Wed Sep 16, 2026 | 11:16 PM IST

Doctor Verified

दही में गोंद कतीरा मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, इस तरह से करें सेवन

Gond Katira With Dahi: दही में गोंद कतीरा मिलाकर खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है?   

Benefit of Taking Gond Katira With Curd: गर्मियों के दौरान ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। वातावरण में तापमान ज्यादा होने से पेट में गर्मी बढ़ने लगती है। ऐसे में हमें कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं ज्यादा होने लगती हैं। वहीं शरीर का तापमान बढ़ने से त्वचा संबंधित समस्याएं भी बढ़ जाती है। ऐसे में केवल अच्छी डाइट ही गर्मी से सुरक्षित रहने में मदद कर सकती हैं। इसलिए गर्मियों में ठंडी तासीर वाली चीजें खाने की सलाह दी जाती है। गर्मियों में कई लोग दही में गोंद कतीरा मिलाकर खाना पसंद करते हैं। यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह कॉम्बिनेशन किन स्वास्थ्य समस्याओं में ज्यादा फायदेमंद है? इस बारे में समझने के लिए हमने बात कि बैंग्लोर के जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट की चीफ डायटिशियन सुष्मा पीएस से।

Gond katira

दही में गोंद कतीरा मिलाकर खाने के फायदे- Benefits of Consuming Gond Katira In Dahi

शरीर को ठंडा रखे- Keep Body Cool 

शरीर को ठंडक देने के लिए यह कॉम्बिनेशन फायदेमंद है। गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है। जब दही के साथ गोंद कतीरा को मिलाकर खाया जाता है, तो इससे शरीर को ठंडक मिलती है। अगर आपको लू लग जाती है, तो आप रोज दही में गोंद कतीरा मिलाकर खा सकते हैं। 

पेट की गर्मी शांत रखे- Reduce Body Heat

गोंद कतीरा पेट की गर्मी शांत करने में भी मदद करता है। पेट में गर्मी होने से पाचन संबंधित समस्याएं होने लगती है। ऐसे में यह कॉम्बिनेशन आपके लिए असरदार हो सकता है। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इनके सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। 

जोड़ों के लिए फायदेमंद- Relief In Joints Pain

हड्डियों और जोड़ो से जुड़ी समस्याओं में भी दही और गोंद कतीरा फायदेमंद है। इसमें आवश्क गुण होते हैं, जो हड्डियों को मजबूती देने में मदद करते हैं। 

बॉडी हाइड्रेट रहती है- Hydrate The Body

बॉडी हाइड्रेट करने के लिए गोंद कतीरा और दही अच्छा कॉम्बिनेशन है। इससे शरीर में ठंडक बनी रहती है। गोंद कतीरा और दही दोनों ही शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और पानी की कमी नहीं होने देते हैं। 

वेट लॉस में मदद मिलती है- Helps In Weight Lose

वेट लॉस के लिए यह कॉम्बिनेशन बेहद फायदेमंद है। दही में गोंद कतीरा मिलाकर खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगती है। यह काफी समय तक आपको भरा हुआ महसूस कराता है। जिस कारण आप अगले मील में कम कैलोरी इनटेक करते हैं। साथ ही, इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है, जिससे आपको वेट लॉस में मदद मिलती है।   

दही के साथ गोंद कतीरा का सेवन कैसे करें- How To Consume Gond Katira With Curd 

आप एक चम्मच गोंद कतीरा को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। सुबह दही में 2 से 3 चम्मच गोंद कतीरा मिलाएं। मिठास के लिए आप इसमें शहद मिला सकते हैं। 

अगर आप किसी दवा का रोज सेवन कर रहें हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

Read Next

क्या डायबिटीज रोगी आडू खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Isha Gupta

Isha Gupta

Sub Editor

दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हेल्थ बीट पर काम किया। हेल्थ, ब्यूटी, मेंटल हेल्थ और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लिखने में विशेष रूचि है। समस्या को समझना और उन पर गहनता से बात करना पसंद है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 14, 2024 19:15 IST

    Published By : Isha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content