Best Juice To Detox Body: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उसकी सफाई रखना भी जरूरी है। हम बाहरी रूप से तो शरीर को साफ रख पाते हैं। लेकिन आंतरिक रूप से शरीर की सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। खराब खानपान के कारण शरीर में टॉक्सिन जमने लगते हैं। ये टॉक्सिन स्किन इंफेक्शन, पाचन से जुड़ी समस्या और अन्य बीमारियों का कारण बनने लगते हैं। बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकालने के लिए लोग कई तरीके अपनाते है। कई लोग सफेद कद्दू के जूस को बॉडी डिटॉक्स करने के लिए पीते हैं। लेकिन यह शरीर के लिए किस तरह फायदेमंद है। इस बारे में जानकारी देते हुए आयुर्वेदा और गट हेल्थ एक्सपर्ट डॉ डिंपल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।
बॉडी डिटॉक्स के लिए सफेद कद्दू के जूस के फायदे- Ash Gourd Juice Benefits For Body Detox
शरीर को अंदर से क्लीन करे- Helps To Detox Body
सफेद कद्दू का जूस शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है। इससे कोलन भी क्लीन रहता है, साथ ही पेट ठीक से साफ हो पाता है। साथ ही, इससे लिवर, त्वचा और पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी फायदा मिलता है।
पोषक तत्वों से भरपूर- Full of Nutrients
सफेद कद्दू के जूस में कैल्शियम, जिंक, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, मैग्नीज और कॉपर नियासिन, थायमिन, विटामिन सी और राइबोफ्लेविन होता है। ये सभी पोषक तत्व संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं।
इसे भी पढ़ें- शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये 10 आसान नेचुरल उपाय, निकल जाएगी सारी गंदगी
पाचन स्वस्थ बनाए रखें- Maintain Healthy Digestion
शरीर में टॉक्सिन होने से पाचन तंत्र भी खराब होने लगता है। लेकिन सफेद कद्दू शरीर में गुड़ बैक्टीरिया बढ़ाता है और पाचन स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके सेवन से अपच, कब्ज और गैस की समस्या में जल्द आराम मिलता है।
अल्सर ठीक करता है- Heals Ulcers
यह पेप्टिक अल्सर को ठीक करने में मदद करता है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो पेट के खराब बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह आंतों से बैक्टीरिया को भी खत्म करने में मदद करता है।
फेफड़ों को स्वस्थ रखे- Keeps Lungs Healthy
इस सब्जी में ऐसी प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जो कफ कम करने में मदद करते हैं। यह बलगम के स्राव को कम करने में भी करता है।
इसे भी पढ़ें- ये हैं शरीर की गंदगी बाहर निकालने या बॉडी डिटॉक्स करने के 8 बेस्ट तरीके
वजन घटाने में मदद करे- Helps In Weight Lose
शरीर में टॉक्सिन के कारण वजन भी बढ़ने लगता है। ऐसे में कद्दू का जूस फायदेमंद हो सकता है। कद्दू के जूस में फैट कंटेंट न के बराबर होता है। इसमें फाइबर अधिक होता है, लेकिन कार्बोहाइड्रेट कम पाया जाता है। विटामिन बी-3 होने के कारण यह बॉडी में एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है। यह जूस एनिमिया और कमजोरी से ग्रस्त लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान- Things Should Be Taken In Mind For Body Detox
- अगर आप खाली पेट इसका सेवन करते हैं, तो यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
- सफेद कद्दू का जूस हमेशा ताजा ही पिएं। क्योंकि ज्यादा देर रखे रहने से इसके पोषक तत्व कम होने लगते हैं।
- जो लोग किसी स्वास्थ समस्या के लिए दवा लेते हैं, वो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें। लगातार 3 सप्ताह से ज्यादा इसका सेवन नहीं करें।
- सफेद कद्दू की तासीर ठंडी होती है। इसलिए बुखार से पीड़ित लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
View this post on Instagram