एक दिन में कितनी मात्रा में चीनी खाना सुरक्षित होता है? एक्सपर्ट से जानें

बहुत से लोगों के मन में यह कंफ्यूजन रहती है कि एक दिन में कितनी मात्रा में चीनी खाना सुरक्षित होता है। आइये एक्सपर्ट से जानते हैं इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
एक दिन में कितनी मात्रा में चीनी खाना सुरक्षित होता है? एक्सपर्ट से जानें


अमूमन घरों में चीनी का सेवन किया जाता है। कुछ लोग ज्यादा चीनी खाते हैं तो कुछ लोग बहुत कम मात्रा में चीनी खाते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह कंफ्यूजन रहती है कि एक दिन में कितनी मात्रा में चीनी खाना सुरक्षित होता है। बाहर के ज्यादातर खाद्य पदार्थों में चीनी की मात्रा पाई जाती है। कुछ लोग कोकोनट शुगर और एडड शुगर का इस्तेमाल करते हैं, जोकि सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आइये न्यूट्रिश्निस्ट लीमा महाजन से जानते हैं एक दिन में कितनी मात्रा में चीनी खाना सुरक्षित होता है।

एक दिन में कितनी चीनी खाएं? 

इंडियन मेडिकल रिसर्च काउंसिल (ICMR) की पुरानी गाइडलाइन्स के तहत दिनभर में 10 प्रतिशत शुगर खाना स्वास्थ्य के लिए ठीक होता है। लेकिन हाल ही में ICMR ने अपनी नई गाइडलाइन के तहत इसे घटाकर 5 प्रतिशत तक कर दिया है। अगर 5 प्रतिशत चीनी को आसान भाषा में समझें तो महिलाओं के लिए यह दो टी स्पून और एक टेबल स्पून चीनी खाई जा सकती है। वहीं, अगर आप पुरुष हैं तो आपके लिए यह 5 प्रतिशत एक चम्मच टेबल स्पून और एक चम्मच टी स्पून का सेवन कर सकते हैं। वहीं, एक्स्ट्रा एडड शुगर का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

ज्यादा चीनी खाने के नुकसान 

  • ज्यादा चीनी खाने से सबसे पहले आपको डायबिटीज होने का खतरा रहता है। 
  • कई बार ज्यादा चीनी खाने से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज होने के साथ ही साथ हार्ट अटैक का भी खतरा रहता है। 
  • ज्यादा चीनी खाने से मोटापा बढ़ने के साथ ही साथ दांतों में भी समस्या हो सकती है। 
  • इसे ज्यादा मात्रा में खाना कई बार मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। 
  • इससे शरीर में कैलोरी का मात्रा बढ़ सकती है। 

चीनी के सेवन को कैसे कम करें? 

  • चीनी की क्रेविंग होने पर आपको शहद या फिर मीठे फलों का सेवन करना चाहिए। 
  • चीनी की क्रेविंग होने पर आपको अपने मन को कंट्रोल करने की जरूरत होती है। 
  • ऐसे में आपको कार्बोनेटेड ड्रिंक या कोल्ड ड्रिंक पीने से परहेज करना चाहिए। 
  • ऐसे में आप लो फैट वाला दूध पीने की कोशिश करनी चाहिए। 

Read Next

खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है काबुली चने के बना Hummus, जानें इसके फायदे और रेसिपी

Disclaimer