग होना- More Sugar Cravings
अगर आपको दिनभर मीठे की क्रेविंग होती रहती है। इसके अलावा, अगर आपको मीठा खाने के बाद और भी मीठा खाने का मन होता है, तो इस संकेत को नजरअंदाज न करें। ज्यादा मीठा खाने से ब्लड में शुगर स्पाइक हो जाती है। इसके कारण, बॉडी में कार्बोहाइड्रेट की क्रेविंग बढ़ जाती है और हमें मीठा खाने का मन करता है।
ब्रेन फोग रहना- Brain Fog
अगर आप डेली डाइट में ज्यादा चीनी खाते हैं, तो आपको ब्रेन फोग हो सकता है। इसके कारण आपको कंफ्यूजन हो सकती है या किसी चीज पर ध्यान लगाना मुश्किल हो सकता है। इसलिए ऐसे में आपको शुगर इंटेक कंट्रोल करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- हाई शुगर लेवल कितना होता है? डॉक्टर से जानें कितना ब्लड शुगर लेवल मरीजों के लिए है खतरनाक
चेहरे पर एक्ने आना- Acne on Face
अगर आपको बार-बार एक्ने होते रहते हैं, तो इसकी वजह आपका हाई शुगर इंटेक हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा शुगर खाने से गट को नुकसान होता है। वहीं गट खराब होने से स्किन प्रॉब्लम भी रहना शुरू हो जाती हैं। ऐसे में आपको एक्ने-ब्रेकआउट की समस्या हो सकती है।
इन बातों का रखें ध्यान
- मीठे की आदत कम करने के लिए आप स्टीविया, खजूर या शहद का सेवन कर सकते हैं। इनमें नेचुरल शुगर मौजूद होती है जिससे शरीर को नुकसान नहीं होता है।
- अपना वाटर इंटेक मेंटेन रखें। क्योंकि डिहाइड्रेशन से भी आपको शुगर क्रेविंग ज्यादा हो सकती है।
- शरीर में अक्सर नजर आने वाले ये संकेत बताते हैं कि आपको शुगर इंटेक कम करने की जरूरत है।
View this post on Instagram