Which is Healthier Sweet Potato or Potato: ठंड के मौसम में लोगों को शकरकंद खाना बेहद पसंद होता है। शकरकंद को लोग अपनी डाइट में अलग-अलग तरीके से शामिल करते हैं। आलू भी हर मौसम में खाने वाला खाद्य पदार्थ है, लेकिन ठंड के मौसम में लोग इसे खाना बहुत पसंद करते हैं। यह दोनों ही चीजें भले ही एक जैसी दिखती हो, लेकिन इसके स्वाद और फायदों में अंतर होता है। आलू और शकरकंद, दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन इन दोनों को जब खाने की बात आती है तो लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि दोनों में से क्या खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता हैं (potato vs sweet potato which is healthier)? ऐसे में आइए जानते हैं कि न्यूट्रिशनिस्ट मिनाक्शी पेट्टुकोला से जानते हैं कि आलू और शकरकंद में से क्या होता है ज्यादा बेहतर?
आलू में मौजूद पोषक तत्व क्या है?
- कैलोरी- 77
- शुगर- 0.82 ग्राम
- कार्ब्स- 17 ग्राम
- फाइबर- 2.2 ग्राम
इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी में शकरकंदी खा सकते हैं? डॉक्टर से जानें
आलू के क्या फायदे हैं?
आलू खाने के कई फायदे होते हैं। इसमें विटामिन सी, पोटेशियम, डाइट फाइबर और रेजिस्टेंस स्टार्च होता है, जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा, आलू में कई तरह के बायोएक्टिव कंपाउंड्स होते हैं, जो इसके छिलके में पाए जाते हैं। आलू में पाए जाने वाले ल्यूटिन के कारण यह आंखों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
आलू का सेवन क्यों करना चाहिए?
- अगर आपको मीठे के स्थान पर नमकीन और न्यूट्रल स्वाद पसंद है तो आपके लिए आलू शकरकंद से बेहतर है।
- अगर आपके शरीर को तुरंत एनर्जी की जरूरत है तो भी आलू आपके लिए एक हेल्दी विकल्प है।
- अगर आप कुछ अलग खाना पकाने के विकल्प को ढूंढ़ रहे है तो भी ये आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: बैंगनी शकरकंद को डाइट में जरूर करें शामिल, एक्सपर्ट से जानें फायदे
शकरकंद में मौजूद पोषक तत्व
- कैलोरी- 86
- चीनी- 4.18 ग्राम
- कार्ब्स- 20 ग्राम
- फाइबर- 3 ग्राम
शकरकंद खाने के क्या फायदे हैं?
शकरकंद विटामिन ए, विटामिन सी, और फाइबर का अच्छा स्रोत है। शकरकंद में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी6, और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपके शरीर को बेहतर रखने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। शकरकंद में फाइबर की मात्रा ज्यादा होने की वजह से यह पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है।
शकरकंद क्यों खाना चाहिए?
- अगर आप पोषक तत्वों से भरपूर चीज खाना चाहते हैं तो आलू के स्थान पर शकरकंद एक स्वस्थ विकल्प है।
- अगर आप अपने विटामिन ए के सेवन को बढ़ाना चाहते हैं तो शकरकंद खा सकते हैं।
- अगर आपको मीठा खाने की क्रेविंग है तो भी शकरकंद एक बेहकर विकल्प है।
View this post on Instagram
निष्कर्ष
आलू और शकरकंद दोनों ही आपके सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। दोनों में मौजूद गुण आपके सेहत को अलग-अलग तरीके से फायदा पहुंचा सकता है। ऐसे में आप अपने टेस्ट और फायदों को ध्यान में रखते हुए शकरकंद या आलू का सेवन कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version