Expert

Sakat Chauth 2025: सकट चौथ में खाई जाती है दूध में मिलाकर शकरकंदी, जानें इसके फायदे

सकट चौथ (Sakat Chauth 2025)के खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं शकरकंदी और दूध मिलाकर खाने के फायदों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
Sakat Chauth 2025: सकट चौथ में खाई जाती है दूध में मिलाकर शकरकंदी, जानें इसके फायदे


Benefits of Eating Sweet Potato with Milk: सकट चौथ का त्योहार हिंदू धर्म में बहुत महत्व रखता है। महिलाएं सकट चौथ का व्रत संतान की दीर्घायु और उन पर आने संकटों को दूर करने के लिए रखती हैं। इस साल सकट चौथ का त्योहार 17 जनवरी को मनाया जाएगा। सकट चौथ के व्रत के दौरान कुछ महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं फलाहार और मूंगफली का सेवन करती हैं। लेकिन सकट चौथ (Sakat Chauth 2025) के व्रत के पारण में शकरकंद खाने का एक विशेष महत्व है। महिलाएं पारण के दौरान अक्सर शकरकंदी में दूध मिलाकर खाती हैं।

शकरकंदी को दूध में मिलाकर खाने से न केवल व्रत के दौरान ऊर्जा मिलती है, बल्कि यह सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होती है। सकट चौथ (Sakat Chauth 2025)के खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं शकरकंदी और दूध मिलाकर खाने के फायदों के बारे में। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने फरीदाबाद के सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल की चीफ न्यूट्रिशनिस्ट मीना कुमारी से बात की।

इसे भी पढ़ेंः पीरियड्स के दौरान वजाइना से आती है तेज बदबू? गायनाकॉलॉजिस्ट से जानिए कारण और बचाव के उपाय

 

Benefits-of-Eating-Sweet-Potato-with-Milk-inside

दूध में शकरकंदी मिलाकर खाने के फायदे - Benefits of Eating Sweet Potato with Milk

दूध और शकरकंदी के साथ मिलाने पर इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं। यह सभी पोषक तत्व शरीर को अंदर से गर्म रखने, इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने और कई प्रकार की बीमारियों का खतरा दूर रखने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ेंः डायबिटीज के मरीज रोज पिएं ब्राउन राइस की चाय, जानें इसके फायदे और रेसिपी

1. हड्डियों को बनाए मजबूत- Sweet Potato with Milk Make Bones Strong

न्यूट्रिशनिस्ट मीना कुमारी के अनुसार, दूध में कैल्शियम होता है। वहीं, शकरकंदी में विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। दूध में शकरकंद मिलाकर खाने से हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि सिर्फ त्योहार ही नहीं बल्कि रोजाना सिर्फ एक कटोरी दूध में 1 छोटा शकरकंद मिलाकर खाया जाए, तो यह बढ़ती उम्र में हड्डियों की परेशानियों से बचा सकता है।

2. शरीर को देता है एनर्जी- Sweet potato and milk give energy to the body

शकरकंदी में नेचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट होते हैं। व्रत के दौरान होने वाली सुस्ती और शारीरिक थकान को दूर करने में नेचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट काफी फायदेमंद होता है। यह पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देने में भी मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः खून में TLC बढ़ना इन बीमारियों का हो सकता है संकेत, जानें कैसे करें बचाव

Benefits-of-Eating-Sweet-Potato-with-Milk-inside2

3. आंखों की परेशानियों को करता है दूर- Sweet potato milk cures eye problems

दूध और शकरकंद में बीटा-कैरोटीन होता है, जो आंखों की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की समस्या भी होती है, जो लंबे समय में आंखों के दर्द और खुजली को कम करता है।

4. पाचन में मददगार- Sweet potato milk helps in digestion and eyes

दूध और शकरकंद में हाई फाइबर होता है। हाई फाइबर का सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। नियमित तौर पर दूध में शकरकंदी मिलाकर खाई जाए, तो यह कब्ज, पेट में दर्द और एसिडिटी की समस्या को भी खत्म कर सकता है।

इसे भी पढ़ेंः कंप्यूटर की तरह तेज काम करेगा दिमाग, आज से ही फॉलो करें एक्सपर्ट की ये 4 टिप्स

5. इम्यूनिटी को बनाए स्ट्रांग- Sweet potato milk makes immunity strong

सकट चौथका त्यौहार सर्दियों में मनाया जाता है। शकरकंद का सेवन सर्दियों में बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन डी और एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद करते हैं। इम्यूनिटी स्ट्रांग होने से बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ेंः माइग्रेन के दर्द से राहत दिलाएगा रोजमेरी ऑयल, जानें इस्तेमाल का तरीका

निष्कर्ष

सकट चौथ के अवसर पर शकरकंदी और दूध का सेवन न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह शरीर के लिए भी फायदेमंद है। लेकिन जिन लोगों को डायबिटीज या अन्य कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो शकरकंद का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करें।

Read Next

Sakat Chauth 2025: सकट चौथ पर बनाए जाते हैं स्पेशल काले तिल और गुड़ के लड्डू, जानें इसकी रेसिपी और फायदे

Disclaimer