Doctor Verified

रात में शुगर बढ़ने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से

रात में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के पीछे बहुत से कारण जैसे हार्मोन्स में बदलाव, सोने का सही पैटर्न नहीं होना और ज्यादा स्ट्रेस लेना आदि जिम्मेदार माना जाता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
रात में शुगर बढ़ने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से


Causes of Increasing Blood Sugar at Night in Hindi: खराब खान-पान और असंतुलित जीवनशैली के चलते डायबिटीज की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है। डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आजकल कम उम्र में ही लोग डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। आमतौर पर ब्लड शुगर खाना खाने के बाद ज्यादा होती है। लेकिन, कुछ लोगों की शुगर रात में बढ़ती है। रात में शुगर बढ़ने के वैसे तो कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर हार्मोन्स में बदलाव या उतार-चढ़ाव और खराब लाइफस्टाइल आदि इसके पीछे का बड़ा कारण माने जाते हैं।

बहुत से लोग रात में शुगर बढ़ने को हल्के में लेकर नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि, शुगर बढ़ने पर आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ब्लड शुगर या रक्त शर्करा खून में मौजूद ग्लूकोज होता है, जिसके बढ़ने पर डायबिटीज होने का जोखम रहता है। अगर आपका ब्लड शुगर अक्सर घटता-बढ़ता रहता है तो ऐसे में आपको नियमित तौर पर ब्लड शुगर की जांच करते रहना चाहिए। आइए दिल्ली के अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं रात में ब्लड शुगर बढ़ने के क्या कारण हो सकते हैं। (Raat Me Blood Sugar Badhne ke Karan)

रात में शुगर बढ़ने के क्या कारण हो सकते हैं?

1. देर रात स्नैक्स खाना

अगर आपका ब्लड शुगर रात में बढ़ता है तो इसके पीछे देर रात खाना खाना एक बड़ा कारण माना जाता है। अगर आप रात में देर से हेवी भोजन कर रहे हैं या देर रात बैठकर तला-भुना स्नैक्स खा रहे हैं तो इससे रात में आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है। दरअसल, रात में ज्यादा मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स लेने से शुगर लेवल में स्पाइक हो सकता है। अर आपका ब्लड शुगर रात के समय में सामान्य से बढ़ जाता है तो रात का खाना समय से लेना शुरू कर दें। 

sleepinginsitting-inside

2. नींद के पैटर्न में अनियमितता

नींद के पैटर्न में अनियमितता होना भी ब्लड शुगर को प्रभावित करने के पीछे का एक बड़ा कारण माना जाता है। कम या अधूरी नींद लेने से इंसुलिन सेंस्टिविटी बढ़ने लगती है, जिसका नतीजा आपका ब्लड शुगर भी बढ़ सकता है। अगर अक्सर आपका ब्लड शुगर बढ़ा रहता है तो ऐसे में अपने स्लीपिंग पैटर्न में सुधार करना फायदेमंद रहेगा। इससे ब्लड शुगर नियंत्रित रह सकता है। 

3. हार्मोन्स में बदलाव

हार्मोन्स में बदलाव या उतार-चढ़ाव कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। कई बार रात में सोने से पहले लोग किसी बात को लेकर ज्यादा सोच-विचार करने लगते हैं, जिससे शरीर में स्ट्रेस हार्मोन या कोर्टिसोल बढ़ जाता है। इससे ब्लड शुगर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा भी शरीर में अन्य हार्मोन्स में बदलाव होता है, जिससे रात में आपका ब्लड शुगर हाई हो सकता है। 

4. इंसुलिन रेजिस्टेंस

अगर आपको टाइप 2 डायबिटीज है तो संभव है कि ऐसे में आपको रात में इंसुलिन रेजिस्टेंस हो सकता है। इससे रात में ही आपका ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। इस दौरान शरीर में सेल्स ठीक तरह से या सुचारू रूप से काम नहीं करती हैं, जिसका नतीजा आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें - क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए देर रात स्नैक्स खाना सेफ होता है? जानें डायटीशियन से 

रात में ब्लड शुगर बढ़ने के लक्षण

  1. रात में ब्लड शुगर बढ़ने पर आपको कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
  2. रात में ब्लड शुगर बढ़ने पर सामान्य से ज्यादा प्यास लगना और डिहाइड्रेशन महसूस हो सकता है।
  3. ऐसे में आपको रात में बार-बार पेशाब करने जाना पड़ सकता है।
  4. रात में ब्लड शुगर बढ़ने पर आपको आंखों से धुंधला दिखाई देने के साथ ही ठीक से नींद नहीं आने जैसी समस्या हो सकती है।
  5. इसके साथ ही रात में ब्लड शुगर बढ़ने पर आपको मुंह सूखने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

FAQ

  • सुबह के समय शुगर कितनी होनी चाहिए?

    सुबह खाली पेट ब्लड शुगर का सामान्य स्तर 70 से 100 mg/dL के बीच होना चाहिए। हालांकि, कई बार यह थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है। अगर आपका ब्लड शुगर इसके बीच नहीं रहता तो डॉक्टर से मिलें। 
  • क्या भूखे रहने से शुगर बढ़ती है?

    जी हां, लंबे समय तक भूखे रहने से ब्लड शुगर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। ज्यादा देर खाली पेट रहने से ब्लड शुगर बढ़ सकती है। साथ ही रात में भारी खाना खाने से बचें। 
  • रात में ब्लड शुगर क्यों बढ़ती है? 

    रात में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के पीछे बहुत से कारण जैसे हार्मोन्स में बदलाव, सोने का सही पैटर्न नहीं होना और ज्यादा स्ट्रेस लेना आदि जिम्मेदार माना जाता है। 

 

 

 

Read Next

शुगर पेशेंट को शाम को क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें Diabetes Snacks Diet Plan

Disclaimer