Doctor Verified

क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए देर रात स्नैक्स खाना सेफ होता है? जानें डायटीशियन से

Late Night Snacking In Diabetes In Hindi: वैसे तो डायबिटीज के मरीजों के लिए देर रात स्नैक्स खाना सेफ होता है। लेकिन, इसके लिए सही विकल्प चुनना ज्यादा जरूरी है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए देर रात स्नैक्स खाना सेफ होता है? जानें डायटीशियन से


Can Diabetics Eat Late-Night Snacks In Hindi: डायबिटीज के रोगियों को किसी भी समय का मील लेते हुए सावधानी बरतनी चाहिए। डाइट में ऐसी कोई चीज शामिल नहीं करनी चाहिए, जिससे उनका ब्लड शुगर का स्तर स्पाइक कर सकता है। ध्यान रखें कि डायबिटीज के रोगियों के लिए ब्लड शुगर को संतुलित बनाए रखना जरूरी है, वरना इसका बुरा प्रभाव हार्ट हेल्थ पर पड़ सकता है। बहरहाल, डायबिटीज के रोगियों के लिए सिर्फ दिन की तीन मेन कोर्स मील ही महत्वपूर्ण नहीं होती है। इसके साथ-साथ हर समय की स्नैक्स भी मायने रखती है। मौजूदा समय में कई लोग लेट नाइट शिफ्ट करते हैं। ऐसे में वे अक्सर रात को स्नैकिंग करने लगते हैं। हालांकि, लेट नाइट स्नैकिंग करना किसी के लिए भी सही नहीं होता है। इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह जान लेना आवश्कय है कि क्या लेट नाइट स्नैक्स खाना उनके लिए सुरक्षित होता है? आइए, जानते हैं इस संबंध में ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सर्वोदय अस्पताल में सलाहकार-आंतरिक चिकित्सा डॉ. पंकज रेलन क्या कहते हैं।

क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए लेट नाइट स्नैक्स खाना सेफ होता है?- Is It Safe To Eat Late Night Snacks For Diabetics In Hindi

is late night snacking okay for diabetics 01 (6)

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को रोजाना समय अनुसार खाना चाहिए और ऐसी चीजें ही खानी चाहिए, जिससे ब्लड शुगर स्पाइक न हो। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या डायबिटीज के रोगी लेट नाइट स्नैकिंग कर सकते हैं? इस बारे में एक्सपर्ट का कहना है, "वैसे तो डायबिटीज के रोगी किसी भी समय स्नैक्स खा सकते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन, डायबिटीज के रोगियों को हेल्दी विकल्प ही चुनना चाहिए। उन्हें ऐसी चीजों का ही सेवन करना चाहिए, जिससे उनके स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर न पड़े। स्नैक्स में चिप्स या बर्गर चीजें खाने से वजन बढ़ सकता है। इसका ओवर ऑल हेल्थ पर नेगेटिव असर दिख सकता है। इसके अलावा, लेट नाइट स्नैक्स खाने से ब्लड शुगर का स्तर प्रभावित हो सकता है।"

इसे भी पढ़ें: क्या डायबिटीज रोगी शाम के समय स्नैक्स में ओट्स खा सकते हैं? जानें डाइटिशियन से

डायबिटीज में लेट नाइट स्नैक्स खाने के नुकसान- Side Effects Late Night Snacks For Diabetics In Hindi

वजन बढ़ना

डायबिटीज होने पर मरीजों को लेट नाइट स्नैक्स नहीं खाना चाहिए। अगर डायबिटिक रोगी रोजाना अनहेल्दी स्नैक्स के विकल्प को चुनता है, तो ऐसे में उनका वेट गेन हो सकता है। जाहिर है बढ़ता वजन कई अन्य बीमारियों का कारा भी बन सकता है।

ब्लड शुगर प्रभावित होना

डायबिटीज होने पर व्यक्ति को हेल्दी विकल्प जैसे स्प्राउट्स आदि चुनना चाहिए। अगर वे स्नैक्स के लिए जंक फूड खाते हैं, तो यह सही नहीं है। इसकी वजह से ब्लड शुगर स्पाइक करता है। ऐसे में मरीज को थकान, कमजोरी, चक्कर आना और बार-बार पेशाब आना जैसी कई दिक्कतें हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीज स्नैक्स में खाएं ये 5 चीजें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

मेटाबॉलिज्म पर असर

डायबिटीज के मरीजों को लेट नाइट स्नैक्स इसलिए भी नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे उनका ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है। असल में, लेट नाइट स्नैक्स खाने से हमारी नेचुरल सर्कैडियन रिदम पर असर पड़ता है। इससे मेटाबॉलिज्म डिस्टर्ब होता है। ओवर ऑल हेल्थ के लिए यह सही नहीं है।

डायबिटीज के रोगी लेट नाइट स्नैकिंग कैसे करें?

डायबिटीज के रोगी भी हेल्दी लोगों की तरह लेट नाइट स्नैक्स खा सकते हैं। लेकिन, इसके लिए यहां बताए गए कुछ टिप्स अपना सकते हैं-

  1. स्नैक्स में हमेशा लो शुगर और हाई फाइबर स्नैक्स चुनें। इसमें पॉपकॉर्न, नट्स जैसी चीजें अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
  2. स्नैक्स में हमेशा जो भी खाएं, कम ही खाएं। स्नैक्स के तौर पर हैवी मील लेने से बचें। यह स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।
  3. अगर आप रोजाना स्नैक्स खाते हैं, तो बेहतर है कि फिजिकल एक्टिविटी को भी अपनी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाएं। इससे ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने में मदद मिलेगी।
  4. अगर आपका वर्क कल्चर ऐसा है कि अक्सर लेट नाइट डिनर या स्नैक्स करना पड़ता है, तो इसके लिए बेहतर होगा कि आप एक्सपर्ट से बात करके अपने लिए सही बैलेंस्ड डाइट चार्ट बनवा लें।
All Image Credit: Freepik

FAQ

  • मधुमेह रोगियों के लिए देर रात का अच्छा नाश्ता क्या है?

    डायबिटीज के रोगियों को देर रात कम कार्बोहाइड्रेट, लो कैलोरी वाली चीजों का सेवन करना चाहिए, जैसे नट्स। हालांकि, डायबिटीज के रोगी लेट नाइट नाश्ता करने से बचें। यह उनकी हेल्थ के लिए सही नहीं है।
  • शुगर पेशेंट को कितने घंटे सोना चाहिए?

    शुगर के मरीजों के लिए हेल्दी लोगों की ही तरह 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
  • क्या भूखे रहने से शुगर बढ़ता है?

    खानपान की आदतें शुगर के स्तर को को प्रभावित करती हैं। डायबिटीज के रोगियों को लंबे समय तक भूखे नहीं रहना चाहिए। यह उनकी हेल्थ के लिए सही नहीं है।

 

 

 

Read Next

डायबिटीज के रोगियों में मुंह सूखने की समस्या क्यों होती है? डॉक्टर से जानें कारण

Disclaimer