Expert

बच्चों को चीनी देने से कैसे परहेज करें? डॉक्टर से जानें इसके अन्य ऑप्शन्स

How to Stop Giving Sugar to Kids in Hindi: बच्चों को चीनी खिलाना उनके दांतों को कमजोर बनाने के साथ-साथ आगे चलकर कई बार डायबिटीज के जोखिम को भी बढ़ा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों को चीनी देने से कैसे परहेज करें? डॉक्टर से जानें इसके अन्य ऑप्शन्स


How to Stop Giving Sugar to Kids in Hindi: चीनी खाना वैसे तो सभी के लिए हानिकारक होती है, लेकिन बच्चों को चीनी खिलाना उनकी सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक छोटे बच्चों को तो चीनी देना उनके शारीरिक और मानसिक विकास को भी क्षतिग्रस्त कर सकता है। बच्चों को चीनी खिलाना उनके दांतों को कमजोर बनाने के साथ-साथ आगे चलकर कई बार डायबिटीज के जोखिम को भी बढ़ा सकता है। अगर आप माता-पिता हैं तो अपने बच्चे को चीनी देने से परहेज करना चाहिए। चीनी देने के बजाय आपको उन्हें चीनी के अन्य हेल्दी विकल्पों की ओर जाना चाहिए। आइये चाइल्ड हेल्थ और चाइल्ड बर्थ एजुकेशन एक्सपर्ट से जानते हैं बच्चों को चीनी देने से कैसे परहेज करना चाहिए।

फलों का सेवन कराएं (Give Fruits)

बच्चों को चीनी देने से परहेज करने के लिए आपको उन्हें पूरा खाना देने के साथ ही साथ फल भी देने चाहिए। इसके लिए आपको ऐसे फ्रूट्स देने चाहिए, जिनमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फलों को आप चीनी के विकल्प की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

चीनी वाली ड्रिंक्स न दें (Avoid Sugar Drinks)

बच्चों को चीनी देने से परहेज करने के लिए आपको उन्हें सोडा, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, मीठी ड्रिंक्स, शरबत और सॉफ्ट ड्रिंक्स आदि देने से बचना चाहिए। इसके बजाय आप बच्चों को दूध दे सकते हैं। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sheethal Sathya (@sheethalbirthandbond)

लो-शुगर ब्रेकफास्ट दें (Low Sugar Breakfast)

बच्चों को चीनी नहीं देने के लिए आपको उन्हें लो-शुगर ब्रेकफास्ट देना चाहिए। बच्चों को ऐसे फूड्स दें, जिसमें चीनी की मात्रा या तो बहुत कम हो या तो बिलकुल न हो। इसके बजाय आप बच्चों को फल और ओट्स आदि दे सकते हैं।

फूड्स का लेबल चेक करें (Check Food Labels)

बच्चों को फूड्स देने से पहले आपको पैकेट का लेबल जरूर पढ़ना चाहिए। इसके लिए आपको उसकी न्यूट्रिशन वैल्यू, कंटेंट और शुगर की मात्रा को चेक करना है। ऐसे में ज्यादा चीनी वाले फूड्स उन्हें न दें। 

इसे भी पढ़ें - बच्चों को चीनी खिलाने की सही उम्र क्या होती है? डॉक्टर से जानें

हेल्दी स्नैक्स खिलाएं (Healthy Snacks)

बच्चों को चीनी खिलाने से बचने के लिए आपको उन्हें हेल्दी स्नैक्स देने चाहिए। इसके लिए आप उन्हें ओट्स, फल, बीज, दही, नट्स और कुछ होममेड एनर्जी बार दे सकते हैं। इसके साथ ही आपको उनका रोल मॉडल बनना है और खुद भी चीनी वाली चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। 

Read Next

क्या आपका बच्चा भी नहीं मानता बातें? इन 3 तरीकों को अपनाने से होगा व्यवहार में बदलाव

Disclaimer