Koshas of Body in Hindi: इंसान का शरीर कई तत्वों और कोशों से मिलकर बना होता है। शरीर की बनावट 5 कोशों यानि पतों से हुई होती है। यह कोश शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के साथ-साथ सेंस के लिए भी काम करते हैं। यह परत शरीर को ढ़ककर रखते हैं। स्वस्थ रहने के लिए शरीर में मौजूद इन कोशों का संतुलित रहना बेहद जरूरी होता है। यह सभी कोश शरीर के अंदर आस-पास ही रहते हैं। यह सभी कोश शरीर में प्राण ऊर्जा को संचालित करने का काम करते हैं। आइये इंस्टाग्राम पर साप्तविक योग चैनल से जानते हैं शरीर किन कोशों से बना होता है और यह शरीर के किस तरीके से काम करते हैं।
अनामया कोश (Pranamaya Kosha)
शरीर में सबसे पहला कोश अनामय कोश है। यह शरीर के लिए कई तरीकों से काम करता है। शरीर सेल्स, टिशु, मांसपेशियों, हड्डियों और अंगों से मिलकर बनी होती है। अनामया कोश इन सभी को संचालित करने के साथ ही अन्य कोशों को बनाए रखने और उन्हें पोषण देने में मदद करता है।
प्राणमय कोश (Manomaya Kosha)
शरीर में मौजूद प्राणमय कोश शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है। प्राणमय कोश एक प्रकार की महत्वपूर्ण एनर्जी है, जो शरीर का संचालन करने में मददगार साबित होते हैं। यह कोश सांसों के जरिए एनर्जी को बनने में मदद करता है।
View this post on Instagram
मनोमया कोश (Vijyanamaya Kosha)
मनोमाया कोश (परत) मेंटल हेल्थ के लिए काम करता है। यह कोश मेंटल हेल्थ को बेहतर रखकर फीजिकल हेल्थ को बनाए रखने में भी मददगार होता है। यह कोश भावनाओं और विचारों पर काम करता है।
विज्यानमय कोश (Anandmaya Kosha)
विज्यानमय कोश शरीर के लिए अंतर्ज्ञान के आयाम पर काम करता है। यह ज्ञान से जुड़ा कोश है, जिसके अंतर्गत जागरूकता और इल्यूजन से जुड़ा होता है। यह कोश मानव शरीर को एक अच्छी राह दिखाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें - Zen Meditation : तन-मन की शांति के लिए करें 'ज़ेन मेडिटेशन', शरीर और मन के सभी दुख-दर्द होंगे दूर
आनंदमय कोश (Anandmaya Kosha)
आनंदमय कोश शरीर में मौजूद एक ऐसी परत है, जो परमानंद और खुशी से जुड़ा होता है। यह कोश शरीर को आंतरिक खुशी देने में मददगार साबित होता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version