Expert

छिलके के साथ करें शकरकंद का सेवन, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

डाइट एक्सपर्ट के मुताबिक शकरकंद को छिलकर खाने से उसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं। जानें इसे छिलके के साथ खाने के फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
छिलके के साथ करें शकरकंद का सेवन, सेहत को मिलेंगे कई फायदे


Benefits of Sweet Potato In Winter: सर्दियों में गरमा गरम शकरकंद की चाट खाने का मजा ही कुछ ओर होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। शकरकंद को कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। इसे सब्जी बनाने, पराठे या चाट बनाकर खाया जाता है। इसका स्वाद मीठा या हल्का कसेला होता है। अधिकतर लोग शकरकंद को छिलके हटाकर खाते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन के मुताबिक अगर आप इसे छिलके हटाकर खाते हैं, तो शकरकंद के पोषक तत्व कम हो जाते हैं। लेकिन क्या आप इसका कारण जानते हैं? आइये एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

01 - 2024-12-20T121627.732

शकरकंद को छिलके सहित खाना फायदेमंद क्यों है?

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- Good For Gut Health

शकरकंद को छिलके सहित खाना गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। शकरकंद के छिलके गट में मौजूद पोषक तत्व गट में गुड़ बैक्टीरिया बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे गट हेल्थ इम्प्रूव होती है और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

फाइबर से भरपूर होते हैं- Rich In Fiber

शकरकंद के छिलकों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। अगर आप इसके छिलके निकाल देते हैं, तो इसका 50 से 60 प्रतिशत तक फाइबर निकल जाता है। इसके कारण शरीर को शकरकंद से फाइबर की मात्रा कम मिलती है। इसलिए शकरकंद को धोकर और साफ करके छिलके सहित खाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- आलू या शकरकंद: सेहत के लिए क्या होता है ज्यादा फायदेमंद? जानें इनमें मौजूद पोषक तत्व

पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं- Rich In Nutrients

शकरकंद के छिलकों में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कई विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं। शकरकंद के छिलकों में विटामिन ए, सी, ई, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। छिलके हटाकर खाने से इसके पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं।

सर्दियों में शकरकंद खाने के फायदे- Health Benefits of Sweet Potato In Winter

इम्यूनिटी बूस्ट करता है- Boost Immunity

सर्दियों में शकरकंद खाने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसमें विटामिन ए, सी, ई, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये मिनरल्स बीमारियों और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं।

पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है- Good For Digestion

सर्दियों में कब्ज और ब्लोटिंग कम करने के लिए शकरकंद खाना फायदेमंद हैं। इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इससे अपच, पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें- क्या प्रेग्नेंसी में शकरकंदी खा सकते हैं? डॉक्टर से जानें

वेट लॉस में मदद मिलती है- Helps In Weight Lose

शकरकंद में फाइबर मौजूद होता है। इसलिए इसके सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती है। एक शकरकंद खाने के बाद आपको कई घंटे तक भूख नहीं लगेगी। इससे बॉडी कम कैलोरी इंटेक करती है। इस तरह से यह वेट लॉस के लिए फायदेमंद होता है।

ब्लड शुगर बैलेंस रहती है- Balance Blood Sugar

शुगर के मरीजों के लिए भी शकरकंद खाना फायदेमंद है। शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसलिए इसके सेवन से ब्लड शुगर बैलेंस रहती है। ब्लड शुगर के मरीज अपने स्नैक्स ऑप्शन में इसे शामिल कर सकते हैं। लेकिन अगर आपकी दवा चल रही है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

अगर आप शकरकंद को छिलके सहित खाते हैं, तो इससे सेहत को कई फायदे मिलेंगे। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Deepsikha Jain (@fries.to.fit)

Read Next

जोड़ों से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद होता है गोंद राब, एक्सपर्ट से जानें रेसिपी

Disclaimer