Gond Katira Good For Periods In Hindi: महिलाओं को हर माह पीरियड्स की एक निश्चित साइकिल से गुजरना होता है। कुछ महिलाओं के लिए यह सामान्य होता है, लेकिन, ज्यादातर महिलाओं को पीरियड्स के समय हार्मोनल बदलाव, पेट में दर्द और मूड स्विंग्स (Mood Swings) का सामना करना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं को चिड़चिड़ापन भी होने लगता है। दरअसल, हर महीने अधिकतर महिलाओं को पीरियड्स में कमजोरी व शरीर में दर्द आदि समस्याएं महसूस होती हैं। ऐसे में महिलाएं इन समस्याओं को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपायों व नुस्खों की मदद लेती हैं। आपको बता दें कि गोंद कतीरा (Tragacanth Gum) बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है। यह महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या गोंद कतीरा पीरियड्स में भी फायदेमंद हो सकता है? इस लेख में एसेंट्रिक डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि क्या पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में गोंद कतीरा खाना फायदेमंद (Is Gond Katira Good For Periods) होता है।
क्या पीरियड्स की समस्या में गोंद कतीरा का सेवन किया जा सकता है? - Is Gond Katira Good For Periods In Hindi
गोंद कतीरा का इस्तेमाल कई वर्षों से किया जा रहा है। इसको आयुर्वेदिक औषधी के रूप में भी उपयोग किया जाता है। इसमें शीतलता प्रदान करने के गुण होते हैं। साथ ही, यह पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में भी खाया जा सकता है। इसके मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन, सूजन, मूड स्विंग्स और कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं।
पीरियड्स के दौरान गोंद कतीरा के फायदे - Benefits Of Gond Katira During Periods In Hindi
पीरियड्स की ऐंठन को कम करने में सहायक - Reduce Menstrual Pain
गोंद कतीरा में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मेंस्ट्रुअल साइकिल के दौरान होने वाली ऐंठन और दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह गर्भाशय की मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है और उनके संकुचन (Contraction) को कम करता है, जिससे दर्द में राहत मिलती है।
हॉर्मोन्स को संतुलित करे - Balance Your Hormonal
पीरियड्स के अक्सर महिलाओं को हॉर्मोनल असंतुलन का सामना करना पड़ता है। गोंद कतीरा का नियमित सेवन हॉर्मोन को संतुलित बनाए रखने में सहायक हो सकता है, जिससे पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं और अनियमित पीरियड्स का जोखिम भी कम होता है।
शरीर को ठंडक प्रदान करे - Cool Down Your Body Temperature
गोंद कतीरा शरीर को ठंडक प्रदान करता है, जो गर्मियों के दौरान पीरियड्स में होने वाली गर्मी और जलन को कम करने में मदद कर सकता है। इसका ठंडक देने वाला प्रभाव शारीरिक की असहजता को कम करता है और एनर्जी प्रदान करता है।
एनर्जी बूस्टर - Energy Booster
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अक्सर थकान और कमजोरी महसूस होती है। गोंद कतीरा शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करने में सहायक होता है, इससे एनर्जी का लेवल बढ़ता है। यह न केवल शारीरिक शक्ति को बढ़ाता है, बल्कि मानसिक थकान को भी कम करता है।
इसे भी पढ़ें: अनियमित पीरियड्स की समस्या दूर करने के नैचुरल उपाय
Gond Katira Benefits During Periods : गोंद कतीरा पाचन तंत्र को सुधारने, पानी की कमी को दूर करने, महिलाओं के वजन को कंट्रोल में रखने और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। गोंद कतीरा का सेवन पीरियड्स के दौरान भी किया जा सकता है। लेकिन, यदि किसी महिला को पहले से कोई समस्या या बीमारी है तो वह डॉक्टर की सलाह के बाद ही गोंद कतीरा को डाइट में शामिल करें।