Doctor Verified

ये 5 संकेत दिखे तो समझ जाएं आपको है गायनोकॉलोजिस्ट से बात करने की जरूरत, वरना बिगड़ सकती है सेहत

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हम आपको ऐसी 5 स्थितियों के बारे में बताने जा रहे हैं जब आपको गायनेकोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
ये 5 संकेत दिखे तो समझ जाएं आपको है गायनोकॉलोजिस्ट से बात करने की जरूरत, वरना बिगड़ सकती है सेहत

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इसके बावजूद महिलाएं अपनी सेहत को अनदेखा कर देती हैं और स्वास्थ्य समस्याएं होते हुए भी डॉक्टर के पास इलाज के लिए नहीं जाती हैं। घर के काम, परिवार की जिम्मेदारियां और ऑफिस के वर्क लोड की वजह से महिलाएं डॉक्टर के पास जाने से हिचकिचाती हैं। कहीं डॉक्टर ने आराम करने के लिए कह दिया तो वो कैसे होगा। समय पर इलाज न होने के कारण बीमारियां गंभीर हो जाती हैं और सेहत बिगड़ने लगती है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हम आपको ऐसी 5 स्थितियों के बारे में बताने जा रहे हैं जब आपको गायनेकोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए। इन स्थितियों में अगर आप गायनेकोलॉजिस्ट से बात नहीं करती हैं तो हालात बिगड़ सकते हैं। आइए जानते हैं इन स्थितियों के बारे में।

1. लेट या समय से पहले पीरियड्स आना

आजकल लाइफस्टाइल और खानपान की वजह महिलाओं को लेट पीरियड्स और समय से पहले पीरियड्स आने की समस्या हो रही है। यदि आपको पीरियड अनियमित हो, डेट से काफी पहले या देर से आता हो या फिर महीने में दो बार आता हो तो इसकी अनदेखी न करें और गायनेकोलॉजिस्ट के पास जाएं। दिल्ली के सीके बिरला अस्पताल की गायनेकोलॉजिस्ट प्रियंका सुहाग का कहना है कि महिलाएं अगर पीरियड्स प्रॉब्लम पर ध्यान न दें तो इसकी वजह से बांझपन, डिप्रेशन और थायराइड सहित कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

2. यौन संबंध बनाने के दौरान दर्द

जिन महिलाओं को यौन संबंध बनाते समय किसी तरह की दर्द, योनि से खून निकलने और क्रैम्प्स की समस्या होती है तो तुरंत गायनेकोलॉजिस्ट से बात करनी चाहिए। डॉक्टर का कहना है कि यौन संबंध बनाते समय होने वाली परेशानी को इग्नोर किया जाए तो यह भविष्य में कई परेशानियां हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंः नॉर्मल डिलीवरी में कितने टांके आते हैं? डॉक्टर से जानिए इसके बारे में

warning signs you should see a gynecologist expert explains in hindi

3. योनि में खुजली और जलन की प्रॉब्लम

जिन महिलाओं को लगातार योनि में खुजली या किसी तरह की परेशानी आती है तो उन्हें बिना किसी लापरवाही के डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि योनि में होने वाली ज्यादातर परेशानियां यौन समस्याएं इंफेक्शन के कारण होती हैं। अगर इस स्थिति में देरी की जाए तो बांझपन, पीसीओएस और पीसीओडी की समस्या हो सकती है।

4. स्तन में किसी तरह की परेशानी

महिलाओं की सेहत की जब बात आती है तो स्तनों का भी जिक्र होना बहुत जरूरी है। जिन महिलाओं को अपने स्तनों में किसी तरह की गांठ, स्तनों में दर्द, निप्पल में घाव और स्तनों का आकार बदलने की समस्या नजर आती है तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉ. प्रियंका सुहाग का कहना है कि स्तनों में किसी भी तरह की गांठ या अन्य समस्या ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण हो सकती है, जिसका वक्त रहते पता लगाना बहुत जरूरी है।

5. वजाइना के पास किसी तरह के बंप्स

वजाइना के आसपास किसी तरह के बंप्स हो जाएं या फिर आपको कुछ ऐसी चीजें दिखें जो नहीं होनी चाहिए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। वेजाइना के आस-पास किसी भी तरह की ग्रोथ अगर दिखती है तो लोगों को परेशानी होने लगती है। कई बार सिर्फ वैक्सिंग की वजह से ही ये परेशानी होती है, लेकिन कई बार ये समस्या ज्यादा बड़ी होती है। ऐसे समय में आपको डॉक्टर से बात जरूर करनी चाहिए। ये हर्पीज, बार्थोलिन सिस्ट, स्किन सिस्ट आदि कई तरह की चीजें हो सकती हैं।

Image Credit: Freepik.com

Read Next

महिलाओं की सेहत के लिए मैग्नीशियम क्यों जरूरी होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके बेस्ट सोर्स

Disclaimer

TAGS