Expert

ये 5 लक्षण बताते हैं आपको मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने की है जरूरत, जानें इनके बारे में

मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानी होने पर हमारी बॉडी कुछ संकेत देने लगती है। जानें मेंटल हेल्थ ठीक न होने पर क्या संकेत नजर आते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
ये 5 लक्षण बताते हैं आपको मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने की है जरूरत, जानें इनके बारे में


Signs of Bad Mental Health: फिजिकल हेल्थ से जुड़ी समस्या का पता लगाना आसान होता है। क्योंकि इसके लक्षण किसी न किसी रूप में नजर आने लगते हैं। लेकिन जब बात मेंटल हेल्थ की आती है, तो लक्षणों को समझना मुश्किल हो सकता है। स्ट्रेस और एंग्जायटी होने पर कई लोग खुद को बिजी कर लेते हैं। लेकिन इससे समस्या खत्म होने के बजाय बढ़ सकती है। क्योंकि इस तरह से हम समस्या को सिर्फ टाल रहे होते हैं। अधिकतर लोगों का मानना होता है कि मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्या से लक्षण शरीर पर नजर नहीं आते हैं। जबकि ऐसा नहीं होता है। मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हमारी फिजिकल हेल्थ को भी प्रभावित करती हैं। अब सवाल आता है इन लक्षणों को कैसे समझा जाए? हार्मोन कोच पूर्णिमा पेरी ने इन लक्षणों के बारे में विस्तार से बात की है।

inside-mental-health-issues

ये लक्षण बताते हैं कि आपको मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है- Signs That Shows You Need To Focus On Mental Health

ज्यादा समय अकेले बिताना

अगर आपको अचानक से अकेले रहना पसंद आने लगा है, तो यह आपके स्ट्रेस में होने का संकेत हो सकता है। ऐसे स्थिति में व्यक्ति हर किसी से दूरी बनाना शुरू कर देता है। उसे लोगों से घुलने-मिलने में परेशानी होती है। साथ ही, वो लोगों से न मिलने से बहाने ढूंढ़ने लगता है। अगर किसी से लंबे समय तक बात होती है तो उसे मानसिक थकावट होने लगती है।

नींद से जुड़ी समस्याएं होना

नींद से जुड़ी समस्याएं भी आपकी मेंटल हेल्थ की ओर इशारा करती हैं। अगर आपको 12 घंटे से ज्यादा नींद आने लगी है या सोने में परेशानी होती है, तो इस लक्षण को नॉर्मल न समझें। ऐसे में आपको थकावट होने या उठने से बाद कमजोरी होने या बुरे सपने आने जैसे संकेत नजर आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- मन और शरीर को शांत करने के लिए रोजाना करें ये 3 ब्रीदिंग तकनीक, मेंटल हेल्थ में होगा सुधार

मसल्स और कमर में दर्द होना

अगर आपकी मेंटल हेल्थ ठीक नहीं है, तो आपको कई परेशानियां एक साथ हो सकती हैं। ऐसे में आपको बेवजह बदन दर्द, कमर दर्द या मसल्स में अकड़न आ सकती है। मेंटल हेल्थ ठीक न होने पर आपको बिना चोट भी दर्द हो सकता है। ऐसे में बॉडी इमोशनल स्ट्रेस होल्ड करके रखती है जिस कारण मसल्स पर असर पड़ता है।

फैसले लेना मुश्किल होना

अगर आपकी मेंटल हेल्थ ठीक नहीं है, तो आपके लिए छोटे फैसले करने भी मुश्किल हो सकते हैं। इसके कारण आपको दिनभर ओवरथिंकिंग हो सकती है। छोटे-मोटे काम करते ही आपको थकावट हो सकती है और आप काम को टाल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या होता है रिहैबिलिटेशन? एक्सपर्ट से जानें शरीर के लिए कैसे करता है काम

इमोशंस कंट्रोल न कर पाना

इमोशंस कंट्रोल करने में परेशानी होना खराब मेंटल हेल्थ का संकेत है। इसके कारण आपको खुशी और एक्साइटमेंट होना कम हो सकती है। आप अन्य लोगों से अलग-थलग महसूस कर सकते हैं। आप हर फैसला इमोशनल होकर कर सकते हैं, जो आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण नजर आता है, तो आपको अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Poornima Peri (@poorniimahormonecoach)

Read Next

लंबे समय से ट्रॉमा से जूझ रहे व्यक्ति में नजर आते सकते हैं 5 लक्षण, अनदेखी नहीं है सही

Disclaimer