इन दिनों करियर, जॉब और लाइफ में कुछ बड़ा करने की चाह में लड़कियां एग्ज फ्रीजिंग का प्रोसेस अपना रही हैं। करियर ओरिएंटेड लड़कियां अपनी फैमिली तो शुरू करना चाहती हैं, लेकिन कब और फैमिली शुरू करने में कितना वक्त लगेगा इसका उन्हें अंदाजा नहीं है। बड़ी उम्र में गर्भधारण करने में उन्हें किसी तरह ही परेशानी न हो इसके लिए लड़कियां एग्स को फ्रीज करवाती हैं। वैसे तो एग फ्रीजिंग एक आसान प्रोसेस है, लेकिन इसको करवाने से पहले लड़कियों के मन में कई तरह के सवाल आते हैं। आज हम आपको एग फ्रीजिंग से जुड़े 5 कॉमन सवालों का जवाब देने जा रहे हैं। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने गुरुग्राम स्थित सीके बिरला की फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ. दीपिका अग्रवाल (Dr Deepika Aggarwal, Fertility Expert, Accredited Laparoscopist, BSCCP (UK) Certified Colposcopist, CK Birla Gurugram) से बात की।
सवाल 1- क्या है एग फ्रीजिंग?- What is Egg Freezing?
जवाब: डॉ. दीपिका अग्रवाल का कहना है कि एग फ्रीजिंग एक मेडिकल प्रक्रिया है। जो महिलाएं बड़ी उम्र में मां बनना चाहती हैं, लेकिन इसमें किसी तरह की कॉम्प्लिकेशन नहीं चाहती हैं तो कम उम्र में एग्स को फ्रीज करवाती हैं। इसमें महिला के गर्भाशय से हेल्दी एग्स को निकालकर मेडिकल सुपरविजन में स्टोर किया जाता है। बड़ी उम्र में जब महिला को मां बनना होता है, तब इन एग्स को फर्टिलाइज करके भ्रूण बनाकर गर्भाशय में ट्रांसफर किया जाता है। डॉक्टर का कहना है कि यह बहुत ही आसान प्रक्रिया होती है। इस दौरान महिला को किसी भी तरह की कोई मेडिकल प्रॉब्लम नहीं आती है।
इसे भी पढ़ेंः सी-सेक्शन डिलीवरी में कितने टांके लगते हैं? डॉक्टर से जानें कैसे करें इनकी देखभाल
सवाल 2 : एग फ्रीजिंग कैसे की जाती है?
जवाब : एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया में सबसे पहले महिला के शरीर से अंडों को बाहर निकाला जाता है और उसे लैब में जीरो तापमान पर फ्रीज किया जाता है। दरअसल, हर महिला के शरीर में हर महीने कुछ अंडों का निर्माण होता है। इनमें से डॉक्टर कुछ ही अंडों को फ्रीज करते हैं। महिला के शरीर से अंडों को कब निकलाना है, कौन सा अंडा हेल्दी है और अंडों को किस तरीके से हेल्दी बनाना है इसकी प्रक्रिया 15 से 20 दिनों तक चलती है। इस समय के दौरान दवाइयों, मैच्योर होने वाले फॉलिकल्स, हार्मोन बैलेंस की जानकारी के लिए बार-बार डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है।
सवाल 3: एग्स फ्रीज करवाने की सही उम्र क्या है?
जवाब : डॉ. दीपिका का कहना है कि एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया कम उम्र में करवाई जाए तो ज्यादा बेहतर होती है। क्योंकि वक्त के साथ जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है महिलाओं की प्रजनन क्षमता कम हो जाती है। आमतौर पर एग फ्रीजिंग की सही उम्र 28 से 30 साल मानी जाती है। हालांकि कुछ मामलों में एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया 40 साल तक संभव हो सकती है।
सवाल 4: एग्स को कितने लंबे समय तक फ्रीज रखा जा सकता है?
जवाब : डॉक्टर की मानें तो एग्स को काफी लंबे समय तक फ्रीज करके रखा जा सकता है। एक बार एग्स को फ्रीज कर दिया जाए तो यह 10 साल तक रिजर्व रखे जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः ये 5 संकेत दिखे तो समझ जाएं आपको है गायनोकॉलोजिस्ट से बात करने की जरूरत, वरना बिगड़ सकती है सेहत
सवाल 5: एग फ्रीजिंग की सफलता दर क्या है?
जवाब : एग फ्रीजिंग की सफलता दर महिलाओं की उम्र, एग्स की गुणवत्ता और गर्भाशय के आकार पर निर्भर करती है। अमूमन जितनी कम उम्र में एग्स को फ्रीज किया जाएगा, भविष्य में सफलता की संभावना उतनी ही ज्यादा होगी। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें एग फ्रीजिंग एक लंबी प्रक्रिया है। जो महिलाएं करियर या किसी भी अन्य कारण से 40 से ज्यादा की उम्र में मां बनना चाहती हैं वह इस प्रक्रिया को कम उम्र में ही करवा सकती हैं, ताकि भविष्य में उनके मां बनने की संभावना ज्यादा रहे।
Image Credit: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version