Fri Sep 11, 2026 | 08:24 PM IST

Expert

सफेद पेठे का जूस एक दिन में कितना पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें सही मात्रा और सेवन का तरीका

पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए सफेद पेठे का जूस लाभदायक होता है। यहां जानिए, सफेद पेठे का जूस एक दिन में कितना पीना चाहिए?

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने और टॉक्सिंस को बाहर निकालने के लिए सफेद पेठे का जूस लाभदायक साबित हो सकता है। सफेद पेठे को कई जगहों पर सफेद कद्दू भी कहा जाता है, जिसकी तासीर ठंडी होती है। ऐसे में जब गर्मी के मौसम में सफेद पेठे का जूस पीते हैं तो इससे शरीर अंदर से ठंडा रहता है और पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। पेठे का जूस शरीर के अंदर जाकर एक स्क्रबर का काम करता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि यह शरीर में जमे पुराने से पुराने टॉक्सिंस यानी अपशिष्ट पदाथों (एक तरह की गंदगी) को बाहर निकालता है। लेकिन कई बार लोगों का सवाल होता है कि सफेद पेठे का जूस एक दिन में कितना पीना चाहिए। इस बारे में हमने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बात की है, जिन्होंने पेठे का जूस पीने का सही तरीका और मात्रा बताई है।

सफेद पेठे का जूस एक दिन में कितना पीना चाहिए? - How Much Ash Gourd Juice To Drink Daily In Hindi

डॉक्टर श्रेय ने बताया कि गर्मियों में सफेद पेठे का जूस सुबह के समय पीना बेहद लाभकारी होता है। यह एल्कलाइन सब्जी है, ऐसे में जब आप इसके जूस का सेवन करते हैं तो आपको एनर्जेटिक महसूस होगा। आप रोजाना 1 गिलास सफेद पेठे का जूस यानी 200-230 ml पी सकते हैं, जो कि करीब 300 ग्राम पेठे से निकाला जा सकता है। ध्यान रखें कि सफेद पेठे का जूस बनाते समय सबसे पहले आप इसे धोएं और फिर इसके छिलके को अलग करें। इसके बाद सफेद पेठे के अंदर मौजूद सभी बीजों को भी हटाएं और गूदे वाले भाग के छोटे-छोटे टुकड़ें करें। सफेद पेठे के टुकड़ों को मिक्सी जूसर में डालकर जूस निकालें और फिर इसका सेवन तुरंत करें। अगर आपके पास जूस निकालने वाला जूसर न हो तो आप मिक्सी में थोड़े पानी के साथ सफेद पेठे के टुकड़ों को डालकर पीसें और फिर इसे मलमल के कपड़े में डालकर छानें। इससे सफेद पेठे का जूस तैयार हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: खाली पेट जरूर पिएं लौकी का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे

सफेद पेठे का जूस किस समय पीना चाहिए? - What Is The Best Time To Drink Ash Gourd Juice

petha juice

डॉक्टर ने बताया कि सफेद पेठे का जूस पीने का सबसे अच्छा समय सुबह का है, जब आपका पेट बिल्कुल खाली होता है। डॉक्टर ने सलाह दी है कि इस जूस को पीने के बाद कोशिश करें कि आप अगल कम से कम 1 घंटे तक कुछ भी न खाएं, जिससे कि ये जूस शरीर में जाकर अपना काम कर पाए और टॉक्सिंस को दूर करने में मदद कर सके। 

इसे भी पढ़ें: बॉडी डिटॉक्स करने के लिए फायदेमंद है सफेद कद्दू का जूस, जानें इसके फायदे

सफेद पेठे का जूस पीने के फायदे - Health Benefits Of Ash Gourd Juice

1.  सफेद पेठे का जूस कम कैलोरी वाला होता है और इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे भूख कम लगती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

2. जिन लोगों को ऑयली या बाजार में मिलने वाला फूड खाने के बाद एसिडिटी या कब्ज की समस्या रहती है उनके लिए रोजाना सफेद पेठे का जूस पीना फायदा कर सकता है। यह कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित होता है।

3. डायबिटीज रोगियों के लिए भी सफेद पेठे का जूस फायदेमंद होता है। इसे पीने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है।

4. सफेद पेठे का जूस शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, जिससे शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं।

सफेद पेठे का जूस बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी पी सकते हैं। लेकिन अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो एक बार डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

अर्जुन की छाल की तासीर कैसी होती है? जानें किसे इसका सेवन करना चाहिए और किसे नहीं?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 14, 2024 12:10 IST

    Published By : Akanksha Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content