Doctor Verified

क्या होता है रिहैबिलिटेशन? एक्सपर्ट से जानें शरीर के लिए कैसे करता है काम

How Does Rehabilitation Works for Body in Hindi: रिहैबिलिटेशन एक प्रकार की थेरेपी होती है, जो ऑपरेशन या चोट लगने के बाद रिकवरी होने के लिए किया जाता है। इस प्रक्रिया को फीजिकल मेडिसिन भी कहा जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या होता है रिहैबिलिटेशन? एक्सपर्ट से जानें शरीर के लिए कैसे करता है काम


How Does Rehabilitation Works for Body in Hindi: बीमार होना शरीर की एक सामान्य और आम प्रक्रिया है। बीमार सभी होते हैं, लेकिन बीमार होने के बाद अगर रिकवरी समय से नहीं हो रही है या रिकवरी में ज्यादा समय लग रहा है तो यह कई बार चिंताजनक विषय हो सकता है। क्या आपने कभी रिहैब के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। रिहैबिलिटेशन आपको रिकवरी में मदद करता है। यह प्रक्रिया आमतौर पर सभी के लिए फायदेमंद होती है। मेंटल हेल्थ से लेकर चोट तक के लिए यह थेरेपी काफी कारगर मानी जाती है। आइये डॉ. एपी सिंह, यशोदा हॉस्पिटल, इंटरनल मेडीसिन से जानते हैं रिहैबिलिटेशन क्या होता है और शरीर के लिए कैसे काम करता है।

क्या होता है रिहैबिलिटेशन? (What is Rehabilitation in Hindi)

रिहैबिलिटेशन एक प्रकार की थेरेपी होती है, जो ऑपरेशन या चोट लगने के बाद रिकवरी होने के लिए किया जाता है। इस प्रक्रिया को फीजिकल मेडिसिन भी कहा जाता है। आमतौर पर पैर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में इंजरी होने पर इसे ठीक करने के लिए रिकवरी के तौर पर रिहैबिलिटेशन किया जाता है। कई बार नशे की लत को छड़ाने के लिए भी रिहैबिलिटेशन का सहारा लिया जाता है। आसान भाषा में समझें तो यह एक तकनीक है, जिसे शारीरिक क्षमताओं को सुधारने के लिए किया जाता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Luke Coutinho - Official (@luke_coutinho)

रिहैबिलिटेशन शरीर के लिए कैसे काम करता है? (How Rehabilitation Works for Body in Hindi)

डॉ. एपी सिंह के मुताबिक रिहैबिलिटेशन शरीर को ठीक और रिकवर करने का काम करता है। रिहैबिलिटेशन शारीरिक प्रक्रियाओं को सामान्य करने के साथ ही कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ, डायबिटीज और अन्य तरह की क्रॉनिक हेल्थ कंडीशन को रिकवर करने में मददगार होता है। रिहैबिलिटेशन के अंतर्गत कुछ एक्सरसाइज और फीजियोथेरेपी आती हैं, जो शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने में मददगार होती हैं। इस थेरेपी के जरिए शारीरिक और मानसिक संतुलन बेहतर बना रहता है। रिहैबिलिटेशन के फायदे लेने के लिए आपको इसे नियमित तौर पर फॉलो करना भी जरूरी होता है। रिहैबिलिटेशन कई स्टेजों में किया जाता है। 

Read Next

कभी-कभी बीमार पड़ना क्यों अच्छा है? डॉक्टर से जानें इसके पीछे का साइंस

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version