आज के समय में खराब जीवनशैली का पालन करने और खराब खान-पान के कारण लोगों में डिप्रेशन की समस्या बढ़ रही है। इससे मेंटल हेल्थ पर बुरी तरह असर पड़ रहा है। कई बार शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण भी यह समस्या होती है। हाल ही में ब्रिटिश मेडिकल जर्नल (British Medical Journal) में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, योग और वॉकिंग जैसी गतिविधियों में शामिल होने से डिप्रेशन होने का जोखिम कम होता है। चलिए विस्तार से जानते हैं इस स्टडी के बारे में
थेरेपी की तरह करती है काम
डिप्रेशन न केवल मेंटल हेल्थ बल्कि, आपकी फीजिकल हेल्थ को भी बुरी तरह से प्रभावित करती है। डिप्रेशन होने पर आपका स्वास्थ्य धीरे-धीरे खराब होने लगता है और आप अपना आत्मविश्वास भी खोने लगते हैं। स्टडी के शोधकर्ताओं के मुताबिक डिप्रेशन होने पर योग, एक्सरसाइज और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसी गतिविधियों में शामिल होना मेंटल हेल्थ के लिए किसी थेरेपी से कम नहीं है। अगर आपको डिप्रेशन की समस्या है तो ऐसे में आपको सबसे पहले एक्सरसाइज पर ध्यान देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें - Depression Symptoms: अगर दिख रहे हैं ये लक्षण, तो समझ जाए डिप्रेशन से जूझ रहा है आपका पार्टनर
क्या कहती है स्टडी?
शोधकर्ताओं ने इस स्टडी को करने के लिए 218 स्टडी का रिव्यू किया साथ ही साथ इस स्टडी को करने के लिए डिप्रेशन से जूझ रहे 14,170 लोगों को शामिल किया। जिसमें यह साबित होता है कि एक्सरसाइज करने से वाकई डिप्रेशन के लक्षण कम होते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों की मानें तो दुनियाभर में 300 मिलियन लोग डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहे हैं। डॉ. माइकल नोएटल, सीनियर लेक्चरार, स्कूल ऑफ साइकोलॉजी, यूनिवर्सिटी ऑफ क्वीनलैंड, ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक एक्सरसाइज करना डिप्रेशन से बचने का एक बेहतर और मजबूत विकल्प साबित होता है। इसे करने से डिप्रेशन का जोखिम काफी कम होता है।
डिप्रेशन से बचने के तरीके
- डिप्रेशन से बचने के लिए आपको शारीरिक रूप से एक्टिव रहना चाहिए।
- इसके लिए आपको मेडिटेशन और प्राणायाम करना चाहिए साथ ही भरपूर नींद भी लेनी चाहिए।
- डिप्रेशन से बचने के लिए आपको खान-पान पर ध्यान देना चाहिए।
- इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से बातचीत करें और अपने सोशल सर्कल को बढ़ाएं।