Expert

नवरात्रि व्रत में हाइड्रेट रहने के लिए जरूर पिएं ये 5 तरह की ड्रिंक्स, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी

नवरात्रि के व्रत के दौरान अक्सर लोग शुष्क भोजन करते हैं। इसकी वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे आपको कमजोरी और थकान का अनुभव हो सकता है। इस दौरान हाइड्रेटेड रहने के लिए आप इन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
नवरात्रि व्रत में हाइड्रेट रहने के लिए जरूर पिएं ये 5 तरह की ड्रिंक्स, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी


Types of Drinks for Navratri Fast: नवरात्रि का पर्व 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। ये समय भक्तों के लिए विशेष होता है। नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। कई लोग नवरात्रि के दौरान व्रत भी रखते हैं। कुछ लोग पहला और आखिरी व्रत करते हैं, तो कुछ लोग नौ दिनों का व्रत रखते हैं। ऐसे में साबुत अनाज और नमक का सेवन करने से परहेज करना होता है। हालांकि, सेंधा नमक का सेवन किया जा सकता है। नवरात्रि के व्रत के दौरान अक्सर लोग शुष्क भोजन करते हैं। इसकी वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे आपको कमजोरी और थकान का अनुभव हो सकता है। ऐसे में नवरात्रि के व्रत के दिनों में आपको हाइड्रेट जरूर रहना चाहिए। इस दौरान हाइड्रेटेड रहने के लिए आप इन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं हाइड्रेटेड रहने के लिए नवरात्रि व्रत के दौरान क्या पिएं-

नवरात्रि व्रत में हाइड्रेटेड रहने के लिए क्या पिएं? 

coconut water

1. नारियल पानी

अगर आपने नवरात्रि के व्रत रखे हैं, तो हाइड्रेटेड रहने के लिए आप नारियल पानी पी सकते हैं। नारियल पानी एक नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट है, जिसे पीने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। नारियल पानी पीने से आप हाइड्रेटेड रहेंगे। इसे पीने से पाचन संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलेगा। आप नवरात्रि व्रत के दौरान नारियल पानी का सेवन करके पानी की कमी दूर कर सकते हैं। 

2. सादा नींबू पानी

नवरात्रि व्रत के दौरान आप सादा नींबू पानी का सेवन भी कर सकते हैं। नींबू पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलेगी। आप हाइड्रेटेड महसूस करेंगे। नींबू पानी पीने से पाचन-तंत्र में भी सुधार होता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में नींबू का रस और चीनी मिलाएं। इस पानी को पीने से आपको लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- नवरात्रि व्रत के दौरान कभी न करें ये 5 काम, पड़ सकते हैं बीमार

3. सफेद पेठे का जूस

सफेद पेठा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप नवरात्रि के व्रत रखे हैं, तो आप इन दिनों में हाइड्रेटेड रहने के लिए सफेद पेठे का जूस पी सकते हैं। सफेद पेठे के जूस में विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसके लिए आप सफेद पेठे को पानी के साथ ग्राइंड कर लें। इसके बाद, इसे अच्छी तरह से निचोड़ लें और पी लें। आप नवरात्रि के व्रत के दिनों में रोज सुबह सफेद पेठे के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसे पीने से आपको एनर्जी मिलेगी और आप स्वस्थ महसूस करेंगे।

fruit juice

4. फलों का जूस

नवरात्रि व्रत के दिनों में आप फलों का जूस भी पी सकते हैं। लेकिन आपको घर पर बना हुआ जूस ही पीना चाहिए। फलों के जूस में चीनी डालने से बचें। आप सेब, पपीता, संतरा जैसे फलों का जूस घर पर ही निकालकर पी सकते हैं। फूलों का जूस पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहेगा। इस जूस को पीने से आपको एनर्जी भी मिलेगी। इसलिए अगर आपने नवरात्रि के व्रत रखे हैं, तो अपनी डाइट में फलों का जूस जरूर शामिल करें। आप चाहें तो सीधे तौर पर फलों का सेवन भी कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- नवरात्रि पर ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

5. वेजिटेबल सूप

नवरात्रि के व्रत में आप रात को वेजिटेबल सूप भी पी सकते हैं। वेजिटेबल सूप पीने से भी आप हाइड्रेटेड महसूस करेंगे। आप लौकी, कद्दू जैसी सब्जियों का जूस बनाकर पी सकते हैं। वेजिटेबल सूप सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। 

अगर आपने नवरात्रि के व्रत रखे हैं, तो हाइड्रेटेड रहने के लिए नारियल पानी, नींबू पानी, सफेद पेठे का जूस, फलों का जूस और वेजिटेबल सूप शामिल कर सकते हैं। इन ड्रिंक्स को पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होगी। साथ ही, आपके शरीर में एनर्जी भी बनी रहेगी।

Read Next

ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं तो नवरात्रि व्रत में जरूर खाएं ये 6 फूड्स, दूध में बने रहेंगे पोषक तत्व

Disclaimer