Gond Raab Recipe in Hindi: आजकल सर्दियों के मौसम में जोड़ों से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं। सर्दियां बढ़ने के साथ ही लोगों में अर्थराइटिस और जोड़ों में दर्द होने जैसी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। इसलिए ऐसी स्थिति में खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। जोडों के दर्द से बचने के लिए आपको कैल्शियम, विटामिन-डी और फॉस्फोरस से भरपूर आहार खाने चाहिए। जोड़ों के दर्द से बचने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करनी चाहिए साथ ही वजन को भी नियंत्रित रखने की जरूरत है। अगर आप जोड़ों से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इसके लिए आप गोंद राब का सेवन कर सकते हैं। आइये वेट मैनेजमेंट और न्यूट्रिश्निस्ट किरन कुकरेजा से जानते हैं गोंद राब हड्डियों के लिए कैसे फायदेमंद होता है।
गोंद राब हड्डियों के लिए कैसे फायदेमंद होता है?
गोंद राब एक प्रकार की ऐसी ड्रिंक है, जिसे पीने से हड्डियां स्वस्थ और मजबूत रहती है। गोंद की राब पीने या खाने से जोड़ों का दर्द कम होता है। इसे पीने के साथ-साथ पीसकर भी खाया जाता है। इस ड्रिंक को आमतौर पर सर्दियों में पिया जाता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फोस्फोरस पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और कमर, कंधे और पीठ के दर्द को कम करने में मददगार साबित होता है।
View this post on Instagram
गोंद राब बनाने की रेसिपी
- गोंद की राब बनाने के लिए आपको गोंद को पैन में फ्राई करना है।
- अब गोंद फूल जाने के बाद उसे दरदरा सा कूट लें।
- अब आपको नारियल और बादाम को पतले आकार में काटकर उसमें मिला देना है।
- इसके बाद उपर से अखरोट और आधा चम्मच इलाइची पाउडर मिलाएं।
इसे भी पढ़ें - काला गोंद खाने से सेहत को मिल सकते हैं ये 5 फायदे, जानें कैसे करें सेवन
मिलाएं ये सभी सामाग्रियां
- अब आपको गंठूरा पाउडर और सोंठ पाउडर मिलाना है।
- अब सभी सामाग्रियों को आपस में मिला लें।
- अब आपको राब बनाने के लिए पानी को उबालना है और उसमें थोड़ा सा गुड मिलाना है।
- अब राब का मिक्चर पानी में मिलाकर 3 से 4 मिनट तक उबालें।
- लीजिए आपकी गोंद राब बनकर तैयार है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version