वॉकिंग करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। इससे होने वाले फायदों से तो शायद ही कोई अंजान होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बैकवार्ड वॉकिंग यानि पीछे की ओर चलना भी सेहत को हेल्दी रखने में मददगार साबित होता है। जी हां, पीछे की ओर चलने से दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ती है साथ ही दिमाग स्वस्थ भी रहता है। इससे ब्रेन के फंक्शन्स बढ़ती है और मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं में भी लाभ मिलता है। आइये स्पोर्ट्स मेडीसिन और ऑर्थोपैडिक सर्जन डॉ. मनन वोरा से जानते हैं पीछे चलने के फायदे।
बैकवार्ड वॉकिंग दिमाग के लिए कैसे फायदेमंद होती है?
- डॉ. वोरा के मुताबिक बैकवार्ड वॉकिंग करने से दिमाग तेजी से काम करता है और ब्रेन फंक्शन्स भी बेहतर होते हैं।
- पीछे की ओर वॉक करने से मेमोरी पावर बढ़ती है साथ ही साथ आप किसी भी काम को लेकर एकाग्र रहते हैं।
- पीछे की ओर वॉकिंग करने से दिमाग और शरीर के बीच का तालमेल अच्छा रहता है, जिससे बैलेंस बनाने में कठिनाई नहीं होती है।
- बैकवार्ड वॉकिंग करने से दिमाग तक ब्लड सर्कुलेशन की तेजी से होता है, जिससे दिमाग तक ऑक्सीजन का फ्लो बेहतर होता है।
- पीछे की ओर चलने से आपकी स्ट्रेस और एंग्जाइटी की समस्या भी दूर होती है।
View this post on Instagram
बैकवार्ड वॉकिंग करने के फायदे
- बैकवार्ड वॉकिंग करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है।
- इसे करने से आपकी मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहती है।
- अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो भी बैकवार्ड वॉकिंग कर सकते हैं।
- बैकवार्ड वॉकिंग मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ ही घुटनों के दर्द को भी कम करती है।
- इससे कैलोरी बर्न होती है साथ ही साथ मेटाबॉलिज्म भी दुरुस्त रहता है।
इसे भी पढ़ें - Walking Mistakes: सैर करते समय आप भी करते हैं ये 5 गलतियां तो आज ही छोड़ें, वरना नहीं मिलेगा वॉकिंग का फायदा
दिमाग को स्वस्थ रखने के तरीके
- दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने के साथ ही योग और मेडिटेशन भी करना चाहिए।
- दिमाग को हेल्दी रखने के लिए नकारात्मक सोच न रखें।
- इसके लिए आपको हेल्दी डाइट फॉलो करनी चाहिए।
- दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए आपको धूम्रपान और शराब से परहेज करना चाहिए साथ ही ब्रेन को एक्टिव रखना चाहिए।