ये 6 संकेत हो सकते हैं दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन ठीक न होने का लक्षण, जानें बचाव के उपाय

Symptoms of Poor Blood Circulation in Brain: दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन खराब होने पर कई गंभीर परेशानियां होती है, जानें इसके लक्षण।
  • SHARE
  • FOLLOW
ये 6 संकेत हो सकते हैं दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन ठीक न होने का लक्षण, जानें बचाव के उपाय

Symptoms of Poor Blood Circulation in Brain: शरीर में ब्लड सर्कुलेशन खराब होने पर कई गंभीर परेशानियां होती हैं। शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ब्लड, ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति ठीक ढंग से होने के लिए ब्लड सर्कुलेशन ठीक होना जरूरी है। वैसे ब्लड सर्कुलेशन खराब होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार माने जाते हैं। डायबिटीज की समस्या, शरीर में ब्लड क्लॉट होना, मोटापा जैसे कई कारण ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करते हैं। दिमाग में सही ढंग से ब्लड सर्कुलेशन न होने पर आपको स्ट्रोक आदि का भी खतरा रहता है। ब्लड सर्कुलेशन खराब होने पर कई लक्षण दिखाई देते हैं। सही समय पर इन लक्षणों को पहचानकर सही कदम उठाने से आप गंभीर रूप से इसका शिकार होने से बच सकते हैं। 

दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन खराब होने के लक्षण- Poor Blood Circulation in Brain Symptoms in Hindi

ब्लड सर्कुलेशन में खराबी आने पर आपको कई गंभीर परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। इस समस्या में मरीज को मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की परेशानियां हो सकती हैं। दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन खराब होने के कुछ प्रमुख लक्षण इस तरह से हैं-

Symptoms of Poor Blood Circulation in Brain

1. दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन खराब होने पर आपकी मेमोरी पर भी असर पड़ता है। इसकी वजह से आपको भूलने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा लंबे समय तक इस परेशानी से ग्रसित व्यक्ति को ध्यान केंद्रित करने में भी परेशानी होती है। ब्लड सर्कुलेशन में खराबी के कारण आपकी मेमोरी पॉवर कमजोर होने लगती है।

इसे भी पढ़ें: मस्तिष्क में रक्त प्रवाह (ब्लड सर्कुलेशन) बढ़ाने के 5 आसान तरीके, जो दूर करेंगे रोजमर्रा की कई समस्याएं

2. खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण आपको चक्कर आना या संतुलन बिगड़ने की समस्या भी हो सकती है। अगर आपको बार-बार चक्कर आता है या शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है तो सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क कर इलाज लेना चाहिए।

3. दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन खराब होने पर आपको गंभीर सिरदर्द का भी सामना करना पड़ सकता है। ब्लड सर्कुलेशन में खराबी होने पर आपके ब्रेन तक सही ढंग से ब्लड, ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्वों की सप्लाई नहीं हो पाती है और इसकी वजह से परेशानियां बढ़ती हैं।

4. भूख में कमी होना भी खराब ब्लड सर्कुलेशन का लक्षण माना जाता है। इसकी वजह से आपके शरीर का मेटाबॉलिक रेट भी कम हो जाता है और पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: शरीर में अच्छे ब्‍लड सर्कुलेशन के लिए खाएं ये 5 सब्‍जियां, दूर होगी विटामिन्स और मिनरल्स की कमी

5. अत्यधिक थकान होने को भी दिमाग में खराब ब्लड सर्कुलेशन का संकेत माना जाता है। अगर आपको भी लगातार शरीर में कमजोरी और थकान का अनुभव करना पड़ रहा है तो यह दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन खराब होने का लक्षण हो सकता है।

6. दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन खराब होने पर आपके हाथ-पैर सुन्न हो सकते हैं और इसकी वजह से कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने के उपाय 

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन खराब होना एक गंभीर स्थिति है। इस स्थिति को नजरअंदाज करना सेहत पर भारी पड़ सकता है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम, हेल्दी डाइट का सेवन करना जरूरी है। ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखने के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ग्रीन टी का सेवन बहुत फायदेमंद मां जाता है। इसके अलावा नारियल तेल, जैतून के तेल और बादाम के तेल से शरीर की मसाज करने से भी ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है। इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने के लिए डाइट में हरी सब्जियां, अनाज और प्रोटीन युक्त फूड्स को शामिल करें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

World Kindey Day 2025: जानिए किडनी ट्रांसप्लांट के बाद क्या खाएं और क्या न खाएं

Disclaimer