Expert

क्या एक्सरसाइज करने से तनाव बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें दोनों में संबंध

फिट और हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि आप रोजाना एक्सरसाइज करें। यहां जानिए, क्या एक्सरसाइज करने से स्ट्रेस होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या एक्सरसाइज करने से तनाव बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें दोनों में संबंध


वर्तमान में तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों का बुरा असर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, जिसके कारण लोगों में कम उम्र से ही डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है। ऐसे में फिट और हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि समय रहते आप अपने खानपान में सुधार करें और एक्टिव लाइफस्टाइल फॉलो करें। सेहतमंद रहने के लिए सबसे जरूरी है कि आप रोजाना कम से कम 20-30 मिनट एक्सरसाइज करें। लेकिन कई लोग ये सोचकर एक्सरसाइज नहीं करते हैं कि उन्हें इससे स्ट्रेस होता है। हाल ही में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, हेल्थ और वेलनेस एक्सपर्ट नमिता चंद्रा पिपरिया ने एक वीडियो में बताया है कि क्या एक्सरसाइज करने से स्ट्रेस होता है? इसके साथ ही वेलनेस एक्सपर्ट ने ये भी बताया है कि कैसे लोगों की एक्सरसाइज की शुरुआत करनी चाहिए।

क्या एक्सरसाइज करने से स्ट्रेस होता है? - Does Exercise Cause Stress In Hindi

नमिता चंद्रा पिपरिया बता रही हैं कि एक्सरसाइज करने से स्ट्रेस होता है लेकिन इस स्ट्रेस से आप सेहतमंद रहते हैं। एक्सपर्ट ने समझाने के लिए बताया कि कम ही लोग जानते होंगे कि व्यक्ति को भोजन करने से स्ट्रेस होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि भोजन को पचाने के लिए शरीर को मेहनत करनी पड़ती है, जिसका स्ट्रेस बॉडी पर होता है। लेकिन इसके बावजूद भी लोग रोजाना भोजन करते हैं। क्योंकि भोजन हमारे शरीर की जरूरत है, ठीक वैसे ही सेहतमंद रहने के लिए एक्सरसाइज भी शरीर की जरूरत है। ऐसे में एक्सरसाइज से होने वाला स्ट्रेस आपके लिए नुकसानदायक नहीं होता है बल्कि इससे आप अंदर से मजबूत होते हैं। एक्सपर्ट ने बताया कि कई लोग सिर्फ इस वजह से एक्ससाइज करने से बचते हैं कि उनका हार्ट रेट एक्सरसाइज के दौरान बढ़ जाता है। इस पर एक्सपर्ट ने बताया कि शुरुआती दिनों में हार्ट रेट बढ़ता है लेकिन अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करते हैं तो इसमें धीरे-धीरे परिवर्तन होने लगता है। इसके साथ ही एक्सरसाइज करने से हार्ट हेल्दी होता है, मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस भाग्यश्री फिट रहने के लिए करती हैं ये 4 वर्कआउट, आप भी कर सकते हैं रूटीन में शामिल

exercise

एक्सरसाइज करते समय इन बातों का रखें ध्यान -  Keep These Things In Mind While Exercising

आप अपने शरीर की क्षमता के अनुसार कोई भी एक्सरसाइज चुन सकते हैं, जैसे कि योग, जिम, कार्डियो, वॉकिंग, जुम्बा, डांसिंग और क्लाइम्बिंग। एक्सपर्ट का कहना है कि एक्सरसाइज के साथ जरूरी है कि आप पोषण से भरपूर भोजन लें, नींद पूरी करें जिससे शरीर की रिकवरी अच्छी हो। अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करते हैं लेकिन आराम और रिकवरी के लिए समय नहीं निकालते हैं तो एक्सरसाइज का उल्टा असर भी शरीर पर हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को हेल्दी रखने के लिए करें ये 3 मूव्स, एक्सपर्ट से जानें करने का तरीका

1. एक्सरसाइज की शुरुआत कर रहे हैं तो पहले लाइट एक्सरसाइज करें और फिर धीरे-धीरे सीमा को बढ़ाएं।

2. अत्यधिक और लगातार व्यायाम करने से शरीर पर दबाव पड़ता है, जिससे थकान और तनाव बढ़ सकता है।

3. अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करते हैं और पर्याप्त पोषण और आराम नहीं करते हैं, तो शरीर में तनाव बढ़ सकता है।

नियमित रूप से एक्सरसाइज संतुलित मात्रा में और सही तरीके से करें तो यह तनाव को कम करने और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में सहायक होता है। लेकिन ओवर एक्सरसाइज या बिगड़ी लाइफस्टाइल तनाव का कारण भी बन सकती है। इसलिए, एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए संतुलित व्यायाम और उचित पोषण पर ध्यान देना जरूरी है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए करें बैकवार्ड वॉकिंग, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

Disclaimer