Expert

Breastfeeding Tips: क्या जीरा खाने से ब्रेस्ट मिल्क का उत्पादन बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें

Does Jeera Increase Breast Milk In Hindi: जीरा खाने से ब्रेस्ट मिल्कर प्रोडक्शन में मदद मिलती है। इससे मां और बच्चे की सेहत में सुधार होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Breastfeeding Tips: क्या जीरा खाने से ब्रेस्ट मिल्क का उत्पादन बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें

Does Jeera Increase Breast Milk In Hindi: डिलीवरी के बाद से ही बच्चे की पूरी जिम्मेदारी मां की होती है। मां जो भी खाती है, वह सब बच्चे की सेहत को लगता है। यही कारण है कि ब्रेस्ट फीडिंग करवाने वाली मां को कहा जाता है कि वे हेल्दी चीजें खाएं, ताकि बच्चे की सेहत पर अच्छा असर पड़े। इसी तरह, उन्हें ऐसी चीजें खाने के लिए मना किया जाता है, जिससे पेट में जलन, एसिडिटी या ब्लोटिंग जैसी समस्या न हो। इसके अलावा, मां को यह भी सलाह दी जाती है कि वे अपनी डाइट में ऐसी चीजें जरूर शामिल करें, जिससे ब्रेस्ट मिल्क का प्रोडक्शन बढ़ता है। दरअसल, अगर मां का दूध कम प्रोड्यूस होगा, तो इससे बच्चे का पेट नहीं भरेगा। भूखे पेट रहने से बच्चा चिड़चिड़ा हो सकता है, उसकी सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है और उसकी इम्यूनिटी भी वीक हो सकती है। कई बुजुर्ग महिलाएं ब्रेस्ट फीड करवाने वाली महिलाओं को जीरा खाने की सलाह देती हैं। सवाल है, क्या वाकई जीरा खाने से ब्रेस्ट मिल्क का प्रोडक्शन बढ़ (Kya Jeera Khane Se Dudh Badhta Hai) सकता है? जानने के लिए लेख पूरा पढ़ें।

क्या जीरा खाने से ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन बढ़ सकता है?- Does Jeera Increase Breast Milk In Hindi

Does Jeera Increase Breast Milk In Hindi

ब्रेस्ट मिल्क पिलाने वाली महिलाओं को अपनी डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करनी चाहिए। इससे न सिर्फ दूध का प्रोडक्शन बढ़ता है, बल्कि इसमें ज्यादा से ज्यादा न्यूट्रिएंट्स भी शामिल होते हैं। इस बारे में डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी का कहना है, "इससे बच्चे की सेहत पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है। इसी क्रम में ब्रेस्ट कराने वाली महिलाओं को जीरा खाने की सलाह दी जाती है। विशेषज्ञों की राय है कि ब्रेस्ट मिल्क कराने वाली महिलाओं के लिए जीरा बहुत ही लाभकारी है। इससे मिल्क प्रोडक्शन बढ़ता है। जीरा आयरन का बहुत अच्छा स्रोत है। खासकर, पोस्टपार्टम के दौरान महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इससे उनकी एनर्जी का स्तर बढ़ता है। ब्रेस्ट मिल्क कराने वाली महिलाएं चाहें, तो जीरा को सब्जी में डालकर खा सकती हैं। इसके अलावा, एक गिलास पानी में जीरा को भिगाकर रखें। इस पानी को अगली सुबह छान कर पी लें। इससे भी महिला को लाभ होगा।"

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन को कम करते हैं ये 11 फूड आइटम, न्यू मॉम आज ही बनाएं दूरी

ब्रेस्ट मिल्कर करा रही महिलाओं के लिए जीरा खाने के फायदे- Potential Benefits Of Consuming Jeera For Breastfeeding Mothers In Hindi

ब्रेस्ट मिल्क करा रही महिलाओं के लिए जीरा बहुत ही फायदेमंद है, क्योंकि यह कई तरह के तत्वों से भरपूर है। दिव्या गांधी बताती हैं-

  • जीरा आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन ए, सी और ई जैसे पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। ये पोषक तत्व मां और बच्चे दोनों की ओवर ऑल हेल्थ को फायदा पहुंचाता है।
  • डिलीवरी के दौरान महिला के शरीर के काफी ब्लड लॉस हो जाता है। ऐसे में महिला को आयरन की कमी हो सकती है। ऐसे में जीरा का सेवन करने से बॉडी में आयरन की कमी की आपूर्ति हो सकती है।
  • डिलीवरी के बाद शुरुआती दिनों में महिलाओं को अपनी डाइट में फाइबर बेस्ड चीजें शामिल करनी चाहिए, ताकि उन्हें कब्ज या पाचन से जुड़ी समस्या न हो। ऐसे में वे जीरा का सेवन कर सकती हैं। इसमें इसमें थाइमोल और क्यूमिनलडिहाइड जैसे तत्व होते हैं, जो पाचन में सहायता करने वाले एंजाइमों के स्राव को उत्तेजित करते हैं। 
  • जीरे का सेवन करने से सूजन, गैस और अपच जैसी कई समस्याओं में राहत मिलती है
  • जीरे में क्यूमिनलडिहाइड और थाइमोल जैसे एसेंशियल ऑयल होते हैं, जिनमें एंटी-माइक्रोबियल और एंटीफंगल तत्व होते हैं। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होने में मदद मिलती है। नतीजतन, इंफेक्शन आदि का रिस्क कम होता है। यह बच्चे की सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

Egg Freezing: कई लड़कियों के मन में आते हैं एग फ्रीजिंग से जुड़े ये 5 सवाल, डॉक्टर से जानें इनके जवाब

Disclaimer