Gond Katira and Honey Benefits in Hindi: गोंद कतीरा खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। गर्मियों में तो शरीर को ठंडा रखने के लिए यह किसी रामबाण से कम नहीं है। गोंद कतीरा खाने से न केवल पाचन तंत्र अच्छा रहता है, बल्कि हड्डियां और लिवर तक भी स्वस्थ रहता है। गोंद कतीरे का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। आप इसे खाली पेट भी खा सकते हैं। इसे शरबत, लस्सी, छाछ और दही आदि में मिलाकर खाया जा सकता है। हालांकि, गोंद कतीरा के साथ आप सब्जा सीड्स, मिश्री और चिया सीड्स आदि जैसी कई चीजें मिलाकर (How to Consume Gond Katira in Hindi) खा सकते हैं।
गोंद कतीरा में शहद मिलाकर खाना भी सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इसमें शहद मिलाकर खाने से गोंद कतीरा के फायदे दोगुना हो जाते हैं। गोंद कतीरा में शहद मिलाकर खाने शरीर को हाइड्रेट रखने में फायदेमंद (Benefits of Consuming Gond Katira with Honey in Hindi) होता है और त्वचा को भी हेल्दी रखता है। आप भी गर्मियों में शहद और गोंद कतीरा के कॉम्बिनेशन को ट्राई कर सकते हैं। आइए दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से जानते हैं गोंद कतीरा में शहद मिलाकर खाने से क्या फायदे होते हैं। (Can We Use Gond Katira with Honey in Hindi) -
गोंद कतीरा में शहद मिलाकर खाने से क्या फायदे होते हैं? (Benefits of Consuming Gond Katira with Honey in Hindi)
1. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद (Gond Katira Benefits for Digestion in Hindi)
अगर आप किसी तरह की पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं तो गोंद कतीरा में शहद मिलाकर खा सकते हैं। इसे खाने से न केवल पाचन तंत्र मजबूत (How to Boost Digestion in Hindi) होता है, बल्कि कब्ज, अपच और पेट फूलने जैसी समस्या से भी काफी राहत मिलती है। इसे खाने से खाना आसानी से पचता है। इसमें न केवल प्रीबायोटिक गुण होते हैं, बल्कि यह आंतों के हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाने में भी लाभकारी होता है, जिससे पाचन तंत्र हेल्दी रहता (How to Boost Digestion) है।
2. वजन घटने में मददगार (Gond Katira for Weight Loss in Hindi)
अगर आप अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं तो ऐसे में गोंद कतीरा में शहद मिलाकर खाना लाभकारी रहेगा। गोंद कतीरा में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो आपको जल्दी भूख होने का एहसास नहीं दिलाता है। वहीं, इसमें कैलोरी भी कम होती है, जो वजन घटाने में लाभकारी (How Gond Katira Helps Weight Loss in Hindi) माना जाता है। वजन घटाने के लिए आप इसे अपनी रेगुलर डाइट में शामिल कर सकते हैं।
3. शरीर को रखे ठंडा (Gond Katira Benefits to Cool Body in Hindi)
गर्मियों के मौसम में शरीर को लंबे समय तक ठंडा रखने के लिए आप गोंद कतीरा में शहद मिलाकर खा सकते हैं। इसे खाने से शरीर और पेट ठंडा रहता है और आप हीटस्ट्रोक और सनबर्न से भी बचे रहते हैं। गोंद कतीरा और शहद का कॉम्बिनेशन शरीर को हाइड्रेट रखता है और शरीर में होने वाली पानी की कमी दूर होती है। इससे शरीर ठंडा रहता है।
4. इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार (Gond Katira to Boost Immunity in Hindi)
अगर आप कमजोर इम्यूनिटी से परेशान हैं तो बिना किसी संकोच के गोंद कतीरा और शहद ले सकते हैं। इस कॉम्बिनेशन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत (How to Boost Immunity in Hindi) बनाते हैं। यह कॉम्बिनेशन शरीर में इम्यून सेल्स को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे शरीर और इम्यून सिस्टम बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है। अगर आप बार-बार बीमारियों की चपेट मे आ जाते हैं तो अपने एक्सपर्ट की सलाह पर गोंद कतीरा और शहद ले सकते हैं।
5. हड्डियों के लिए फायदेमंद (Gond Katira Benefits for Bones in Hindi)
गोंद कतीरा और शहद दोनों ही हड्डियों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। गोंद कतीरा में कैल्शियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाकर हड्डियों के घनत्व (Gond Katira for Bone Density in Hindi) को भी बढ़ाते हैं। साथ ही शहद में मिलने वाले बायोएक्टिव कंपाउंड्स जैसे पॉलिफेनॉल्स और कैल्शियम भी हड्डियों को मजबूत और हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें - शरीर को ठंडा रखने के लिए गोंद कतीरा में मिलाकर पिएं ये 5 चीजें
6. त्वचा को बनाए हेल्दी (Gond Katira for Skin in Hindi)
गोंद कतीरा और शहद दोनों ही वजन घटाने में लाभकारी होते हैं। इन्हें एकसाथ खाने से त्वचा हाइड्रेट रहती है साथ ही साथ त्वचा से जुड़ी समस्याएं जैसे एक्ने और एजिंग के लक्षण भी कम होते हैं। इसमें एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा पर उम्र से पहले दिखाई देने वाले लक्षणों को कम करता है।
FAQ
पुरुषों के लिए गोंद कतीरे के क्या फायदे हैं?
गोंद कतीरा पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे खाने से पुरुषों का शारीरिक स्टैमिना बढ़ता है साथ ही इरेक्टाइल डिस्फंक्शन और नाइट फॉल जैसी समस्याएं भी कम हो सकती हैं।गोंद कतीरा कितने दिन तक खाना चाहिए?
गोंद कतीरा का सेवन वैसे तो नियमित तौर पर किया जा सकता है। लेकिन, ध्यान रहे आपको इसे सीमित मात्रा में ही लेना है। आप इसका सेवन कुछ ही महीनों तक करें तो यह बेहतर रहेगा। इसे लंबे समय तक न लें।क्या हम रात में गोंद कतीरा खा सकते हैं?
जी हां, आप रात में गोंद कतीरा खा सकते हैं और यह सुरक्षित भी है। लेकिन, सुबह खाली पेट गोंद कतीरा का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।