Expert

डायबिटीज के मरीज अपनाएं ये 5 हेल्दी फूड हैबिट्स, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों को खाने की चीजों में कई तरह के परहेजों का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि आज हम आपको कुछ हेल्दी फूड हैबिट्स के बारे में बताएंगे, जिनसे ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज के मरीज अपनाएं ये 5 हेल्दी फूड हैबिट्स, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल


आजकल बिगड़े हुए खानपान की वजह से देश के हर घर में एक व्यक्ति डायबिटीज का शिकार होता ही है। अगर आंकड़ों की बात करें, तो 2021 तक, भारत में व्यस्क लोगों के अंदर डायबिटीज के अनुमानित 774,194,700 मामले थे। ये देश की वयस्क आबादी का 8.3% हिस्सा है। यही कारण है कि भारत को दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा डायबिटीज प्रभावित देश माना जाता है। बता दें कि डायबिटीज को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता है। हालांकि, आप इस बीमारी को परहेज, अच्छे लाइफस्टाइल और उचित डाइट के साथ कंट्रोल जरूर कर सकते हैं। यही वजह है कि आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ हेल्दी हैबिट्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप शरीर में बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। इन हेल्दी आदतों के बारे में न्यूट्रिशनिस्ट और वेलबीइंग कंसल्टेंट मीनाक्षी पत्तुकला ने बताया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए इन हेल्दी फूड हैबिट्स का ध्यान रखें

Healthy Food Habits

कार्बोहाइड्रेट का सेवन अकेले न करें

आपको कभी भी कार्बोहाइड्रेट का अकेले सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे में कार्बोहाइड्रेट युक्त फूड्स को प्रोटीन और फैट्स के साथ पेयर कर सकते हैं। इस तरह आप ब्लड शुगर को कंट्रोल कर पाएंगे। उदाहरण के लिए आप फ्रूट्स खा रहे हैं, तो इनके साथ नट्स बटर और सीड्स खा सकते हैं। वहीं, अगर आप अंडे का सेवन कर रहे हैं, तो इन्हें हम्मस और एवोकाडो के साथ खाएं। इससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें- क्या डायबिटीज में रागी का सेवन करना सही है? एक्सपर्ट से जानें

रिफाइन कार्ब्स का सेवन करने से बचें

आपको डाइट में शामिल करने के लिए उन कार्बोहाइड्रेट्स को चुनना होगा, जो साबुत अनाज और अनपॉलिश्ड होते हैं। ये पौष्टिक फूड्स ऑप्शन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इस तरह आप ब्लड शुगर को अच्छी तरह बैलेंस कर सकते हैं।      

कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फ्रूट्स चुनें

डायबिटीज के मरीजों में अगर ग्लूकोज और इंसुलिन सेंसिटिविटी है, तो ज्यादा मीठे फलों को खाने से बचना चाहिए। आप आम, केला, अंगूर, लीची, और चीकू जैसे फलों का सेवन कम कर सकते हैं। इनमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा ज्यादा होती है। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

बैलेंस नाश्ते का सेवन करें

आपको सुबह का नाश्ता बैलेंस तरीके से करना चाहिए। आप दिन की शुरुआत प्रोटीन, फाइबर और फैट्स युक्त चीजों के सेवन से कर सकते हैं। इस तरह आप ओवरइटिंग और ब्लड स्पाइक से बच सकते हैं। बैलेंस नाश्ता खाने से आप ऊर्जावान बने रहते हैं।

रिफाइंड शुगर और शुगर फ्री चीजें खाने से बचें

आपको डायबिटीज या ब्लड शुगर की समस्या से बचने के लिए रिफाइंड शुगर को डाइट से बाहर निकालना चाहिए। इसके साथ ही, आपको हेल्दी दिखने वाले शुगर फ्री प्रॉडक्ट्स का भी इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इससे ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ती है। ऐसे में आपको अपना मील चुनते हुए डाइट पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

क्या सिर्फ ज्यादा चीनी खाने की वजह से डायबिटीज होता है?

कई लोग आज भी इस बात को मानते हैं कि चीनी का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से डायबिटीज होता है। हालांकि, इस बात में पूरी सच्चाई नहीं है। दरअसल, चीनी का ज्यादा सेवन करने की वजह से डायबिटीज हो सकता है, लेकिन यह डायबिटीज के होने का एकमात्र कारण नहीं है। डायबिटीज की समस्या आपकी डाइट, लाइफस्टाइल, जेनेटिक्स, उम्र, वजन और फिजिकल एक्टिविटी के कारण भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- बच्चों को चीनी देने से कैसे परहेज करें? डॉक्टर से जानें इसके अन्य ऑप्शन्स

अगर आप ब्लड शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो ऊपर बताई जरूरी और हेल्दी हैबिट्स को फॉलो कर सकते हैं। इससे शरीर को डायबिटीज समेत कई अन्य छोटी-बड़ी समस्याओं से भी बचाया जा सकता है। ध्यान रखें कि डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी है।  

Read Next

बच्चे को है डायबिटीज, तो फॉलो करें एक्सपर्ट के बताए ये 7 टिप्स; शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

Disclaimer