Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

Medically Reviewed by Dr Tanima Singhal , Pregnancy Educator & Lactation Consultant

क्या स्तनपान कराने वाली महिलाएं सफेद पेठे का जूस पी सकती हैं? डॉक्टर से जानें

शिशु को जन्म देने के बाद मां के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिससे उसे अपनी सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है। यहां जानिए, क्या स्तनपान कराने वाली महिलाएं सफेद पेठे का जूस पी सकती हैं?

शिशु को जन्म देने के बाद स्तनपान कराने वाली मां को अपने खानपान पर ज्यादा ध्यान देना होता है, क्योंकि जो भी वह खाती या पीती है, उसका असर बच्चे पर भी पड़ सकता है। ऐसे में मां के मन में यह सवाल उठता है कि क्या वह हर तरह का भोजन कर सकती हैं या कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए। इन्हीं सवालों में से एक यह भी है कि क्या स्तनपान कराने वाली महिलाएं सफेद पेठे (Ash Gourd) का जूस पी सकती हैं? सफेद पेठा एक हल्का और पोषक तत्वों से भरपूर फल होता है, जिसे आयुर्वेद में काफी लाभकारी माना गया है। यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है, हाइड्रेट करता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। लेकिन क्या यह स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी उतना ही फायदेमंद है? इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने लखनऊ के मा-सी केयर क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर और स्तनपान सलाहकार डॉ. तनिमा सिंघल (Dr. Tanima Singhal, Pregnancy educator and Lactation Consultant at Maa-Si Care Clinic, Lucknow) से बात की-

क्या स्तनपान कराने वाली महिलाएं सफेद पेठे का जूस पी सकती हैं? - Can Breastfeeding Moms Drink Ash Gourd Juice

सफेद पेठा, जिसे "ash gourd" या "winter melon" भी कहा जाता है, हाइड्रेटिंग, हल्का और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में सफेद पेठे का उपयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी, फाइबर, विटामिन C, पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है। डॉ. तनिमा सिंघल, जो एक आयुर्वेदिक डॉक्टर और स्तनपान सलाहकार हैं, बताती हैं कि स्तनपान करने वाली महिलाएं सफेद पेठे का जूस पी सकती हैं और इससे उनका स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। यह जूस शिशु के लिए भी सुरक्षित है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह कोई हार्मोनल बदलाव या शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचाता है। सफेद पेठे का जूस शरीर को ठंडक प्रदान करता है, जो खासकर गर्मी के मौसम में बहुत फायदेमंद (Is ash gourd juice good for lactating mothers) हो सकता है। इसके अलावा, यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और स्तनपान के दौरान मिल्क प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल कर सकता है सफेद पेठे का जूस, जानें इस्तेमाल का तरीका

Ash Gourd Juice

स्तनपान के दौरान सफेद पेठे के जूस के फायदे - Ash Gourd Juice Benefits for Lactating Women

  1. स्तनपान के दौरान मां को अधिक पानी की जरूरत होती है, ताकि शरीर में दूध का प्रोडक्शन सही तरीके से हो सके। सफेद पेठे का जूस हाइड्रेटिंग होता है और शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद करता है, जिससे मां की सेहत में सुधार होता है।
  2. सफेद पेठे में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में सहायक होती है। इसके सेवन से कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है, जो अक्सर स्तनपान करने वाली महिलाओं को हो सकती हैं।
  3. सफेद पेठे का जूस शरीर को ताजगी और एनर्जी प्रदान करता है, जिससे स्तनपान करने वाली महिलाएं थकावट महसूस नहीं करतीं।
  4. स्तनपान के दौरान महिलाओं को अपना वजन कंट्रोल करने की जरूरत होती है। सफेद पेठे का जूस कम कैलोरी वाला होता है और वजन घटाने में सहायक हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: रोज पिएं सफेद कद्दू का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

सावधानियां

सफेद पेठे का जूस तैयार करते समय यह ध्यान रखें कि पेठा पूरी तरह से साफ और ताजे हो। किसी भी प्रकार के केमिकल से बचने के लिए ताजे और ऑर्गेनिक पेठे का उपयोग करें। सफेद पेठे का जूस सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसे बहुत ज्यादा मात्रा में न लें। यदि महिला को किसी प्रकार की एलर्जी या अन्य स्वास्थ्य समस्या हो सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए सफेद पेठे का जूस एक सुरक्षित और लाभकारी विकल्प हो सकता है। यह न केवल हाइड्रेशन में मदद करता है, बल्कि पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है, एनर्जी प्रदान करता है और वजन घटाने में सहायक हो सकता है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

बच्चेदानी में गांठ क्यों बनती है? डॉक्टर से जानें कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 26, 2025 13:37 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Mar 26, 2025 13:37 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Tanima Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content