Fri Sep 11, 2026 | 08:22 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

एक दिन में कितनी गोंद खानी सुरक्षित है? एक्सपर्ट से जानें सही मात्रा

सर्दियों में या कमजोरी दूर करने के लिए गोंद (Edible Gum/Gond) का इस्तेमाल भारतीय घरों में लंबे समय से होता आ रहा है। यहां जानिए, एक दिन में कितनी गोंद खानी सुरक्षित है?

भारतीय रसोई में मौजूद कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें हम रोजमर्रा के मसाले या पारंपरिक फूड्स समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि उनके पीछे सेहत का गहरा विज्ञान छिपा होता है। गोंद (Edible Gum) उन्हीं में से एक है। दादी-नानी के जमाने से गोंद को ताकत बढ़ाने वाला फूड माना जाता रहा है, खासकर सर्दियों में, डिलीवरी के बाद महिलाओं की रिकवरी के दौरान या कमजोरी महसूस होने पर। गोंद के लड्डू, पंजीरी या दूध में मिलाकर खाने की परंपरा आज भी कई घरों में निभाई जाती है लेकिन बदलती लाइफस्टाइल के साथ अब लोगों के मन में एक अहम सवाल उठने लगा है कि रोजाना कितनी गोंद खाना सही है? इस बारे में सही जानकारी के लिए हमने, जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से बात की-

एक दिन में कितनी गोंद खानी सुरक्षित है? - How much gond to eat per day

गोंद पेड़ों से निकलने वाला प्राकृतिक पदार्थ है, जिसे खाने योग्य बनाने के लिए आमतौर पर घी में भूनकर इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर और नेचुरल एनर्जी देने वाले तत्व पाए जाते हैं। डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि गोंद शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है और कमजोर मांसपेशियों व हड्डियों को सपोर्ट देता है। यही कारण है कि इसे पारंपरिक तौर पर लड्डू, पंजीरी या दूध में मिलाकर खाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: हड्डियां हो रही हैं कमजोर? इस खास गोंद से आ सकती है मजबूती, आयुर्वेदाचार्य से जानें

डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, एक सामान्य स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोजाना 5 से 10 ग्राम गोंद (लगभग 1 से 2 छोटे चम्मच भुना हुआ गोंद) पर्याप्त होता है। इससे ज्यादा मात्रा लेने की जरूरत नहीं होती। अगर आप इसे पहली बार डाइट में शामिल कर रहे हैं, तो कम मात्रा से शुरुआत करना बेहतर रहता है, ताकि शरीर इसकी तासीर के अनुसार खुद को ढाल सके।

  • महिलाओं, खासकर डिलीवरी के बाद रिकवरी के दौरान, गोंद का सेवन ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
  • ऐसे में डाइटिशियन की सलाह से इसकी मात्रा 10 ग्राम तक रखी जा सकती है।
  • वहीं सामान्य पुरुषों या ऑफिस में बैठकर काम करने वाले लोगों के लिए 5 से 7 ग्राम गोंद रोजाना काफी होती है।
  • अर्चना जैन के अनुसार, जरूरत से ज्यादा गोंद खाने से फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: गोंद या गुड़: सर्दियों में किसका सेवन है शरीर के लिए ज्यादा गर्मी देने वाला? एक्सपर्ट से जानें

how much gond to eat per day

किन लोगों को गोंद खाने से बचना चाहिए?

प्रेग्नेंट महिलाएं, पेट की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे लोग, हाई एसिडिटी या बवासीर की समस्या वाले लोगों को गोंद खाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए। इसके अलावा, गर्मियों के मौसम में रोजाना गोंद खाना हर किसी के लिए जरूरी नहीं होता। अर्चना जैन के अनुसार, मौसम और शरीर की जरूरत के हिसाब से ही इसका सेवन करना समझदारी है।

गोंद को डाइट में कैसे शामिल करें?

गोंद को सीधे खाना मुश्किल हो सकता है, इसलिए इसे घी में भूनकर लड्डू, पंजीरी या दलिया में मिलाया जाता है। कुछ लोग इसे गर्म दूध में मिलाकर भी लेते हैं। डाइटिशियन अर्चना जैन सलाह देती हैं कि गोंद के साथ चीनी की मात्रा सीमित रखें और बेहतर होगा कि गुड़ या खजूर जैसे नेचुरल स्वीटनर का इस्तेमाल करें।

निष्कर्ष

गोंद एक पौष्टिक और ताकत देने वाला प्राकृतिक फूड है, लेकिन इसका सही फायदा तभी मिलता है जब इसे सही मात्रा और सही समय पर लिया जाए। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, रोजाना 5 से 10 ग्राम गोंद ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित और फायदेमंद होती है। जरूरत से ज्यादा सेवन करने से फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है। इसलिए अपनी उम्र, मौसम, पाचन क्षमता और स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही गोंद को डाइट में शामिल करें और किसी भी कन्फ्यूजन की स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर रहेगा।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • गोंद खाने का सबसे अच्छा समय क्या है?

    गोंद सुबह खाली पेट या नाश्ते के साथ लेना बेहतर होता है। रात में इसका सेवन सीमित रखना चाहिए।
  • क्या गोंद वजन बढ़ाती है?

    अगर गोंद ज्यादा मात्रा में या चीनी-घी के साथ अधिक खाई जाए, तो वजन बढ़ सकता है। सीमित मात्रा में यह नुकसान नहीं करती।
  • ज्यादा गोंद खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं?

    ज्यादा गोंद के सेवन से कब्ज, एसिडिटी, पेट में जलन और शरीर में जरूरत से ज्यादा गर्मी हो सकती है। 

Read Next

क्रीम लगाने के बाद भी स्किन ड्राई रहती है? एक्‍सपर्ट के बताए डाइट टिप्स से पाएं नेचुरल मॉइश्चर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 30, 2025 09:06 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Dec 30, 2025 09:06 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content