Expert

नवरात्रि व्रत के दौरान जरूर करें मेडिटेशन, मेंटल हेल्थ रहेगी बेहतर

मेडिटेशन करने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। इससे दिमाग शांत होता है और एकाग्रता भी बढ़ती है। इसलिए हर व्यक्ति को व्रत के दौरान ध्यान जरूर लगाना चाहिए।  
  • SHARE
  • FOLLOW
नवरात्रि व्रत के दौरान जरूर करें मेडिटेशन, मेंटल हेल्थ रहेगी बेहतर


Meditation Benefits During Navratri Fasting in Hindi: नवरात्रि व्रत के दौरान शारीरिक और मानसिक, दोनों स्वास्थ्य का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। व्रत की वजह से कुछ लोगों को कमजोरी का अनुभव होता है, तो ऐसे में लोग तरह-तरह के चीजों का सेवन कर लेते हैं। लेकिन, इस दौरान मानसिक रूप से फिट रहना भी जरूर होता है। मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आपको अपनी डाइट के साथ ही मेडिटेशन पर भी जोर देना चाहिए। मेडिटेशन करने से आप मेंटली फिट महसूस करेंगे। इसलिए अगर आपने भी नवरात्रि के व्रत रखे हैं, तो मेडिटेशन जरूर करें। आप सुबह या शाम, किसी भी समय मेडिटेशन कर सकते हैं। मेडिटेशन करने से आपको काफी लाभ मिलेगा। आइए, हठ योग एक्सपर्ट प्रियंका सिंह से जानते हैं नवरात्रि व्रत के दौरान मेडिटेशन करने के फायदे-

नवरात्रि व्रत में मेडिटेशन के फायदे- Navratri me Meditation Karne ke Fayde

1. एकाग्रता बढ़ेगी

नवरात्रि व्रत के दौरान मेडिटेशन करने से आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। एकाग्रता बढ़ाने के लिए आपको रोजाना मेडिटेशन जरूर करनी चाहिए। अगर आपने नवरात्रि के व्रत रखे हैं, तो दिन में एक समय ध्यान जरूर लगाएं। ध्यान लगाने से आपका फोकस एक ही जगह पर रहेगा और आप विचलित नहीं होंगे।

meditation

2. मन शांत रहेगा

नवरात्रि व्रत के दौरान मेडिटेशन करने से मन शांत रहता है। मेडिटेशन करने से दिमाग शांत और खुश रहता है। व्रत के दौरान आपको बेचैनी का अनुभव होता है, तो मेडिटेशन जरूर करें। इससे आपका मन शांत होगा और आपको अंदर से अच्छा लगेगा। 

इसे भी पढ़ें- Navratri 2024: नवरात्रि व्रत में रात को खाएं ये 5 तरह की चीजें, दूर होगी दिनभर की थकान और कमजोरी

3. स्ट्रेस दूर रहेगा

स्ट्रेस या चिंता होना एक आम समस्या है। आजकल अधिकतर लोग किसी-न-किसी वजह से चिंता में रहते हैं। नवरात्रि व्रत के दौरान चिंता और स्ट्रेस बढ़ सकता है। ऐसे में ध्यान लगाना फायदेमंद हो सकता है। ध्यान लगाने से मन शांत होता है और स्ट्रेस कम होता है।

4. नेचर से जुड़े का मौका

मेडिटेशन करने से प्रकृति के साथ जुड़ने का मौका मिल जाता है। इसलिए आपको नवरात्रि के दिनों में ध्यान जरूर लगाना चाहिए। 

क्या सभी लोग नवरात्रि व्रत के दौरान मेडिटेशन कर सकते हैं?

योग एक्सपर्ट प्रियंका सिंह बताती हैं, “नवरात्रि व्रत के दौरान सभी लोग मेडिटेशन कर सकते हैं। बुजुर्ग, प्रेग्नेंट महिलाएं भी नवरात्रि व्रत के दौरान मेडिटेशन कर सकते हैं। मेडिटेशन करने से मन शांत होता है। इस शांति वाली जगह पर बैठकर किया जाता है। इसलिए मेडिटेशन करना सभी लोगों के लिए फायदेमंद होता है।”

इसे भी पढ़ें- नवरात्रि व्रत के दौरान कैसा हो आपका ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर? न्यूट्रीशनिस्ट से जानें पूरी डाइट

सही तरीके से मेडिटेशन कैसे करें?

  • मेडिटेशन करने के लिए आप कोई शांत वाली जगह चुनें। 
  • एक योग मैट बिछा लें। इस पर आरामदायक अवस्था में बैठ जाएं।
  • अब अपनी सांसों पर ध्यान दें। 
  • आप चाहें तो नवरात्रि से संबंधित मंत्रों का जाप कर सकते हैं। 
  • अपने विचारों पर काबू रखें।
  • इस तरह से आप 10-15 मिनट की मेडिटेशन कर सकते हैं।

नवरात्रि व्रत में मेडिटेशन करना लाभकारी हो सकता है। मेडिटेशन करने से दिमाग शांत रहता है। इससे एकाग्रता भी बढ़ती है। इसलिए नवरात्रि व्रत के दौरान आपको ध्यान भी जरूर लगाना चाहिए।

Read Next

ज्यादा गुस्सा आता है तो रोज करें शीतली प्राणायाम, जानें करने का तरीका

Disclaimer