Gond Katira benefits for bones in Hindi: हड्डियों को मजबूत रखना बेहद जरूरी होता है ताकि आपको चलने-फिरने और उठने-बैठने में कोई समस्या न हो। हड्डियां मजबूत रहेंगी तो आप लंबे समय तक स्वस्थ रह पाएंगे। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में कैल्शियम और फास्फोरस और मैग्नीशियम युक्त आहार शामिल करने चाहिए। ऐसे में अपनी रेगुलर डाइट में गोंद कतीरा को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। गोंद कतीरा में मिलने वाले गुण हड्डियों को न केवल मजबूत बनाते हैं बल्कि, हड्डियों के घनत्व को भी बढ़ाने में फायदेमंद होते हैं।
आयुर्वेद में गोंद कतीरा को बहुत फायदेमंद माना गया है। यह जोड़ों को सपोर्ट करने के साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाकर जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करता है। गर्मियों में तो गोंद कतीरा का सेवन किसी रामबाण से कम नहीं है। इसे खाने से आपका पेट और शरीर ठंडा रहता है। इसे खाने से हड्डियों से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। आइए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानते हैं गोंद कतीरा से हड्डियों को होने वाले कुछ फायदों के बारे में। (Gond Katira Khane ke Fayde in Hindi) -
हड्डियों के लिए गोंद कतीरा खाने के फायदे (Gond Katira benefits for bones in Hindi)
1. जोड़ों की सूजन कम करे (Gond Katira for Inflammation in Hindi)
कई बार जोड़ों और हड्डियों में सूजन आ जाती है, जिसके चलते जोड़ों में दर्द भी होता है। अगर आपको भी ऐसी समस्या रहती है तो ऐसे में गोंद कतीरे का सेवन कर सकते हैं। इसमें जोड़ों के लिए ल्यूब्रिकेटिंग प्रभाव होते हैं, जो जोड़ों जोड़ों के ल्यूब्रिकेंट्स को न सिर्फ बेहतर करता है, बल्कि सूजन को कम करने (How to Reduce Swelling in Hindi) में भी मददगार साबित होता है। इससे आपको चलने-फिरने में कठिनाई का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।
2. हड्डियों को मजबूत बनाए (Gond Katira Strengthen Bones in Hindi)
गोंद कतीरा में कैल्शियम होने के साथ-साथ मैग्नीशियम और प्रोटीन की भी मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह बोन मिनरल डेंसिटी यानि हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने (How to Increase Bone Density in Hindi) का काम करता है। इसके साथ ही साथ मैग्नीशियम लेने से बोन मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है, जिससे हड्डियों को सपोर्ट मिलता है। अगर आपके जोड़ों में दर्द होता है या जोड़ कमजोर हैं तो ऐसे में गर्मियों में गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं। इससे जोड़ों को भी अच्छी स्ट्रेंथ मिलती है, जिससे जोड़ मजबूत होते हैं।
3. अर्थराइटिस में हो सकता है फायदेमंद (Gond Katira for Arthritis in Hindi)
गोंद कतीरा का सेवन करना अर्थराइटिस और ऑस्टियोअर्थराइटिस में फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो जोड़ों की सूजन (Gond Katira for Swelling in Hindi) को कम करने के साथ ही दर्द को भी कम करने में मददगार माने जाते हैं। इसे खाने से अर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस होने का जोखिम काफी हद तक कम होता है।
4. हड्डियों की स्ट्रेंथ को बढ़ाए (Increases Bone Strength in Hindi)
हड्डियों के स्वस्थ रहने के लिए उसकी स्ट्रेंथ का होना बेहद जरूरी होता है। अगर आपकी हड्डियों में स्ट्रेंथ नहीं है तो हो सकता है कि आपकी हड्डियां कमजोर हो जाएं। हड्डियों की ताकत और स्ट्रेंथ को बढ़ाने के लिए आप गोंद कतीरे का सेवन कर सकते हैं। गोंद कतीरा में पाए जाने वाले कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों की स्ट्रेंथ को बढ़ाने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें - दिखने में एक जैसा लगता है गोंद और गोंद कतीरा, जानें इन दोनों में अंतर और फायदे
गोंद कतीरा खाने का सही तरीका (How to Consume Gond Katira in Hindi)
- गोंद कतीरा को कई तरीकों से अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।
- आप चाहें तो गोंद कतीरा को छाछ, लस्सी और दही आदि में मिलाकर खा या पी सकते हैं।
- आप चाहें तो गोंद कतीरा के नींबू पानी, दूध, शरबद आदि में भी डालकर पी सकते हैं।
- गोंद कतीरे को पानी में मिश्री और चीनी मिलाकर भी पी सकते हैं।
- आपको एक से दो चम्मच गोंद कतीरा को एक गिलास पानी में रात भर भिगोकर रखना चाहिए।
- इसके बाद सुबह (When to Consume Gond Katira in Hindi) उठकर इसे किसी चीज में मिलाकर पिया जा सकता है।
- आप चाहें तो गोंद कतीरा में शहद मिलाकर भी खा सकते हैं।
FAQ
गोंद कतीरा के नुकसान क्या हैं?
गोंद कतीरा को ज्यादा मात्रा में खाना कई तरीकों से नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपको उल्टी, दस्त, पेट फूलना और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।गोंद कतीरा किस बीमारी में काम आता है?
गोंद कतीरा किसी बीमारी में फायदेमंद नहीं है, बल्कि यह कई स्वास्थ्य समस्याओं में आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।गोंद कतीरा कितने बजे खाना चाहिए?
गोंद कतीरा का सेवन अगर सुबह खाली पेट किया जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए थोड़ा ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इससे पाचन तंत्र अच्छा रहता है।