इन दिनों लोगों में ब्लड शुगर से जुड़ी परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ रही हैं। डॉक्टर का कहना है कि शरीर के प्रति लापरवाही ब्लड शुगर बढ़ने का सबसे बड़ा कारण होता है। इसलिए अपने शरीर पर व्यक्ति को ध्यान देने की आवश्यकता होती है। हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन अपने शरीर पर कम से कम 2 घंटे ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा हम में से कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें ब्लड शुगर से जुड़ी जानकारी नहीं होती है। कई लोगों को यह नहीं जानते हैं कि शरीर में हाई ब्लड शुगर लेवल कितना होता है? कितना ब्लड शुगर होना शरीर के लिए खतरनाक है? अगर आप भी इन सवालों के जबाव ढूंढ रहे हैं, तो चलिए नोएडा स्थित फॉर्टिस हॉस्पिटल के डायबेटॉलोजिस्ट एंड एंडोक्रिनॉलोजी के हेड एंड सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर राकेश कुमार प्रसाद से जानते हैं इन सवालों के सही जबाव-
हाई शुगर लेवल कितना होता है और कितना ब्लड शुगर लेवल होता है खतरनाक?
नोएडा स्थित फॉर्टिस हॉस्पिटल के डायबेटॉलोजिस्ट एंड एंडोक्रिनॉलोजी के हेड एंड सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर राकेश कुमार प्रसाद का कहना है कि जब सुबह के वक्त भूखे पेट किसी व्यक्ति के शरीर का ब्लड शुगर लेवल 126 से क्रॉस हो जाए, तो इस स्थिति में व्यक्ति को डायबिटीक कहा जाता है। वहीं, अगर खाने के करीब 2 घंटे बाद व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल 200 क्रॉस होता है, तो वह व्यक्ति डायबिटीक है। इसी स्थिति को हाई ब्लड शुगर लेवल कहा जाता है।
इसके अलावा जिन डायबिटीक मरीजों का भूखे पेट ब्लड शुगर लेवल 250 से ऊपर क्रॉस हो जाए, तो यह एक चिंता का विषय (what level of blood sugar is dangerous) है। क्योंकि उनमें कॉम्पलिकेशन की संभावना अधिक हो जाती है। यह स्थिति किसी भी व्यक्ति के लिए खतरनाक हो सकती है। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है और अपना इलाज शुरू करवा देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज रोगियों को क्यों होती है हाथों में खुजली की समस्या? जानें इसके कारण और इलाज के तरीके
टॉप स्टोरीज़
स्वस्थ व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल? (what is normal blood sugar)
स्वस्थ व्यक्ति (fasting blood sugar normal range) का खाने से पहले ब्लड शुगर लेवल 100 mg/dl से कम होना चाहिए।
खाने के 1 से 2 घंटे बाद स्वस्थ व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल 140 mg/dl से कम होना (normal sugar level after Meal) चाहिए।
डायबिटीज का ब्लड शुगर लेवल?
- डायबिटिक का ब्लड शुगर लेवल 80-130 mg/dl तक होना चाहिए।
- भोजन के 1-2 घंटे बाद डायबिटिक मरीज का (fasting blood sugar level) ब्लड शुगर लेवल 180 mg/dl से कम होना चाहिए।
ब्लड शुगर लेवल हाई होने पर दिखने वाले लक्षण (High Blood Presure Symptoms)
- भूख ज्यादा लगना
- प्यास ज्यादा लगना।
- पेशाब ज्यादा आना।
- घाव का जल्दी न भरना।
- शरीर में इंफेक्शन बढ़ने की संभावना (ब्लड इंफेक्शन, किडनी इंफेक्शन, पेट में इंफेक्शन, गले में इंफेक्शन इत्यादि।)
ब्लड शुगर हाई होने के कॉम्पलिकेशन?
