Jogging or Exercise Which is Better for Health in Hindi: फिट रहने के लिए हम सभी अपनी डाइट का खास ख्याल रखते हैं। फिट और हेल्दी रहने के लिए लोग तरह-तरह की एक्सरसाइज भी करते हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोग स्वस्थ रहने के लिए हैवी एक्सरसाइज भी करते हैं। इसके अलावा, कई लोग ऐसे हैं, जो अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए जॉगिंग या रनिंग का सहारा लेते हैं। ऐसे में कुछ लोगों को लगता है कि जॉगिंग करना ज्यादा फायदेमंद होता है, तो कुछ लोगों को लगता है कि एक्सरसाइज करना ज्यादा लाभकारी होता है। आइए, Yobics Workout की फिटनेस एक्सपर्ट कविता नालवा से जानते हैं जॉगिंग या एक्सरसाइज, में से क्या ज्यादा फायदेमंद होता है-
जॉगिंग करने के फायदे- Jogging Benefits in Hindi
- जॉगिंग करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। जॉगिंग करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं।
- अगर आप नियमित रूप से जॉगिंग करेंगे, तो इससे आप एकदम फिट और हेल्दी महसूस करेंगे।
- जॉगिंग करने से शरीर शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट और कैलोरी बर्न होती है। अगर आप जॉगिंग करेंगे, तो इससे मोटापे को कम करने में मदद मिलती है।
- जॉगिंग करने से आपका तनाव और डिप्रेशन भी कम हो सकता है। इससे मानसिक संतुष्टि मिलती है और चिंता कम होती है।
- रेगुलर जॉगिंग करने से फेफड़ों का स्वास्थ्य सही रहता है। फेफड़े स्वस्थ रहते हैं और सांस से जुड़ी बीमारियां भी दूर होती हैं।
- अगर आप पार्क में जॉगिंग करने जाएंगे, तो इससे आपको शुद्ध हवा मिलेगी।

एक्सरसाइज करने के फायदे
- स्वस्थ रहने के लिए हर व्यक्ति को एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। अगर आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करेंगे, तो इससे खुद को ज्यादा स्वस्थ रख सकते हैं।
- एक्सरसाइज करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। इससे आपका स्वास्थ्य सही रहेगा।
- अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करेंगे, तो इससे आपकी स्ट्रेंथ बढ़ेगी।
- एक्सरसाइज करने से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। साथ ही, मांसपेशियों का विकास भी तेजी से होता है।
- एक्सरसाइज करने से स्पाइन मजबूत बनता है। इससे बैलेंस में भी सुधार होता है। एक्सरसाइज करने से आपकी ओवरऑल हेल्थ अच्छी रहती है।
फिट रहने के लिए जॉगिंग या एक्सरसाइज, क्या करना है ज्यादा फायदेमंद?
स्वस्थ रहने के लिए जॉगिंग या एक्सरसाइज करना, दोनों ही फायदेमंद होते हैं। जॉगिंग और एक्सरसाइज करने से आप स्वस्थ रहते हैं। इससे आपके शरीर की मांसपेशियों की टोनिंग होती है। जॉगिंग और एक्सरसाइज करने से वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। इसलिए आपको जॉगिंग और एक्सरसाइज को अपने वर्कआउट रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होगा। इससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है और आप हेल्दी महसूस करते हैं। हालांकि, आपको जॉगिंग और एक्सरसाइज, दोनों के लिए समय निकालना चाहिए। साथ ही, आप चाहें तो एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकते हैं।