सेहतमंद रहने के लिए करें ये 5 तरह की एनिमल फ्लो एक्सरसाइज, एक्सपर्ट से जानें करने का सही तरीका

फिट रहने के लिए एनिमल फ्ले एक्सरसाइज यानि जानवरों वाली मूव्स करना काफी फायदेमंद साबित होती है। चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं इसके फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
सेहतमंद रहने के लिए करें ये 5 तरह की एनिमल फ्लो एक्सरसाइज, एक्सपर्ट से जानें करने का सही तरीका


सेहतमंद रहने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी होता है। एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है साथ ही पोश्चर में सुधार होता है। इससे शरीर दुरुस्त रहती है। फिट रहने के लिए एनिमल फ्ले एक्सरसाइज यानि जानवरों वाली मूव्स करना काफी फायदेमंद साबित होती है। इसे करने से शारीरिक स्टैमिना बढ़ता है साथ ही साथ फ्लेक्सिबिलिटी में भी सुधार होता है। चलिए योग एक्सपर्ट अंशिका से जानते है कौन सी एनिमल फ्लो एक्सरसाइज करना सेहत के लिए फायदेमंद होती है। 

फ्रॉग जंप (Frog Jump)

फ्रॉग जंप एनिमल फ्लो एक्सरसाइज करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होती है। इसे करने से शारीरिक स्टैमिना बढ़ने के साथ ही फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है। यह एक्सरसाइज शरीर के उपरी हिस्से को मजबूत करने के साथ ही पेल्विक एरिया की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाती है। इसके लिए दिनभर में इस एक्सरसाइज के कम से कम 3 सेट्स लगाएं। 

क्रो वॉक (Crow walk)

फिट रहने के लिए आप क्रो वॉक एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसे करने से पैरों की मांसपेशियां एक्टिव और मजबूत होती हैं साथ ही साथ घुटनों के दर्द से भी राहत मिलती है। इस एक्सरसाइज को कम से कम एक मिनट तक करें। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by ANSHUKA YOGA (@anshukayoga)

लिजार्ड वॉक वेरिएशन (Lizard walk variation) 

लिजार्ड वॉक वेरिएशन को करने के लिए आपको जानवर की तरह चलना होता है। इसे करने से मोबिलिटी और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है साथ ही साथ जोड़ भी मजबूत होते हैं। इसे करने से आपकी शरीर एक्टिव होती है। 

इंचवॉर्म वॉक (Inworm Walk)

इंचवॉर्म वॉक करने के लिए आपको हाथों के बल चलना होता है। इसे करने के लिए दोनों हाथों को जमीन पर रखें और हाथ पैर के बल पर चलें। यह एक्सरसाइज करने से दिमाग और शरीर का आपसी तालमेल बना रहता है। 

इसे भी पढ़ें - क्या रोज एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर कम होता है? जानें एक्सपर्ट की राय

वॉकिंग टो टच (Walking toe touch)

वॉकिंग टो टच एक प्रकार की एनिमल मूव है, जिसे करने के लिए आपको अपनो हाथों के अंगूठे को छूना होता है और साथ में वॉकिंग भी करनी होती है। इस एक्सरसाइज को करने से शारीरिक स्टैमिना बढ़ता है। 

Read Next

पैरों में दर्द रहता है तो ट्राई करें एक्ट्रेस भाग्यश्री के बताए ये 3 एक्सरसाइज, मिलेगा आराम

Disclaimer