डॉक्टर राकेश प्रसाद बताते हैं कि अगर ब्लड शुगर मरीजों में कॉम्पलिकेशन होती है, तो मरीजों में डायबिटिक कीटोएसिडोसिस (Diabetic ketoacidosis) होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। यह डायबिटीज मरीजों में होने वाली एक सामान्य और गंभीर स्थिति है। इस स्थिति में महज 40 फीसदी मरीज सर्वाइव कर पाते हैं।
ब्लड शुगर कॉम्पलिकेशन होने का कारण? (High blood sugar causes)
डॉक्टर राकेश कुमार का कहना है कि ब्लड शुगर लेवल हाई और कॉम्पलिकेशन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण अपने शरीर के प्रति लापरवाही है। कई लोग ऐसे हैं, जो अपने शरीर पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं जिसकी वजह से शरीर में ब्लड शुगर लेवल हाई हो जाता है। डायबिटीज के कई ऐसे मरीज हैं, जिन्हें बार-बार एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। लेकिन वह न तो एक्सरसाइज करते हैं और न ही दवाई पर ध्यान देते हैं, जिसकी वजह से शरीर में डायबिटीज कॉम्पलिकेशन बढ़ने की संभावना हो जाती है।
इसके अलावा डॉकलाउन में कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपने शरीर पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। न हो सही ढंग से एक्सरसाइज किया और न ही सही डाइट लिया। दिनचर्या पूरी तरह से खराब हो गई। इस वजह से कई ऐसे मरीज सामने आ रहे हैं, जिसमें ब्लड शुगर लेवल 500 से अधिक क्रॉस हो रहा है। यह स्थिति काफी ज्यादा गंभीर है।
इसे भी पढ़े - क्या डिप्रेशन भी आपको बना सकता है डायबिटीज का शिकार? जानें दोनों में संबंध और खतरे
कैसे खानपान से बढ़ता है ब्लड शुगर लेवल?
डॉक्टर बताते हैं कि अगर डायबिटीज मरीज कार्बोहाइट्रेट का अधिक मात्रा में सेवन (high blood sugar, foods to avoid in diabetes) करते हैं, तो उनके शरीर में ब्लड शुगर काफी ज्यादा हाई हो सकता है। अगर आप लगातार कार्बोहाइट्रेड ले रहे हैं, तो आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल ज्यादा हो सकता है। डॉक्टर कहते हैं कि अगर आपका शुगर हाई रहता है, तो रोजाना चावल, आलू, तली-भुनी चीजों का सेवन न करें।
हाई ब्लड शुगर होने पर कौन से फलों का नहीं करना चाहिए सेवन?
डॉक्टर राकेश प्रसाद बताते हैं कि डायबिटीज मरीजों या हाई ब्लड शुगर मरीजों को आम, केले, अंगूर, चीकू जैसे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। इन फलों के सेवन से उनका ब्लड शुगर ज्यादा हो सकता है। जिससे हाई ब्लड शुगर के कॉम्पलिकेशन बढ़ सकते हैं।
क्या डायबिटीज मरीजों के लिए उबले आलू खाना सही है?
कई लोग कहते हैं कि डायबिटीज मरीजों को उबले आलू का सेवन करना चाहिए। इससे सेहत को कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन इस बारे में डॉक्टर राकेश का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। आलू का सेवन किसी भी रूप में करने से आपका ब्लड शुगर हाई हो सकता है। चाहे वह उबला हो या फिर कच्चा हो। आलू का सेवन करने से ब्लड शुगर हाई होता है। क्योंकि इसमें कार्बोहाइट्रेड की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसलिए कच्चे या फिर उबले आलू से भी ब्लड शुगर बढ़ सकता है।
हाई ब्लड शुगर के लक्षण दिखने पर क्या करें?
डॉक्टर राकेश प्रसाद का कहना है कि व्यक्ति को शुगर के लक्षण जैसे- वजन कम होना, भूख न लगना, प्यास ज्यादा लगना जैसे लक्षण दिखे, तो तुरंत अपने शुगर लेवल की जांच कराएं। अगर हाई ब्लड शुगर आए, तो किसी अच्छे एंडोक्रिनॉलोजिस्ट से संपर्क करें और अपना इलाज शुरू करवाएं।
हाई ब्लड शुगर होने पर कैसा होना चाहिए लाइफस्टाइल?
अगर आपका ब्लड शुगर लेवल हाई होता है, तो आपको लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव की जरूरत है। जैसे-
- ज्यादा तलाभुना न खाएं।
- आम, केला, अंगूर, चीकू न खाएं।
- कम से कम 30 मिनट रोजाना एक्सरसाइज करें।
ध्यान रखें कि हाई ब्लड शुगर की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। हेल्दी लाइफस्टाइल का चुनाव करके आप ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आपको शुगर के गंभीर लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही अपने डाइट और एक्सरसाइज पर ध्यान दें।