Can curd be eaten as breakfast: दही खाना आखिर किसे पसंद नहीं होता? गर्मियों में अगर खाने के साथ एक कटोरी दही मिल जाए, तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। दही में गुड़ बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो गट हेल्थ इंप्रूव करते हैं। इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। यह शरीर को ठंड़ा रखने में मदद करता है और इसके सेवन से खाना ठीक से पचता है। दही खाने के साथ इसे खाने का सही तरीका पता होना भी जरूरी है। दोपहर के दौरान इसका सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। लेकिन रात के दौरान इसे खाने की मनाही होती है। कई लोग खाली पेट भी दही खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या यह वाकई सेहत के लिए फायदेमंद होता है? इसका जवाब जानने के लिए हमने हरियाणा के सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।
क्या खाली पेट दही का सेवन करना चाहिए? Should We Consume Curd Empty Stomach
एक्सपर्ट के मुताबिक, खाली पेट दही का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें गुड़ बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो गट हेल्थ इंप्रूव करते हैं। इसे खाने से बदहजमी और एसिडिटी जैसी समस्याएं ठीक होती हैं। जिन लोगों को अक्सर ही एसिडिटी हो जाती है, उनके लिए खाली पेट इसका सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा, जिन लोगों की पित्त प्रकृति है यानी जिन लोगों के शरीर में गर्मी ज्यादा रहती है, उनके लिए भी खाली पेट दही खाना फायदेमंद होता है।
खाली पेट दही खाने के फायदे
खाली पेट दही खाने से शरीर को ठंड़क मिलती है। गर्मियों में नाश्ते के साथ दही खाना फायदेमंद होता है। इसे खाने से फूड क्रेविंग भी कंट्रोल होता है। लेकिन ध्यान रखें कि आप ताजे दही का सेवन ही करें। क्योंकि, पुराना या खट्टा दही खाने से डाइजेस्टिव एसिड बढ़ सकता है। अगर किसी का पेट खराब है, ब्लोटिंग या एसिडिटी हो रही है और पेट भारी महसूस होता है, तो खाली पेट दही जरूर खाएं। आप दही से छाछ या लस्सी बनाकर भी पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट दही खाना सेफ होता है? जानें आयुर्वेदाचार्य से
इन बातों का रखें ध्यान
दही को कभी भी गर्म करके न खाएं। क्योंकि, इससे दही के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और सेहत को फायदा नहीं मिलता है।
दही का सेवन फलों के साथ न करें। क्योंकि, इससे आपको डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।
रात के दौरान दही न खाएं। क्योंकि, इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इस कारण पेट में एसिड बढ़ जाता है और दस्त और ब्लोटिंग हो सकती है।
दोपहर के दौरान दही खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद है। क्योंकि, इस वक़्त पाचन अग्नि ज्यादा होती है, जिससे दही पचना आसान हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- दही में आंवला पाउडर मिलाकर खाना क्यों फायदेमंद है? आयुर्वेदाचार्य से जानें
निष्कर्ष
खाली पेट दही खाना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन जिन लोगों की पित्त प्रकृति है और गर्मी ज्यादा लगती है, उनके लिए यह ज्यादा फायदेमंद होगा। एसिडिटी से परेशान लोगों के लिए भी खाली पेट दही खाना फायदेमंद होगा। अगर आपकी पेट की कोई सर्जरी हो चुकी है या आपको खांसी-जुकाम है, तो ऐसे में किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version